Back
जहानाबाद में अटेंडेंट भर्ती की प्रारम्भिक परीक्षा शुरू, 15 हजार से अधिक अभ्यार्थी शामिल
MKMukesh Kumar
Mar 15, 2026 06:36:03
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यवहार न्यायालयों में अटेंडेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा निर्धारित सभी केंद्रों पर शुरू हो गयी है। वर्ष 2022 में निकली इस बहाली का अभ्यर्थी पिछले लगभग चार साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा को लेकर जहानाबाद में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों की संघन तलाशी ली गयी। अभ्यर्थियों के जूते मौजे तक कि जांच की गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से अपराह्न 04 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र में प्रवेश का समय निर्धारित कर दिया गया है। प्रथम पाली के लिए सुबह 08:30 बजे से 09:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा जबकि द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। वही प्रशासन ने अपील कि है कि वे निर्धारित समय से पूर्व केंद्रों पर पहुँचें ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचा सके। प्रथम पाली में 9:30 बजे तथा द्वितीय पाली 1:30 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही केंद्र पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी अभ्यर्थियों की संघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश कराया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कागजात ले जाने की अनुमती नहीं है। परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी सिर्फ एडमिटकार्ड और पहचान पत्र को ले जाने निर्देश है। बताते चले कि परीक्षा की तैयारी को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। बिहार के अन्य जिलों के परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने पहुंचे हैं। वही परीक्षा के आयोजन को लेकर वरीय अधिकारी सभी केंद्रों का घूम घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं। वही दूर-दराज के जिलों से आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर परीक्षा को लेकर उत्साह तो था, लेकिन देरी का मलाल भी साफ दिखा। परीक्षार्थियों ने बताया कि सितंबर 2022 में इस पद के लिए आवेदन भरा गया था, जिसकी परीक्षा अब जाकर ली जा रही है। चार साल का लंबा इंतजार रहा है, हमने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि रिजल्ट बेहतर आएगा और रोजगार का सपना पूरा होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowMar 15, 2026 08:54:080
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 08:53:580
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 15, 2026 08:53:360
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 15, 2026 08:53:230
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 15, 2026 08:52:410
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 15, 2026 08:51:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 15, 2026 08:50:310
Report
MSManish Sharma
FollowMar 15, 2026 08:49:2957
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 15, 2026 08:49:2092
Report
RSRahul shukla
FollowMar 15, 2026 08:49:0881
Report
RSRahul shukla
FollowMar 15, 2026 08:48:5763
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 15, 2026 08:48:4849
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 08:48:3425
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 15, 2026 08:48:2273
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 15, 2026 08:48:0265
Report