Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamui811307

सरकारी सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल पर ग्रामीणों का आक्रोश, जांच माँगी

ANAbhishek Nirla
Nov 21, 2025 14:49:18
Jamui, Bihar
जमुई: सोनो प्रखंड क्षेत्र के बलथर पंचायत के सोनो–झाझा NH-333 अंतर्गत पेलवाजन से बिंजी कटियारी गांव तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य जारी है। लेकिन इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि संवेदक और जीई की मनमानी से सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री मानक के अनुरूप नहीं है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी कारण ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए तकनीकी जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग की इस योजना में स्थानीय स्तर पर कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण मानक के अनुसार नहीं हुआ, तो वे वरीय पदाधिकारियों तक शिकायत लेकर जाएंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। वहीं ग्रामीणों के आरोपों पर सोनो प्रखंड के कनीय अभियंता सोनीत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों की निरंतर जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुल और पुलिया में किया गया कार्य पूरी तरह मानक के अनुसार है.
103
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 21, 2025 15:32:59
Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो का बंटवारा | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं। बihar के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला。 उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग मिला。 राज्य मंत्री मंगल पांडे को हेल्थ डिपार्टमेंट और लॉ डिपार्टमेंट मिला。 राज्य मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग मिला।विभागवार जिम्मेदारी – बिहार मंत्रीमंडल गृह विभाग – सम्राट चौधरी भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग – विजय कुमार सिन्हा स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग – मंगल पांडे उद्योग विभाग – दिलीप जयसवाल पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग – नितीन नवीन कृषि विभाग – रामकृपाल यादव श्रम संसाधन विभाग – संजय टाईगर पर्यटन विभाग – अरुण शंकर प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग – सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – नारायण प्रसाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग – रमा निषाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग – लखेन्द्र पासवान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, खेल विभाग – श्रेयसी सिंह सहकारिता विभाग, पर्यावरण–वन–जलवायु परिवर्तन विभाग – प्रमोद चंद्रवंशी ग्रामीण विकास, परिवहन विभाग – श्रवण कुमार जल संसाधन, भवन निर्माण विभाग – विजय चौधरी ऊर्जा विभाग – विजेंद्र यादव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग – जमा खान शिक्षा विभाग – सुनील कुमार समाज कल्याण विभाग – मदन सहनी ग्रामीण कार्य विभाग – अशोक चौधरी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग – लेसी सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग – संजय सिंह गन्ना उद्योग विभाग – संजय पासवान पंचायती राज विभाग – दीपक प्रकाश लघु जल संसाधन विभाग – संतोष सुमान
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 21, 2025 15:32:33
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में लापता युवक अमजद का शव 18 दिनों बाद ढमोला नदी में सड़ी-गली हालत में मिला है। 3 नवंबर को युवक की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के तीन टुकड़े किए और बोरे में भरकर गांव से दो किलोमीटर दूर ढमोला नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने करीब 48 घंटे तक नदी में 20 किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शव नहीं मिला। शुक्रवार को खेत में काम कर रहे मजदूरों ने नदी में उतरता हुआ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे में मिले सड़ी-गली हालत के शव को नदी से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव पानी में लंबे समय तक रहने के कारण पूरी तरह फूला हुआ था। वहीं मृतक अमजद के अलग किए गए पैर नदी में करीब आधा किलोमीटर दूर दूसरे स्थान पर बोरे में मिले। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। परिजनों ने हत्या की वजह मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों और डेढ़ लाख रुपए के विवाद को बताया है। पुलिस अब तक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एएसपी मनोज यादव ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव का है। 5 लोगों को पुलिस कर चुकी अरेस्ट थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर कदीम के रहने वाले अमजद की 3 नवंबर को दिन में ही हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने गांव में रहने वाले फरहान, उसकी पत्नी रुखसार, साले अमजद और शमीम और समीर पर अमजद की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने 5 नवंबर को पहले पति-पत्नी और जीजा साले को अरेस्ट किया। फिर उसके बाद शमीम और समीर को अरेस्ट किया गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरमान ने अपनी पत्नी रुखसाना से अमजद से अवैध संबंध होने की बात कबूल की थी। जिसके बाद प्लानिंग कर उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई। हालांकि मृतक की मां रूबिना और ग्रामीणों ने डेढ़ लाख मजदूरी के होने की बात का दावा किया। वहीं, ये भी खुलासा किया था कि अमजद शादी के लायक नहीं था। वो शादी भी नहीं करना चाहता था। फिर उसके अवैध संबंध कैसे हो सकते हैं? पुलिस ने मामले में पति-पत्नी और साले से कड़ाई से पूछताछ की थी।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 21, 2025 15:32:12
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस ने सिम कार्ड से फर्जी बैंक खाते खोलकर ठगी करने वाले ठग गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 ठगों को अरेस्ट किया है। ये ठग लोगों आईडी पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कराते थे। फिर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों का प्रयोग ये आरोपी अवैध ट्रांजैक्शन और ठगी के धंधों में प्रयोग करते थे। पुलिस ने अभी तक 25 लोगों के ऐसे फर्जी अकाउंट सामने आए है। पुलिस उनकी भी जांच कर रही है। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। एसपी सिटी वियोम बिंदल ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने एक ऐसे ठग गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों की आईडी पर फर्जी तरीके से सिम जारी करवा कर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था और खाता खुलते ही पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड चोरी कर लेता था। गिरोह इन खातों का प्रयोग अवैध ट्रांजैक्शन और ठगी के धंधे में करते थे। पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले अभिषेक, आर्यन, अजय और सहारनपुर से कमल को अरेस्ट किया है। पूंछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को लालच देकर उनकी आईडी पर सिम निकलवाते थे। फिर उसी सिम को बैंक खाते में लिंक करवा कर खाता खुलवाते थे। खाता खुलते ही पासबुक, एटीएम और सिम चोरी कर लेते थे और इन खातों का उपयोग ठगी के पैसों के लेन-देन में करते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गौरव और उसके भाई सूरज के साथ भी इसी तरह की ठगी की थी। पुलिस ने उनकी कार से सूरज मेहरा की पासबुक भी बरामद की है।
0
comment0
Report
Nov 21, 2025 15:30:51
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Nov 21, 2025 15:30:19
Banda, Uttar Pradesh:बांदा शहर के ऑक्सीजन पार्क से लेकर महाराणा प्रताप चौराहे तक सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर एक विशाल एकता पदयात्रा निकाली गई। जिसमें जिले भर के हजारों की तादात में लोग सम्मिलित हुए। यात्रा के साथ चल रहे बुलडोजर आकर्षण के केंद्र रहे। बुलडोजर से लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने करवाया। वहीं महाराणा प्रताप चौराहे के बाद इस यात्रा का समापन पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में हुआ और यहां पर एक जनसभा भी हुई। बांदा शहर के पंडित जे एन डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित एकता पदयात्रा कार्यक्रम में शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को मानसिक रूप से डिस्टर्व कह दिया। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक इंटरव्यू में बीजेपी को आतंकवादियों की पार्टी कहा था। और उनके इस बयान को लेकर बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो चुके हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मानसिक रूप से डिस्टर्ब है और इसी के चलते वे इस तरह के बयान देते रहते हैं। इन्होंने कहा कि सब कोई जानता है कि आतंकवादी किस विशेष समुदाय के होते हैं ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी कहना यह साबित करता है कि यह मानसिक रूप से डिस्टर्ब है और फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो गए हैं। इसके अलावा प्रकाश द्विवेदी ने यह भी कहा कि यह जिस पार्टी में जाते हैं उसे पार्टी की लंका लगा देते हैं. बाइट -प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 21, 2025 15:19:07
Jaipur, Rajasthan:बढ़ती सर्दी के बीच नगर निगम ने बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए शहर में रैन बसेरों की सक्रिय मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने अचानक रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां की वास्तविक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ठहरने आए लोगों से बातचीत कर उनकी जरूरतें और चुनौतियां भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में गर्म बिस्तर, स्वच्छ कंबल, साफ-सुथरे शौचालय, गरम पानी और पर्याप्त रोशनी जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं लगातार उपलब्ध रहें। निगम ने इस बार महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट तैयार किए हैं। डॉ. सैनी ने कहा कि सर्द रातों में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न सोए, यह निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मौके पर मौजूद टीम को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों का रिकॉर्ड अपडेट रखा जाए और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। निगम प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में रैन बसेरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और सर्दी बढ़ने पर अतिरिक्त अस्थायी शेल्टर भी खोले जाएंगे
43
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 21, 2025 15:18:28
67
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 21, 2025 15:17:52
Patna, Bihar:20 नवंबर को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, एक दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बटवारा कर दिया गया है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की कमान दी गई है वहीं पिछली बार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को उनका पुराना मंत्रालय दिया गया है। 20 नवंबर को नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें से 18 मंत्रियों को इनके विभाग दे दिए गए हैं। नीतीश कुमार साल 2005 में मुख्यमंत्री बने थे तभी से गृह मंत्रालय का प्रभार उन्हीं के पास था लेकिन 20 साल बाद पहली बार गृह मंत्रालय का प्रभार नीतीश कुमार की जगह बीजेपी के सम्राट चौधरी को मिला है। मुख्यमंत्री ने खुद सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया है।
90
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 21, 2025 15:17:27
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के रेगिस्तान, पहाड़, ढाणियों और दूर बसे खेतों के बीच इन दिनों लोकतंत्र की एक शांत लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मुहिम चल रही है—मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026. इस मुहिम में राज्य के 78 बीएलओ वे चेहरे बनकर उभरे हैं, जिनके जज्बे ने सिस्टम को हैरान भी किया और गर्व से भर भी दिया। 4 नवंबर से शुरू इस अभियान में इन सभी बीएलओ ने न सिर्फ समय पर बल्कि 100% सटीकता के साथ अपने-अपने बूथ का काम पूरा किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इन्हें VC के दौरान सम्मानित करते हुए कहा कि ये 78 बीएलओ सिर्फ कर्मचारी नहीं… लोकतंत्र के लाइफलाइन वर्कर हैं। बीकानेर जिले का नोखा…भाग संख्या 87…यही से निकलते हैं हुकुम चंद सैन, जिनके क्षेत्र में 150 ढाणियां हैं। एक दूसरे से किलोमीटरों दूर, कई बार तो सड़क भी नहीं। लेकिन हुकुम चंद ने रोज पैदल चलकर 18 नवंबर तक शत-प्रतिशत SIR पूरा किया। काम खत्म करने के बाद भी रुके नहीं। उन्होंने खुद आगे बढ़कर अन्य बीएलओ की डिजिटाइजेशन और मैपिंग में मदद शुरू कर दी। इसी तरह भाग संख्या 84, जैसलमेर। यहां के बीएलओ करनैल सिंह के सामने सबसे मुश्किल चुनौती थी मतदाता कई-कई किलोमीटर दूर, कुछ स्थान रेगिस्तानी टीलों के पीछे, सड़क तो छोड़िए, मोबाइल नेटवर्क तक नहीं। फिर भी करनैल सिंह ने 60 किलोमीटर का सफर, कई हिस्से पैदल चलते हुए तय किया और 100% काम पूरा कर दिया। इसके बाद उन्होंने भी पड़ोसी बूथों के ब्लो की मदद अपने आप शुरू कर दी। वीसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा जो आगे बढ़े हैं, अब दूसरों को भी साथ लेकर चलें…तभी SIR-2026 समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। इन 78 नायकों का सम्मान… असल में हजारों बीएलओ की मेहनत को सलाम। यह कहानी सिर्फ 78 नामों की नहीं… ये सम्मान उन सैकड़ों-हजारों बीएलओ की मेहनत का प्रतिनिधित्व है, जो रेगिस्तान में उड़ती धूल के बीच, किसानों के खेतों में घंटों इंतजार करते हुए, ढाणियों में पैदल पहुंचकर, या पहाड़ी रास्तों पर चढ़ते हुए सिर्फ एक काम कर रहे हैं—हर मतदाता तक लोकतंत्र की आवाज पहुंचाना। राजस्थान का यह ग्राउंड-सोल्जर्स ब्रिगेड शायद कैमरे पर न दिखे, लेकिन इसी की वजह से 2026 के चुनावों की बुनियाद मजबूत होकर खड़ी हो रही है।
81
comment0
Report
Advertisement
Back to top