Back
ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारतीय यात्रियों पर महंगे किराए का दबाव
KCKashiram Choudhary
Mar 10, 2026 10:00:38
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
ईरान वर्सेज इजराइल और अमेरिका के युद्ध में भारतीय टूरिस्ट बुरी तरह फंस गए हैं। दुबई या अबूधाबी में घूमने के लिहाज से गए यात्रियों की अब जेब काटी जा रही है। यात्रियों को वापस भारत लौटने के लिए अत्यधिक हवाई किराया चुकाना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में तो 70 से 80 हजार रुपए तक किराया वसूला गया है। यह रिपोर्ट देखिए-
ईरान और इजराइल युद्ध के चलते संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीयों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो रहा है। ऐसे टूरिस्ट जिन्हें 1-2 मार्च के आस-पास लौटना था। उनके लिए वापस जयपुर लौटना अब बहुत महंगा पड़ रहा है। दरअसल 28 फरवरी से ही फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ा गया है। जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई, शारजाह, अबूधाबी और मुस्कट से फ्लाइट जयपुर आती हैं। वर्तमान में अबूधाबी और दुबई से जयपुर के लिए कोई फ्लाइट संचालित नहीं हो रही है। शारजाह से जयपुर के लिए फ्लाइट का संचालन पिछले 2 दिन से शुरू हुआ है। वहीं मस्कट की फ्लाइट भी पिछले 11 दिनों में केवल 3 दिन संचालित हो सकी है। दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों की आशंका के चलते सबसे अधिक सर्तकता बरती जा रही है और यहां से केवल चुनिंदा फ्लाइट्स को ही उड़ान भरने की अनुमति दी जा रही है। बहुत कम संख्या में फ्लाइट चलने के कारण एयरलाइंस टिकट बुकिंग में यात्रियों से मनमर्जी का किराया वसूल रही हैं। यात्रियों को दुबई में रहते हुए महंगे होटल का किराया तो चुकाना पड़ ही रहा है, साथ ही हवाई किराया भी कई गुना अधिक महंगा हो गया है-
उदाहरण से समझिए, किस तरह लूट रही एयरलाइंस
- जयपुर के 4 यात्रियों का एक समूह 6 मार्च को दुबई से लौटा जयपुर
- दुबई से 2 घंटे दूर रस अल खैमा एयरपोर्ट से मुम्बई की फ्लाइट बुक हुई
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1001 में हुई 4 यात्रियों की बुकिंग
- 4 यात्रियों के समूह का 289948 रुपए किराया चुकाना पड़ा
- यानी प्रति यात्री 72487 रुपए किराया चुकाना पड़ा
- इसके बाद मुम्बई से जयपुर के मिलाकर करीब 81 हजार किराया लगा
- 6 मार्च को फुजैरा से दिल्ली के लिए 3361 दिरहम किराया वसूला गया
- स्पाइसजेट एयरलाइन ने फ्लाइट SG-9082, SG-9073 में किराया वसूला
- दिरहम को रुपए में कन्वर्ट करने पर प्रति यात्री 84040 रुपए किराया
इस तरह यात्रियों से किराया वसूली में भारतीय एयरलाइंज़ ही सबसे आगे हैं। सूत्रों का कहना है कि कई भारतीय एयरलाइंज़ की फ्लाइट्स को निजी टिकट बुकिंग एजेंसियों ने हायर कर लिया है। ये एजेंसियां एक ही पीएनआर पर 50-50 यात्रियों को टिकट दे रही हैं। प्रति यात्री 50 से 80 हजार रुपए तक किराया वसूल किया जा रहा है। वहीं शारजाह से जयपुर की एकमात्र फ्लाइट पिछले 2 दिन से संचालित हो रही है-
जयपुर आने के लिए कितना किराया ?
- 10 मार्च को शारजाह से जयपुर के लिए फ्लाइट में किराया 51012 रुपए
- 11 मार्च को शारजाह से जयपुर के लिए किराया 50731 रुपए
- 12 मार्च को दुबई से जयपुर स्पाइसजेट फ्लाइट में किराया 29302 रुपए
- हालांकि स्पाइसजेट फ्लाइट अभी चल नहीं रही, 28 फरवरी से लगातार रद्द
- 10 मार्च को भी दुबई से स्पाइसजेट ने बुकिंग की थी, बाद में कैंसिल हुई
- 13 मार्च को स्पाइसजेट में 29302, एयर अरबिया में 47027 रुपए
- 14 मार्च को एयर अरबिया फ्लाइट में किराया 39466 रुपए
- 15 मार्च को स्पाइसजेट में 27682, एयर अरबिया में 38619 रुपए
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 11:21:310
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 10, 2026 11:21:140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 10, 2026 11:20:130
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 10, 2026 11:19:360
Report
0
Report
TCTanya chugh
FollowMar 10, 2026 11:18:400
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 10, 2026 11:18:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 11:18:120
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 11:17:570
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 10, 2026 11:17:440
Report
IAImran Ajij
FollowMar 10, 2026 11:17:260
Report
ASAmit Singh
FollowMar 10, 2026 11:17:120
Report
SBSantosh Bhagat
FollowMar 10, 2026 11:16:550
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 10, 2026 11:16:140
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 10, 2026 11:15:49Noida, Uttar Pradesh:ईरान-इजरायली युद्ध के बीच भारत में गैस-तेल स्टॉक पर अफवाहें तेज, सरकार दावा पर्याप्त भंडार
0
Report