Back
जहानाबाद विधानसभा चुनाव: ईवीएम के साथ कर्मी रवाना, शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी तेज
MKMukesh Kumar
Nov 10, 2025 10:20:54
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक ने तैयारियां पूरी कर ली है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को डीएम अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में रवाना किया गया। शहर के एसएस कॉलेज में बनाये गए डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी ईवीएम एवं विवि पैड के साथ-साथ पुलिस जवानों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित एसएस कॉलेज के प्रांगण में डिस्पैच सेंटर बनाई गई है। जहां डीएम एसपी ने सभी मतदान कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग कर उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। SDIO राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग सभी पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच कर दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टी अपने-अपने मतदान केदो पर पहुंचकर क्लस्टर सेंटर के इंचार्ज को सूचित करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी कीमत पर ईवीएम के साथ मतदान कर्मियों को अकेले नहीं छोड़ा जाएगा। सभी मतदान कर्मियों के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि हर हाल में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबंध है। वही सभी मतदान के केंद्रों पर पीने के पानी के अलावे अन्य कई प्रकार के सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। बताते चले कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग एक मॉडल बूथ बनाये गए है। जबकि सभी विधानसभा क्षेत्र में 10-10 पिंक बूथ बनाई गई है। जहां सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 6 बजे तक होगी। मतदान समाप्त होने के बाद जिला मुख्यालय के एसएस कॉलेज में ब्रजगृह बनाया गया है। जहां मतदान के बाद सभी मतदान कर्मी ईवीएम और बीवी पैड जमा करेंगे। ब्रजगृह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 09, 2025 17:34:100
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 09, 2025 17:33:520
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:33:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 17:33:25Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अंदर हम लोगों ने Tata Technologies साथ 150+ ITI को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया...
0
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 09, 2025 17:33:060
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 09, 2025 17:32:560
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 09, 2025 17:32:21Agra, Uttar Pradesh:आगरा
रवड फैक्ट्री में लगी भीषण आग,
फायर बिग्रेड को दी गई सूचना,
सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ी पहुंची मौके पर,
आगरा थाना हरिपर्वत मदिया कटरा सोंठ की मंडी के पास लगी आग
0
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 09, 2025 17:32:090
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:31:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 17:31:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 17:31:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:31:060
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:30:460
Report