Back
जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल
MKMukesh Kumar
Jan 28, 2026 10:52:28
Jehanabad, Bihar
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक ईटपत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये जबकि कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटे लगी हैं साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार की है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह हालात को काबू में किया। दरअसल पिछले कई वर्षों से कुछ लोग रैयती जमीन को अतिक्रमण कर झुग्गी झोपड़ी एवं पक्का निर्माण कर रखा था। इस मामले को लेकर गुलाबगंज बाजार के रहने वाले अशोक कुमार के द्वारा पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। पटना हाई कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम का मॉनिटरिंग अफसर जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया जैसे ही पुलिस के जवान एवं अधिकारी जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने लगी। ग्रामीणों का आक्रोश भडक गया और देखते ही देखते ग्रामीणो के द्वारा पुलिस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। काफी देर तक घटनास्थल पर हो हंगामा एवं अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इस पत्थरबाजी में दो पुलिस के जवान घायल हो गए हैं जिनका इलाज शकूराबाद सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। जबकि कई पुलिस के जवानों को हल्की चोटे आई हैं। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां चटकाते हुए किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।फिलहाल शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। वहीं, उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 28, 2026 12:18:200
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 28, 2026 12:18:000
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowJan 28, 2026 12:17:380
Report
MSManish Sharma
FollowJan 28, 2026 12:17:150
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 28, 2026 12:16:590
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowJan 28, 2026 12:16:420
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 28, 2026 12:15:560
Report
SASALMAN AMIR
FollowJan 28, 2026 12:15:360
Report
0
Report
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowJan 28, 2026 12:08:480
Report
MGMOHIT Gomat
FollowJan 28, 2026 12:08:280
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 12:07:510
Report