Back
बराबर पहाड़ पर वन महोत्सव से बिहार की पर्यटन छवि बदलेगी
MKMukesh Kumar
Dec 24, 2025 12:24:21
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के बराबर पहाड़ की तलहटी में Vanavar Mahotsav सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बिहार सरकार के वन पर्यावरण सह सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी एवं डीएम अलंकृता पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लोक संगीत की महफिल समां बांध दिया। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। राज्य स्तरीय कलाकार सत्येंद्र संगीत ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के बीच मालिनी अवस्थी और सत्येंद्र संगीत ने अपने गीतों से समां बांध दिया। मालिनी अवस्थी ने विश्व की पहली मानव निर्मित गुफा और बाबा सिद्धेश्वरनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के चप्पे-चप्पे में आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और धार्मिक चीज़ें मौजूद हैं। उन्होंने इन्हें सहेजने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की प्रशंसा की। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बदलते बिहार की छवि उभरकर सामने आएगी और दूर-दराज़ क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। बराबर क्षेत्र जहानाबाद जिले का एकमात्र वन क्षेत्र है और इसके विकास के लिए करोड़ों रुपए सरकार दे रही है। जल्द ही बराबर में रोपवे बनने वाला है और लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, बाबा सिद्धनाथ के मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का चौड़ाईकरण भी लगभग अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि वानावर महोत्सव इस क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को उजागर करेगा और आने वाली पीढ़ी इसे पहचानेगी। इस वानावर महोत्सव में मालिनी अवस्थी के अलावा राज्य स्तरीय संगीतकार सत्येंद्र संगीत जैसे कलाकार मौजूद थे। जिलाधिकारी ने बताया कि वानावर इलाके के विकास के लिए सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट आदि कार्य प्रगति पर हैं। इस मौके पर मखदुमपुर के राजद विधायक सूबेदार दास एवं घोषी के जदयू विधायक ऋतुराज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 24, 2025 14:03:280
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 24, 2025 14:03:180
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 24, 2025 14:03:080
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 24, 2025 14:02:550
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 24, 2025 14:02:340
Report
HBHemang Barua
FollowDec 24, 2025 14:02:180
Report
YMYadvendra Munnu
FollowDec 24, 2025 14:02:010
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 24, 2025 14:01:190
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 24, 2025 14:01:040
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 24, 2025 14:00:500
Report
धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर जिले में सर्व समाज द्वारा बंद का व्यापक असर, सभा रैली के बाद ज्ञापन
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 24, 2025 13:57:200
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 24, 2025 13:56:570
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 24, 2025 13:56:400
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 24, 2025 13:56:270
Report
