Back
बिहार चुनाव में ईवीएम के साथ फेस रिकॉग्निशन से फर्जी मतदान रोकने की योजना
MKMukesh Kumar
Mar 20, 2026 11:07:48
Jehanabad, Bihar
बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। जहानाबाद दौरे पर पहुंचे मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में होने वाले अगले पंचायत चुनाव न केवल EVM के माध्यम से कराए जाएंगे, बल्कि फर्जी मतदान को पूरी तरह रोकने के लिए फेस रिकॉग्निशन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल मंत्री दीपक प्रकाश शहर के टाउन हॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने जिले के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं को सुना। मंत्री ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सरकार पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वही मीडिया द्वारा बिहार के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों के बीच सकारात्मक बातचीत जारी है। अंतिम निर्णय के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस विषय पर धैर्य बनाए रखने की अपील की। वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अधिकारियों के तबादलों पर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि अधिकारियों का स्थानांतरण पूरी तरह से एक संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने साफ किया कि यह व्यवस्था का हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। वहरहाल मंत्री के इस बयान से साफ है कि राज्य सरकार आगामी चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिससे फर्जी मतदान जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowMar 20, 2026 12:06:010
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 20, 2026 12:05:290
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 20, 2026 12:04:240
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 20, 2026 12:04:150
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 20, 2026 12:03:410
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 20, 2026 12:03:250
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 20, 2026 12:03:130
Report
ADArjun Devda
FollowMar 20, 2026 12:02:560
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 20, 2026 12:02:420
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 20, 2026 12:02:300
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 20, 2026 12:02:150
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 20, 2026 12:01:510
Report
0
Report