Back
जहानाबाद में जमीन विवाद के दौरान पुलिस पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
MKMukesh Kumar
Dec 06, 2025 11:50:20
Jehanabad, Bihar
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने ईंट पत्थरों से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना भेलावर थाना क्षेत्र के रामदानी गांव की है। अचानक हुए हमले से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिसकर्मी इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई और बाद में पुलिस ने मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक हमलावर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। दरअसल शनिवार को डायल 112 की पुलिस को सूचना मिली थी कि धान काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दो पुलिस गाड़ियाँ पहुंच गयीं जहाँ दोनों पक्ष एक ही जमीन पर अपना अपना दावा कर रहे थे। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने अपने कागजात दिखाने की बात कही गयी। तभी एक पक्ष ने अपना कागजात दिखाने लगे। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर ही ईंट पत्थरों से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इधर इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर दूसरे पक्ष के लोगो ने अचानक ईंट पत्थरों से हमला कर दिया जिससे कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। इस घटना में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। फिलहाल पुलिस सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, और बाकी अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSANDEEP TIWARI
FollowDec 06, 2025 12:37:510
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 06, 2025 12:36:220
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 06, 2025 12:35:330
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 06, 2025 12:35:120
Report
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 06, 2025 12:34:570
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 06, 2025 12:34:440
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 06, 2025 12:34:300
Report
MSManish Sharma
FollowDec 06, 2025 12:34:140
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 06, 2025 12:34:000
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 06, 2025 12:33:350
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 06, 2025 12:33:140
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 06, 2025 12:33:060
Report