icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में छत का प्लास्टर टूटने से हादसा टल गया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसाइटी की मुख्य एंट्री से एक महिला और एक पुरुष के गुजरने के कुछ ही क्षण बाद बिल्डिंग की छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। दोनों निवासी जैसे ही एंट्री क्षेत्र से आगे बढ़े, उसी दौरान ऊपर से प्लास्टर भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना के समय वहां लोगों की आवाजाही जारी थी। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने की चपेट में कोई नहीं आया और दोनों निवासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डिंग की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर चिंता जताई है। यदि कुछ सेकंड पहले प्लास्टर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर सोसाइटी प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से घेरकर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी। साथ ही भवन के अन्य हिस्सों की जांच कराने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। निवासियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बिल्डिंग की संरचनात्मक सुरक्षा का निरीक्षण कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

ईथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर अफवाहों के बीच सरकार ने FAQ से स्पष्टता दी

Noida, Uttar Pradesh:पेट्रोल और इथेनॉल ब्लेंडिंग पर अफ़वाहों, चिंता और Myths के बीच सरकार ने जारी किया QnA Certain concerns and misconceptions have been raised regarding the Ethanol Blended Petrol Programme. The Ministry of Petroleum and Natural Gas has already released a detailed press release addressing the misinformation and providing factual clarifications. Automobile manufacturers have also issued clarifications regarding the programme. However, certain questions continue to persist. The following Frequently Asked Questions (FAQs) provide factual and evidence-based responses to these concerns. इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम को लेकर कुछ चिंताएं और गलत धारणाएं उठाई गई हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गलत सूचनाओं को दूर करने और तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए पहले ही एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। वाहन निर्माताओं ने भी कार्यक्रम के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किए हैं। हालांकि, कुछ प्रश्न अभी भी बने हुए हैं। निम्नलिखित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) इन चिंताओं के तथ्यात्मक और साक्ष्य-आधारित उत्तर प्रदान करते हैं।
0
0
Report

डेंगूनाला पुल के नाले किनारे 2 वर्षीय केशव की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

Korba, Chhattisgarh:बालको थाना अंतर्गत डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के एक मासूम बच्चे की लाश मिली है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस को जाँच में पता चला की मृत बच्चा रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार के 2 वर्षीय बेटे केशव की है जो कल से लापता था और जिसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। जानकारी के अनुसार मृत केशव के माता-पिता रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। वे काम के सिलसिले में लालघाट गए हुए थे। नाला पार करने के बाद वे डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी। थकान के कारण मां की आंख लग गई और इसी बीच मासूम केशव वहां से लापता हो गया था। अब केशव का शव मिलने से आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के बाद बच्चा खेलते-खेलते नाले के पास चला गया और पानी में डूब गया होगा। फिलहाल बालको थाना पुलिस द्वारा मृत केशव ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर में नक्सल मामलों के विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए परिवारों का प्रदर्शन

Vijayapura, Karnataka:नक्सल मामले में बंद परिजनों की रिहाई की मांग नक्सल मामलों में वर्षों से जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को बीजापुर में अलग अलग गांवों से बड़ी संख्या में परिजन जुटे। पहले विधायक निवास में लंबी बैठक हुई, जिसके बाद सभी परिजन रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। परिजनों के साथ चर्चा के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने कह कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को पुनर्वास का अवसर दे रही है। ऐसे में नक्सल मामलों में वर्षों से विचाराधीन बंद ग्रामीणों के परिजनों के मामलों की भी मानवीय आधार पर समीक्षा कर न्याय दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बस्तर संभाग में ऐसे करीब ढाई हजार विचाराधीन मामले लंबित हैं। कई लोग वर्षों से मुकदमों के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मामले में सकारात्मक पहल केलिए वे परिजनों के साथ रायपुर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए राज्य सरकार के समक्ष मांग रखेंगे।
0
0
Report

राष्ट्रपति को भावुक पत्र: केतन अग्रवाल के पिता फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चाहते

Mumbai, Maharashtra:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केतन अग्रवाल के पिता का भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके पिता विशाल अग्रवाल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक ई-मेल भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने और मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में विशाल अग्रवाल ने कहा कि वह यह ई-मेल किसी व्यवसायी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता के रूप में लिख रहे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं सिर्फ एक बाप हूं, जो अपने बेटे के लिए इंसाफ मांग रहा है।" उन्होंने पत्र में कहा कि उनके बेटे केतन की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उस घटना के बाद से उनके परिवार का जीवन पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने लिखा कि हर सुबह उनका परिवार उसी दर्द के साथ उठता है और हर रात एक ही सवाल मन में रहता है कि आखिर केतन को न्याय कब मिलेगा। विशाल अग्रवाल ने अपने परिवार पर टूटे दुखों का जिक्र करते हुए लिखा कि बेटे की मौत के महज 20 दिनों के भीतर उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया। उनके अनुसार, उनके पिता अपने पोते केतन से बेहद प्यार करते थे और उसकी मौत का सदमा सहन नहीं कर सके। उन्होंने लिखा कि लगातार सदमे और मानसिक पीड़ा के कारण उनका ब्लड प्रेशर गिर गया और अंततः उनका दिल काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 20 दिनों के भीतर उन्होंने अपने बेटे और अपने पिता, दोनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका परिवार किसी विशेष सुविधा, रियायत या विशेष व्यवहार की मांग नहीं कर रहा है। उनकी केवल यही मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को कानून के bajo सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और न्याय में होने वाली देरी पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ा देती है। उन्होंने लिखा कि केतन अब कभी वापस नहीं आ सकता, लेकिन दोषियों को यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि वे कानून की प्रक्रिया में देरी कर या उससे बचकर निकल सकते हैं। उनके मुताबिक, दोषियों को कड़ी सजा मिलने से न सिर्फ उनके परिवार को कुछ मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि पूरे समाज में यह संदेश जाएगा कि निर्दोष लोगों की जान की कीमत है और ऐसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। राष्ट्रपति से भावुक अपील करते हुए विशाल अग्रवाल ने लिखा कि वह हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके बेटे को जल्द से जल्द न्याय मिले। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पहले ही सब कुछ खो चुका है और अब उनके पास केवल एक ही उम्मीद बची है -इंसाफ। अपने पत्र के अंत में उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि उनके बेटे के मामले को केवल एक और फाइल बनकर न रहने दिया जाए। उन्होंने लिखा कि इस केस के पीछे एक ऐसा परिवार है जिसने अपना सब कुछ खो दिया है और अब उसे केवल न्याय का इंतजार है।
0
0
Report

सावन में शिव भक्तों के लिए गुफाओं में ऑक्सीजन, रोशनी और उपाय लागू होंगे

Sasaram, Bihar:बता दे की सावन महीना में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गुप्ता धाम के गुफा में जिला प्रशासन की पूरी टीम पहुंची तथा गुफा के अंदर श्रद्धालुओं को होने वाले समस्याओं का जायजा लिया। खासकर गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुफा के अंदर पैरों में कंकर चुभने की जानकारी मिली, ऐसे में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने का बताया कि गुफा के अंदर अच्छे क्वालिटी का मैट बिछाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में तकलीफ नहीं हो। वही प्रकाश की भी व्यवस्था ठीक तरीके से की जाएगी। गुफा के अंदर के दूषित हवा को निकालने की भी व्यवस्था की जाएगी। बता दे की कैमूर पहाड़ी के गुफा में भगवान महादेव का प्रकृति शिवलिंग अवस्थित है। जहां सावन महीना में लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। इससे पहले जिलाधिकारी खुद गुप्ता धाम पहुंच गए। यही इलाका चारों तरफ जंगल हो और पहाड़ों से घिरा है तथा बरसात में यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पुलिस महा फेरबदल: 9 अधिकारी समेत 90 कर्मियों का तबादला

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधायक सभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिले में बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। आदेशों के अनुसार पुलिस निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर तबादले किए गए हैं। प्रतापगढ़ जिले में कुल 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है, जबकि विभिन्न रैंक के कुल 90 पुलिसकर्मियों का यहां से अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। सभी आदेश प्रशासनिक एवं कार्यहित में महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा जारी किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक रेंज ओ.बी. संख्या 217 की सूची में प्रतापगढ़ जिले में कुल 8 नए पुलिस निरीक्षकों की पोस्टिंग की गई है। इनमें कानाराम जिला उदयपुर से प्रतापगढ़, कैलाश सोनी जिला डूंगरपुर से प्रतापगढ़, ओम सिंह जिला राजसमन्द से प्रतापगढ़, ओमप्रकाश गोदारा जिला राजसमन्द से प्रतापगढ़, देवेन्द्र सिंह कविया एएनटीएफ जयपुर, पदस्थापन की प्रतीक्षा से प्रतापगढ़, शिवराज सिंह गुर्जर अजमेर रेंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा से प्रतापगढ़, ईश्वरानन्द बीकानेर रेंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा से प्रतापगढ़ तथा लक्ष्मण सिंह बीकानेर रेंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा से प्रतापगढ़ शामिल हैं। इसी सूची में प्रतापगढ़ जिले से दो पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है। प्रवीण टांक का तबादला प्रतापगढ़ से चित्तौड़गढ़ तथा रोहित कुमार का तबादला प्रतापगढ़ से राजसमंद किया गया है। पुलिस उप निरीक्षक रेंज ओ.बी. संख्या 218 की सूची में प्रतापगढ़ जिले में एक नए उप निरीक्षक देवी सिंह का जिला उदयपुर से प्रतापगढ़ स्थानांतरण किया गया है। वहीं प्रतापगढ़ से देवलाल मीणा का बांसवाड़ा, इन्द्रजीत का सलम्बर, नारायण लाल का डूंगरपुर, सोहन लाल का उदयपुर एवं रविन्द्र पाटीदार का उदयपुर तबादला किया गया है। हेड कांस्टेबल रेंज ओ.बी. संख्या 225 की सूची में प्रतापगढ़ जिले से कुल 45 हेड कांस्टेबलों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में प्रतापगढ़ में किसी नए हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग का उल्लेख नहीं है। चित्तौड़गढ़ भेजे गए 31 हेड कांस्टेबलों में दुर्गासिंह, सुरेश कुमार, प्रमुराम, बजरंग सिंह, रामजीलाल, अर्जुन सिंह, मगाराम, बिशन सिंह, अर्जुनलाल, हरिश कुमार, ओमवीर सिंह, अमर सिंह, राजेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, उपेन्द्र सिंह, मांगीलाल, लोकेश कुमार, प्रेमाराम, धर्मेन्द्र कुमार, मोहन सिंह, सुनिल कुमार, गुमानाराम, भजन लाल, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार, रफीक खा, महेन्द्रराम, बहादुर सिंह, महेश चन्द्र, सुरेशचन्द एवं पराग जोशी शामिल हैं। उदयपुर भेजे गए 11 हेड कांस्टेबलों में चन्द्रपाल, अजयपाल सिंह, ओमवीर, देवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, प्रभुलाल गुर्जर, राजकुमार, रजनीश, मनोज, मुकेश और अनोप शामिल हैं। राजसमन्द भेजे गए 3 हेड कांस्टेबलों में नरपत सिंह, बहादुर सिंह तथा नरेन्द्र सिंह शामिल हैं। कांस्टेबल/कार्मिक रेंज ओ.बी. संख्या 224 की सूची में प्रतापगढ़ जिले से कुल 38 कांस्टेबलों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। चित्तौड़गढ़ भेजे गए 15 कांस्टेबलों में मूलदास, कमलेश शर्मा, हरीराम, सांवरमल, सुल्तानसिंह, ओमप्रकाश, लाली, देवी लाल, जितेन्द्र सिंह शेखावत, अजीत सिंह शक्तावत, कैलाश चन्द्र, रघुवीर सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गोवर्धन सिंह तथा हिम्मत सिंह चन्द्रावत शामिल हैं। राजसमन्द भेजे गए 11 कांस्टेबलों में श्यामलाल, रामावतार, जगदीशप्रसाद, सोहनसिंह, धुडाराम, राजेश मीना, गोपीचन्द, सांवरमल, सोमाराम, मंजू तथा हरिश्चन्द्र रेगर शामिल हैं। उदयपुर भेजे गए 12 कांस्टेबलों में भंवरसिंह, वासुदेव, गोविन्द सिंह राजपूत, श्रीपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिनेश कुडी, शम्भूदयाल, इन्द्राज सिंह, लेखा राम, नवलकिशोर, सविता तथा संत कुमार शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शादी और पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान शेखर बघेल से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने प्रेम और शादी का वादा किया। युवती का आरोप है कि 22 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे अपने गेरवानी स्थित घर ले गया, जहां पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का आश्वासन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा 3 जुलाई 2026 को उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद युवती अपने माता-पिता के पास पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी शेखर बघेल (20 वर्ष), निवासी ग्राम गोर्रा, हाल मुकाम गेरवानी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top