Back
खूँटी में क्रिसमस उत्साह: रोमन कैथोलिक महागिरजाघर में भव्य पर्व
BKBRAJESH KUMAR
Dec 24, 2025 14:02:34
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी।
स्लग - खूँटी में क्रिसमस की धूम, चर्च में मिश्शा और जन्मदिन मनाने की तैयारी。
एंकर - खूँटी जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर रोमन कैथोलिक समुदाय में उत्साह चरम पर है। आज प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खूँटी के रोमन कैथोलिक समुदाय के ऐतिहासिक संत मिखाईल महागिरजाघार में भव्य क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर गिरजाघर परिसर में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। हालांकि ठंड काफी बढ़ गयी है लेकिन उत्साह कम नहीं है। जहाँ आज 2500 आरसी मसीही समुदाय मिश्शा अनुष्ठान में भाग लेने का अनुमान है。
जिसके लिए संत मिखाईल महागिरजाघर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। पूरे चर्च परिसर में रोशनी की जगमगाहट देखते ही बन रही है। वहीं चरनी का निर्माण कर बालक यीशु के जन्म की झांकी सजाई जा रही है, जो प्रेम, त्याग और मानवता ka संदेश देती है।
क्रिसमस पर्व की खुशियाँ सिर्फ चर्च तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे शहर में इसका उल्लास देखने को मिल रहा है। जगह-जगह कैरोल गीतों का अभ्यास जोर-शोर से चल रहा है। बच्चे, युवा और महिलाएँ प्रभु यीशु की स्तुति में गीत गाकर जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
फादर विशु बेंजामिन आईंद ने बताया कि रात में विशेष प्रार्थना सभा और मध्यरात्रि मिस्सा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की जाएगी और शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “क्रिसमस हमें प्रेम, क्षमा और एक-दूसरे के प्रति सद्भावना का संदेश देता है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि इस पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएँ।”
ने बतायी कि क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी रौनक है। लोग नए कपड़े, केक, सजावटी सामान और उपहारों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कुल मिलाकर, खूँटी के संत मिखाईल महागिरजाघर सहित पूरे जिले में क्रिसमस को लेकर उत्सव का माहौल है। अब सभी को इंतजार है उस पावन घड़ी का, जब बालक यीशु का जन्म होगा और खुशियों की रौशनी चारों ओर फैल जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowDec 24, 2025 15:38:050
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 24, 2025 15:37:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 24, 2025 15:37:370
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 24, 2025 15:37:220
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 24, 2025 15:37:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 24, 2025 15:36:500
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 24, 2025 15:36:410
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 24, 2025 15:36:210
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 24, 2025 15:36:000
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 24, 2025 15:35:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 24, 2025 15:35:190
Report
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अनेको हिन्दू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 24, 2025 15:35:020
Report
MSManish Sharma
FollowDec 24, 2025 15:34:430
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 24, 2025 15:34:260
Report
