icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंद्रावत नदी के जलस्तर के तेज बढ़ाव से बेतिया में बाढ़ का खतरा

Bettiah, Bihar:जहां चंद्रावत नदी का जलस्तर बढ़ने से बेतिया शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बता दे कि गोलाघाट के समीप चंपारण तटबंध टूटने से चंद्रावत नदी का जलस्तर बढ़ गया है चंद्रावत नदी के जलस्तर बढ़ने से नगर निगम में हड़कंप मच गया है नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है पुल पुलिया का सफाई अभियान जेसीबी से कराया जा रहा है ताकि पानी तेज रफ्तार से निकल सके खिरिया घाट पथरी घाट और संत घाट पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सुबह चार बजे से जलस्तर में वृद्धि होने के बाद नगर निगम युद्ध स्तर पर पुलों की सफाई में जुट गया है इधर शहर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रिंगोचिंगो गांव में सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि अमडीहा के पूरब डंगाल स्थित अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार मंडल (24), मो. अब्दुल्लाह असारी (41), अलाउद्दीन अंसारी (23) और समीम अंसारी (28) के रूप में की गई है। सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैस उपभोक्ताओं को गैस अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर निजी जानकारी हासिल करते थे। इसके अलावा बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ATM नंबर, CVV और OTP हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए साइबर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में साइबर थाना जामताड़ा में संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का साइबर अपराध का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।
0
0
Report

कमर्शियल सिलेंडर दाम आज से बढ़े; व्यापारी और आम जनता महंगाई से जूझेंगे

Chhindwara, Madhya Pradesh:कमर्शियल सिलेंडर के दामों में आज 1 अक्टूबर से 62 रूपये से लेकर 72 रूपये तक की वृद्धि हुई है. त्योहारों का दौर भी शुरू हो चुका है और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि का असर व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम जनता की जेब पर भी दिखाई देगा. मिठाई, नाश्ते और चाय की दुकानों में उपयोग होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि से सभी चीजों के दामों में भी वृद्धि होती दिखाई देगी जिसका असर आम जनता की जेब पर भी साफ तौर पर दिखाई देगा. दुकानदार संचालकों का कहना है कि अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ेगी या सिलेंडर के दामों में वृद्धि होगी तो उन्हें भी सभी चीजों के दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी. आज से हुई कमर्शियल सिलेंडर के दामों की वृद्धि का असर अब सीधे जनता की जेब पर भी दिखाई देगा आने वाले दिन त्योहारों के है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेलती नजर आएगी.
0
0
Report

शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या के बाद जलाए जाने से इलाके में सनसनी, एक आरोपी गिरफ्तार

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow2m ago
Majhila, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को छिपाने के लिए साधुओं के शवों को जला भी दिया। मंदिर परिसर के पास से जले हुए शवों के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाहजहांपुर का शांत गांव सूथा, जहां देर रात गांव के मंदिर की देखभाल करने वाले दो वृद्ध साधु—बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दरिंदों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर के पास से दोनों साधुओं के अधजले अवशेष बरामद हुए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे काबू में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे अज्ञात कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। "साधुओं की इस दोहरी हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है, संपत्ति का विवाद या कोई अन्य वजह? पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है,लेकिन इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने सुमित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद मौके पर एडीजी बरेली जोन रमेश शर्मा ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द से खुलासा करने का निर्देश दिया है। लेकिन इस पूरी घटना में बड़ा सवाल यही उठा रहा है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दो साधुओं की हत्या करने के बाद उन्हें जलाने की घटना को अकेले अंजाम दे पाना मुश्किल है। ऐसे में स्थिति में सामने आएगा कि इस घटना में कोई एक व्यक्ति शामिल था या फिर कई और लोग भी शामिल है।
0
0
Report
Advertisement

हण्डिया स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी जर्जर आवासों में रहते हुए नोटिसों को ignore कर रहे, बड़े हादसे की आशंका

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने ही विभाग के आदेश पालन नहीं कर रहे हैं, जहाँ इलाज करने वाले खुद मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। हरदा जिले के हण्डिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मरीजों को सेहत का पाठ पढ़ाने वाला स्वास्थ्य विभाग का अमला खुद अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर जर्जर सरकारी आवासों में रह रहा है। सरकारी भवन कंडम घोषित होने के बावजूद बनाए गए नोटिसों के बावजूद पांच स्टाफ के नाम शामिल थे, जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. कटारे, अमित थॉमस और अनुराधा जोठे जैसे नाम हैं जो आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। हालांकि इनमें से एक कर्मचारी उदय सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं और रेखा सिलाले सरकारी भवन खाली कर चुकी हैं। हाथ दूसरों की सांस बचाने वाले ये लोग खुद कितने खतरे के मुहाने पर खड़े हैं, इसका नमूना हण्डिया स्वास्थ्य केंद्र में साफ नजर आता है। 30 जुलाई 2025 को पहला नोटिस जारी कर तुरंत मकान खाली करने को कहा गया था, इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दूसरा कड़ा स्मरण पत्र भी भेजा गया। जिम्मेदार कर्मचारियों पर चाबुक का असर नहीं हुआ। मायने ये है कि भवन कंडम घोषित हो चुके हैं तो उन्हें वहां नहीं रहना चाहिए, यह बात एससी-एसटी प्रदेश अध्यक्ष राहुल पावरे ने कही और कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत करने की बात कही। मीडिया ने जब बीएमओ अखिल बिश्नोई से सवाल किया तो उनकी किसी विभागीय नोटिस की जानकारी नहीं मिली, जिससे संकेत मिलता है कि हो सकता है उन्हें संरक्षण हो। पहले नोटिस देखकर ही आगे की कार्रवाई होगी—यह बीएमओ ने कहा। तब तक पूर्व बीएमओ डाक्टर शैलजा महाजन ने भी जर्जर आवासों के बारे में नोटिस जारी किया था, पर जिम्मेदारों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार निजी मकान किराए की बचत के चक्कर में कर्मचारी अपने परिवारों की जिंदगी दांव पर लगाए बैठे हैं। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या इन बेपरवाह कर्मियों पर कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
0
0
Report

बाढ़ के बाद राहत पर राजनीति तेज: बस्तर में कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप

Jagdalpur, Chhattisgarh:बारिश बाढ़ और आपदा के बाद अब राहत पर राजनीति शुरू हो गई है, बस्तर में कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन सरकार ने बस्तर की बाढ़ को सही तरीके से मैनेज नहीं किया उड़ीसा में जब बांध खोले गए तो उसका कोऑर्डिनेशन सही तरीके से नहीं हुआ जिससे बस्तर का बड़ा इलाका डूब गया और लोगों की लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई इसके साथ ही राहत शिविरों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के महापौर संजय पांडे ने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समाज के लोगों के साथ मिलकर हर प्रभावित को भरपूर मदद करने की कोशिश की है। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट संजय पांडे महापौर
0
0
Report
Advertisement

हिंदू कॉलेज के निजीकरण के आरोप, स्टाफ-छात्रों का वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन और छात्रों ने कॉलेज से आर्ट फैकल्टी, स्पोर्ट्स कैंपस होते हुए वाइस चांसलर कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में निजी कंपनियों के बढ़ते दखल और छात्रों की सुविधाओं पर कथित प्रतिबंध को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. तस्वीरों में हिंदू कॉलेज से लेकर वाइस चांसलर कार्यालय तक निकाले गए विरोध मार्च की हैं. हाथों में पोस्टर और नारे, और निशाने पर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन। हिंदू कॉलेज के स्टॉफ एसोसिएशन और छात्रों का आरोप है कि प्रतिष्ठित कॉलेज में धीरे-धीरे निजी कंपनियों का दखल बढ़ रहा है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि निजी कंपनियों से डोनेशन लेने के बाद कॉलेज परिसर में ऐसे बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों के लिए उपलब्ध जगहों के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप सिर्फ परिसर तक सीमित नहीं हैं. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में छात्रों के एडमिशन को लेकर भी कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं. स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है. प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, बाहर से हिंदू कॉलेज की पहचान दिखाई देती है, लेकिन परिसर के अंदर कई जगह निजी कंपनियों के बोर्ड नजर आते हैं. उनका आरोप है कि क्लासरूम, ऑडिटोरियम, साइंस लैब और छात्रों के अभ्यास से जुड़ी जगहों तक पहुंच भी प्रभावित हुई है. स्टाफ और छात्रों का कहना है कि जिन सुविधाओं का इस्तेमाल छात्रों की पढ़ाई और गतिविधियों के लिए होना चाहिए, वहीं प्रवेश को लेकर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और अकादमिक गतिविधियों पर असर पड़ने का दावा किया गया है. इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मार्च करते हुए वाइस चांसलर कार्यालय के गेट नंबर-1 के बाहर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायतों और मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को दिल्ली विश्वविद्यालय स्तर पर और बड़ा किया जाएगा. हिंदू कॉलेज के निजीकरण के आरोपों ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन आरोपों पर क्या जवाब देता है और छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है.
0
0
Report
Advertisement

जखोड़ा मतदाता सूची विवाद में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक टकराव उभरकर सामने

Jhunjhunu, Rajasthan:मंड्रेला, झुंझुनूं — जखोड़ा मतदाता सूची विवाद में भाजपा की अंदरूनी फूट सामने आई — पूर्व प्रधान रोहिताश्व धांगड़ बोले—बीजेपी नेता ही मेरे खिलाफ धरना दिलवा रहे — जिस नेता का चुनाव में सहयोग किया, वही गद्दारी कर रहा — बोले—कांग्रेस से नहीं डरता, बीजेपी नेता ही मेरे पीछे पड़े — मुझे रोकने और राजनीतिक 'इलाज' करने की कोशिश हो रही — जनता साथ है, इन्हीं नेताओं का जनता मिलकर इलाज करेगी पंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले के जखोड़ा गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इस विवाद के बीच भाजपा की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के आरोप भी खुलकर सामने आ गए हैं। चिड़ावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और भाजपा नेता रोहिताश्व धांगड़ ने गांव में आयोजित बैठक में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची को लेकर खड़ा किया गया विवाद और धरना भाजपा के ही एक नेता के इशारे पर कराया जा रहा है। रोहिताश्व धांगड़ ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें राजनीतिक रूप से रोकना चाहते हैं और इसी वजह से ग्रामीणों को भड़काकर उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विवाद केवल प्रशासनिक या ग्रामीणों का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक खींचतान भी चल रही है। धांगड़ के मुताबिक, उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। बैठक में रोहिताश्व धांगड़ ने बिना नाम लिए भाजपा के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस नेता का उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग किया। उसके लिए चंदा किया और चुनाव में साथ दिया। वही अब उनके साथ गद्दारी कर रहा है। धांगड़ के इस बयान के बाद पंचायत चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी राजनीति चर्चा में आ गई है। उनके बयान को स्थानीय स्तर पर भाजपा के भीतर चल रही आपसी खींचतान और आगामी पंचायत चुनावों में टिकट एवं राजनीतिक प्रभाव को लेकर चल रही संभावित प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देखा जा रहा है। रोहिताश्व धांगड़ ने कहा कि उन्हें कांग्रेस या कांग्रेस नेताओं से डर नहीं है। उनके अनुसार, चुनौती बाहर से नहीं बल्कि भाजपा के ही कुछ नेताओं की ओर से सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता उनके पीछे पड़े हुए हैं और उन्हें राजनीतिक रूप से रोकना चाहते हैं। धांगड़ ने कहा कि उन्हें रोकने और उनका “इलाज” करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता उनके साथ खड़ी है। बैठक में रोहिताश्व धांगड़ ने अपने विरोधियों को लेकर कहा कि अगर कुछ नेता उनका राजनीतिक “इलाज” करना चाहते हैं तो जनता उनके साथ मिलकर उनका इलाज करेगी। उनका यह बयान अब पंचायत चुनाव से पहले इलाके की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। जखोड़ा में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आए इन बयानों ने यह संकेत जरूर दिया है कि पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के भीतर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है।
0
0
Report

टिब्बी पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी पुलिस की कार्रवाई, 259.55 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई, कार भी जब्त; दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीबन 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कार भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया की टिब्बी थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से करीबन 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्मी एक्ट, चोरी, मारपीट और महिला अपराध सहित विभिन्न धाराओं में करीब 21 प्रकरण दर्ज हैं।
0
0
Report

पाकिस्तान से संचालित हाईटेक साइबर गैंग: मंदसौर में 11 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

Mandsaur, Madhya Pradesh:हाईटेक साइबर गैंग को पाकिस्तान ऑपरेट कर रहा है, MP मंदसौर में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, नेपाल में साजिश, पाक से कनेक्शन MP के मंदसौर पुलिस ने पकड़ी 11 करोड़ की ठगी. MP के मंदसौर पुलिस ने बिहार की हाईटेक साइबर गैंग की जांच में बड़ा खुलासा किया. 11 करोड़ रुपए की ठगी करने वाली इस गैंग का सीधा ताना-बाना भारत, नेपाल और पाकिस्तान से जुड़ा निकला है. मामले की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने हाई-लेवल समीक्षा की. पुलिस अब इस पूरे रैकेट के इनपुट केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपने जा रही है. मेट्रोमोनियल साइट के जरिए शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग की जांच से खुलासा हुआ है कि इसे पाकिस्तानी ऑपरेट कर रहे थे!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top