Back
धौलपुर से कैलादेवी के लिए बस किराए में राहत, मेले के दौरान 85 रुपये
BSBhanu Sharma
Mar 15, 2026 08:50:31
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर से कैलादेवी मंदिर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान रोडवेज ने इस बार यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है
चैत्र नवरात्र के अवसर पर 16 मार्च से 3 अप्रैल तक धौलपुर से कैलादेवी जाने वाले यात्रियों को बस किराए में खास छूट मिलेगी। सामान्य दिनों में धौलपुर से करौली कें कैलादेवी मंदिर तक बस का किराया करीब 155 रुपये होता है, लेकिन मेले के दौरान इसे घटाकर सिर्फ 85 रुपये कर दिया गया है। इससे हजारों श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत मिलेगी और ज्यादा लोग आसानी से माता के दर्शन करने पहुंच सकेंगे।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बसوں की विशेष व्यवस्था भी की है। इस दौरान हर 10 मिनट में धौलपुर से कैलादेवी के लिए बस उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए राजस्थान के कई जिलों से अतिरिक्त बसें मंगाई जा रही हैं। कुल मिलाकर करीब 60 अतिरिक्त बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। इनमें बाड़ी से 17 और धौलपुर से 44 बसें चलाई जाएंगी, जबकि धौलपुर डिपो की नियमित बसें अलग से संचालित होंगी।
इसके अलावा बारा बीकानेर, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर-तिजारा, बूंदी, चूरू, हनुमानगढ़, अजमेर और दौसा जैसे जिलों से भी 4 से 7 बसें मंगाने की सूची जारी कर दी गई है। अष्टमी और नवमी के दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
हर साल चैत्र नवरात्र में धौलपुर से कैलादेवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धौलपुर, बाड़ी और आसपास के जिलों से बसों के जरिए यात्रा करते हैं। ऐसे में इस बार भीड़ को संभालने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज ने विशेष योजना बनाई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए धौलपुर बस स्टैंड पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही बसों की नियमित निगरानी भी होगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें समय पर बस मिल सके।
धौलपुर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक जगजीत सिंह के अनुसार, कैलादेवी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रद्धालु को कम किराए में और बिना ज्यादा इंतजार के कैलादेवी तक बस सुविधा मिल सके
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowMar 15, 2026 09:49:3255
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 15, 2026 09:49:14104
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 09:48:43Noida, Uttar Pradesh:Lone African penguin surrounded by tens of thousands of gannets on Bird Island, Lambert's Bay, South Africa
99
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 15, 2026 09:48:3342
Report
MJManoj Jain
FollowMar 15, 2026 09:48:1028
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowMar 15, 2026 09:47:55108
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 15, 2026 09:47:4554
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 15, 2026 09:47:27106
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 15, 2026 09:47:1742
Report
TCTanya chugh
FollowMar 15, 2026 09:47:1026
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 15, 2026 09:46:3284
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 15, 2026 09:46:0176
Report