icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
RSRahul shukla15 Mar 2026, 08:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा के नए उपायुक्त रवि आनंद ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड अपनाया

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के 40वें उपायुक्त बने रवि आनंद; पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे नए डीसी झारखंड में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार संभालते ही नए उपायुक्त ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जिले का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने पेयजल संकट पर सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित प्रभावित क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर चापानल मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन भी दिया। एक्शन मोड में नजर आ रहे श्री आनंद ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं—राजस्व, आपूर्ति और सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने घोषणा की कि वे नियमित रूप से 'जनता दरबार' लगाकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करेंगे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

फर्जी ऑडिटर बनकर अस्पतालों से धोखाधड़ी, दो मामले दर्ज

Hanumangarh, Rajasthan:फर्जी ऑडिटर बनकर धोखाधड़ी , दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज भादरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को ऑडिटर बताकर अस्पताल संचालकों से धोखाधड़ी व अवैध वसूली करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। अस्पताल संचालकों ने आडिट करने के बहाने ठगी करने आए हुए युवक को शुक्रवार देर सायं होस्पीटल संचालाकों द्वारा पकडक़र पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में शनिवार को दोपहर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में शेरपुरा निवासी एवं नेहरा नर्सिंग होम फाउंडेशन भादरा के निदेशक सतपाल सिंह तथा वर्मा डेंटल एंड जनरल हॉस्पिटल के संचालक बलवान सिंह वर्मा ने रिपोर्ट दी कि 17 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे आरिफ खान नामक व्यक्ति उनके अस्पतालों में आया और खुद को मेड सेव टीपीए का ऑडिटर बताया। आरोपित ने बिना किसी वैध अनुमति के व्हाट्सएप पर प्राप्त संदिग्ध पत्र दिखाकर पैसे की मांग की तथा अस्पताल के फोटो व निजी दस्तावेजों की तस्वीरें भी लीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित विभिन्न अस्पतालों के नाम से अलग-अलग ईमेल आईडी का उपयोग कर रहा था और अन्य अस्पतालों से भी इसी प्रकार पैसा मांग चुका है। इस पर पुलिस ने धारा 308(2) व 318(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दूसरे मामले में भोजासर कें सुशील कुमार, भनाई के नरसिंह व करनपुरा के मदनलाल ने शिकायत दी कि आरिफ खान ने एमएए योजना व आरजीएचएस योजना के पोर्टल उपलब्ध करवाने के नाम पर उनसे विभिन्न समय पर धनराशि वसूल की, लेकिन कोई कार्य पूर्ण नहीं किया। आरोप है कि इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी व गबन किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 318(4) व 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्र बताते है कि आरोपी युवक आरिफ खान सादुलपुर के भवानी देवी मोहता हॉस्पिटल में लंबे समय से कम्पयूटन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है तथा पूर्व मे नोहर, सिधमुख व भादरा में चल रहे विभिन्न अस्पताल संचालकों से विभिन्न योजनाओं का पोर्टल दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ले चुका है।
0
0
Report
Advertisement

अंबेडकर जयंती जुलूस में नारेबाजी: हिस्ट्रीशीटर सद्दाम के खुलासे पर पुलिस कार्रवाई

Sambhal, Uttar Pradesh:अपडेट ..सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी के बाद पुलिस सद्दाम कुरैशी और पालिका के एक मुस्लिम सभासद को हिरासत में लिया था . जिनकी पैरवी में सपाई इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे थे , सपाइयों के दवाब में पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों का सिर्फ शांति भंग करने के आरोप ने चालान कर थाने से जमानत कर छोड़ दिया था .....फिलहाल अंबेडकर जयंती के जुलूस में अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए जाने के मामले को स्थानीय हिंदू माहौल खराब किए जाने की कोशिश बताते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे है ...वही स्थानीय मुस्लिमों ने भी जुलूस में मजहबी नारे लगाए जाने के पूरी तरह गलत बताया है । संभल । चंदोसी में अंबेडकर जयंती के जुलूस में अल्लाह हूं अकबर .और नारा ए तकबीर के नारे लगाए जाने के मामले में माहौल बिगाड़ने और हिंदुओं को बांटने की साजिश का चौंकाने वाला बड़ा खुलासा .... हिस्ट्री शीटर सद्दाम ने अपने साथियों की मदद से नाबालिग हिंदू दलित किशोरों को उकसाकर अंबेडकर जयंती के जुलूस में लगबाए थे अल्लाह हु अकबर के मजहबी नारे .. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सद्दाम कुरैशी समेत 6 अज्ञात साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की ... मामले की तफ्तीश में जुटी .. हिस्ट्रीशीटर सद्दाम कुरैशी ने जुलूस में अल्लाह हु अकबर के नारे लगाते हिंदू दलित किशोरों की वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक एकाउंट से वायरल कर हिंदुओं को बांटने की साजिश की थी ... विश्व हिंदू परिषद नेता आचार्य ऋतुपर्ण ने पुलिस से की थी मामले की शिकायत ... मामले के शिकायत कर्ता विश्व हिंदू परिषद नेता आचार्य ऋतुपर्ण ने आरोपी हिस्ट्रीशिटर से बताया अपनी जान को खतरा .. आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की ...अपनी हिफाजत के लिए सरकार से पुलिस सुरक्षा की मांग की । चंदोसी थाना इलाके का मामला । फीड डिटेल जुलूस की वायरल वीडियो बाइट आचार्य ऋतुपर्ण विश्व हिंदू परिषद नेता फाइल फोटो .. आरोपी सद्दाम कुरैशी FIR की कॉपी ... HS के रिकार्ड कीकॉपी wkt सुनील सिंह 2 बाइट स्थानीय हिंदू 2 बाइट . स्थानीय मुस्लिम
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर कुंभ 2026: आध्यात्मिक एकता व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाकुंभ

Jammu, महाकुंभ के मुख्य आयोजक कालिकानन्द सरस्वती, जो आनन्द अखाड़ा से जुड़े हैं, वर्तमान में श्रीनगर के लाल चौक के समीप करण नगर स्थित श्मशान घाट में निवास करते हैं। वे वर्ष 2014 से क Kashmir में सनातन धर्म के अभ्युदय हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे प्रत्येक वर्ष श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे देश के विभिन्न हिस्सों में नशा मुक्ति अभियान चलाने और साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। प्रस्तावित “कश्मीर कुंभ 2026” को एक दुर्लभ धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे पारंपरिक ‘बोद दशार’ की अवधारणा से भी जोड़ा गया है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन झेलम और सिंधु नदियों के पवित्र संगम क्षेत्र में विशेष खगोलीय योगों के संयोग पर आधारित बताया जा रहा है, जो इसे सामान्य कुंभ से अलग बनाता है। करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तावित है। कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन, धर्म ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार से होगी, जबकि समापन पूर्णाहुति और सामूहिक संकल्प के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान संत-समागम, सर्वधर्म सम्मेलन, वेद-वेदांत पर प्रवचन, कश्मीरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम, युवा संवाद, तथा राष्ट्र और सामाजिक समरसता पर चर्चाएं आयोजित करने की योजना है। इसके अलावा यज्ञ, भजन संध्या, आध्यात्मिक साधना, और प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन प्रस्तावित है। आयोजकों के मुताबिक, इस महाकुंभ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना भी है। इस आयोजन में स्वदेशी सनातन संघ भारत, सेवासमर्पण सनातनी फाउंडेशन, पंडित प्रेमनाथ शास्त्री संस्कृत शोध संस्थान जम्मू-कश्मीर और शादिपोरा समिति सहित कई संस्थाओं की भागीदारी बताई गई है।
0
0
Report

संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं, TS सिंह देव ने सरकार पर छलावा

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -संसद में महिला आरक्षण विधयेक पास नही होने को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि देश के सामने एक बड़ा छलावा देखने को मिला है। जहा महिला आरक्षण बिल गिर गया। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्व समिति से पारित होकर संविधान का हिस्सा बना हुआ हैं। जिसे वर्तमान एनडीए की सरकार लागू नही कर रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि महिला आरक्षण बिल तत्काल पास किया जाए। वर्तमान सीट संख्या लागू किया जाए।नई जनगणना 2026 जो प्रारंभ हुई हैं। इसकी पूरी कार्रवाई होके जनगणना के आंकड़ों के प्रकाशन के बाद जो सीट संख्या बनेगी, उसके बाद लागू करना सही होगा, साथ ही कहां कि सरकार का मकसद ही नहीं है कि महिला आरक्षण बिल पास कर सके। अगर बिल पास करना होता तो 2023 में ही महिला आरक्षण बिल लागू कर देना था。
0
0
Report

Motihari government school midday meal worm found, parents protest

Motihari, Bihar:मोतिहारी में नौनिहालों को दिए जाने वाले भोजन में कीड़ा निकलने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है।सरकारी स्कूलों में चल रहे मध्यान भोजन के तहत छात्रों को शुद्ध और ससमय भोजन करवाने के उद्देश्य के साथ स्कूल के शिक्षकों को भोजन की व्यवस्था में जाया होने वाले वक्त को बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने मध्यान भोजन की व्यवस्था एनजीओ के जिम्मे सौंपा है।मोतिहारी के अरेराज नगर पंचायत अंतर्गत जनेरवा में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मध्यान भोजन में कीड़ा निकलने का मामला प्रकाश में आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया था। बतादे कि बच्चों के लिए परोसे गए अंडे में कथित रूप से कीड़ा निकला था। इसके बाद छात्रों ने दूषित भोजन करने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना पर अरेराज एसडीएम अंजली शर्मा,बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित,अनुमंडल के निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार,नगर अध्यक्ष रंटु पांडेय,पार्षद प्रतिनिधि झुन्ना पांडेय के साथ कई अभिभावक भी स्कूल में पहुंचे। इस दौरान अभिभावक काफी आक्रोशित होकर हंगामा भी किए। जिसके बाद एसडीएम ने अरेराज बीडीओ को जांच का आदेश दिया। बीडीओ के द्वारा दूषित अंडे के सैंपल को एकत्रित कर अपने रिपोर्ट में अंडे के अंदर कीड़ा होने की पुष्टि किया है। जांच अधिकारी बीडीओ ने अपने पत्र के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद एवं एमडीएम संचालक सुभारती जन कल्याण समिति पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा प्रहलाद गुप्ता ने मामले में संज्ञान लेते हुए एनजीओ संचालक से स्पष्टीकरण का मांग किया है। उक्त मामले को लेकर एनजीओ के माध्यम से सरकारी स्कूलों में दिए जा रहे भोजन के प्रति जिले के विभिन्न विद्यालय के बच्चों में दूषित भोजन का डर समा गया है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार सरकार एक्शन मोड में सुरक्षा और मंदिर निर्माण की समीक्षा

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर सरकार का चेहरा बदलने के बाद अब सरकारी सिस्टम एक्शन मोड में है ।शनिवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार सीतामढ़ी पहुंचे ।जहा उन्होंने शहर के प्रसिद्ध पुनौराधाम मंदिर परिसर में जिले के DM और SP के साथ घंटों बैठक की ।बैठक के दौरान मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की गई वही बोर्डर पर तैनात SSB अधिकारियों की उपस्थिति में नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण की समस्या पर विस्तृत बात की ।इतना ही नहीं मुख्य सचिव और DGP ने भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर निर्देश जारी किया ।सीमा के जरिए शराब मादक पदार्थ और फेक करेंसी के धंधे पर रोक लगाने को लेकर कड़े निर्देश जारी किए ।बैठक के बाद मुख्य सचिव और DGP ने माता जानकी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की ।
0
0
Report

बैतूल में ई-हाजिरी से वेतन रोके जाने पर शिक्षक-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश: नेटवर्क समस्या बड़ा मुद्दा

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सरकारी शिक्षकों के लिए हमारे शिक्षक एप पर ई-हाजिरी लगाना अब बड़ी परेशानी बन गया है। विभाग ने 375 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है और नोटिस जारी कर दिया है। यही हाल आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं का भी है जो नेटवर्क नहीं मिलने से विभागीय अधिकारियों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क नहीं मिलने,धीमा सर्वर और तकनीकी खामियों के कारण शिक्षक घंटों जूझ रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद वेतन रोकने की कार्रवाई से शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बैतूल जिले के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी न के बराबर है। ऐसे में शिक्षकों को ‘हमारे शिक्षक’ एप पर हाजिरी लगाने के लिए कई किलोमीटर दूर तक नेटवर्क ढूंढना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कई शिक्षक ऊंचे और पहाड़ियों पर चढ़कर मोबाइल सिग्नल पकड़ने को मजबूर हैं। इसके बावजूद कई बार लोकेशन और सेल्फी मैच न होने से हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती। सुबह के समय सर्वर इतना धीमा हो जाता है कि एक हाजिरी दर्ज करने में 2 से 3 घंटे तक लग जाते हैं। इस तकनीकी खामी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई पर पड़ रहा है। जहां शिक्षक पढ़ाने के बजाय नेटवर्क तलाशने में समय बिता रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के करीब 375 शिक्षकों की सैलरी रोक दी गई है। ई-हाजिरी न लगने पर अधिकारियों द्वारा नोटिस और वेतन कटौती की कार्रवाई से शिक्षकों में भय और असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों के अनुसार नेटवर्क नहीं मिलता,घंटों कोशिश करते हैं,फिर भी हाजिरी नहीं लगती ऊपर से सैलरी रोक दी जाती है,हम बच्चों को पढ़ाएं या नेटवर्क ढूंढें। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जानकारी दी है कि शासन के निर्देश हैं कि सभी शिक्षकों को ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या आ रही है। हमने शिक्षकों को जहां नेटवर्क मिले वहां से अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए हैं और इस संबंध में शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। एक तरफ डिजिटल इंडिया का सपना,दूसरी तरफ जमीनी हकीकत में नेटवर्क की कमी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना बुनियादी सुविधाओं के डिजिटल सिस्टम थोपना सही है।
0
0
Report
Advertisement

आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के मास्टरमाइंड सादिक खान गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए इसके मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईपीएल के दौरान सक्रिय हाईटेक सट्टा रैकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, पहले चरण में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नागपुर से “साईं एप” नाम का सॉफ्टवेयर खरीदकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इस अहम सुराग के आधार पर बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर में दबिश देकर एप सप्लायर और पूरे नेटवर्क के मास्टर माइंड सादिक खान को गिरफ्तार किया।स्थानीय पुलिस संवाद केंद्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी सादिक खान लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा था। “साईं एप” के जरिए सट्टा संचालित करना आसान हो जाता था, जिससे अलग-अलग राज्यों में बैठे लोग भी इस अवैध धंधे से जुड़ रहे थे। पुलिस अब सादिक खान से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने छत्तीसगढ़ के अलावा किन-किन राज्यों में यह सॉफ्टवेयर बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई से सट्टा रैकेट के और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। आलोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आईपीएल सीजन के दौरान इस तरह के अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

नूंह के गंडूरी में मिठाई से 8 बच्चों की तबीयत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Nuh, Haryana:नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र के गांव गंडूरी में शनिवार सुबह मिठाई खाने से 8 मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया, जहां से पांच बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नल्हड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, असलम नामक व्यक्ति शुक्रवार रात बड़कली चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार से चमचम मिठाई लेकर घर आया था। उस समय बच्चे सो चुके थे। सुबह जब बच्चे उठे तो उनकी माँ रजीना ने उन्हें मिठाई खिला दी। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। बीमार बच्चों में सोफेद (16), अजूबा (15), सोफिया (10), सनोफिया (8), जुड़वा समर व सनम (4), समरीन (2) और रूहान (5) शामिल हैं। दो बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि छह बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। खासकर समर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी बच्चों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर ली गई है, हालांकि अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। नगीना थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मामला संज्ञान में है और शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं मांड़ी खेड़ा अस्पताल के मेडिकल आफिसर डॉ रविकांत ने बताया कि मिठाई खाने से एक परिवार के आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें उपचार के लिए लाया गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report

जोधपुर में निजी कंपनियों के शोषण के विरोध पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रदर्शन

Jodhpur, Rajasthan:देश में निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कर्मचारियों के साथ कथित शोषण और दबाव की घटनाओं को लेकर विभिन्न संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी क्रम में नासिक स्थित एक आईटी कंपनी से जुड़े कथित मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रव्यापी विरोध के आह्वान के तहत जोधपुर में भी प्रदर्शन किया। जोधपुर महानगर में पावटा चौराहा पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कॉर्पोरेट सेक्टर में कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की मांग उठाई तथा आरोपित घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ जबरन दबाव, शोषण या भेदभाव की घटनाएं चिंताजनक हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top