सिकंदरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के BPSC शिक्षक से वेतन भुगतान के लिए उपस्थिति विवरण भेजने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सिकंदरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भारतेंदु कुमार के कार्यालय का है। वीडियो के वायरल होने के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार को निर्देश दिया जिन्होंने शिक्षक से पत्र के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
