Back
दरखा मोड़ पर नकाबपोश बदमाशों की ताबड़तोड़ गोलीबारी, क्षेत्र में दहशत फैल गई
ANAbhishek Nirla
Oct 27, 2025 04:18:20
Jamui, Bihar
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के दरखा मोड़ पर रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक किराना दुकान और उसके ऊपर बने मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। घटना अजय कुमार की दुकान और आवासीय परिसर से जुड़ी बताई गई है। गोलीबारी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें नकाबपोश अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। अचानक चली गोलियों की आवाज़ से आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में छिप गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत लछुआड़ थाना अध्यक्ष उपेंद्र पाठक को दी। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सोंखार गांव के कुछ युवकों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस फायरिंग की वजह बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि दो बच्चों के बीच मोबाइल पर हुई गाली-गलौज और आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और यह गोलीबारी की घटना हुई। थाना अध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BBBindu Bhushan
FollowOct 27, 2025 07:06:183
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 27, 2025 07:05:590
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 27, 2025 07:05:410
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 27, 2025 07:05:240
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 27, 2025 07:05:020
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 27, 2025 07:04:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 07:04:330
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 27, 2025 07:04:200
Report
HBHeeralal Bhati
FollowOct 27, 2025 07:03:570
Report
RRRikeshwar Rana
FollowOct 27, 2025 07:03:430
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 27, 2025 07:03:310
Report
VAVishnupriya Arora
FollowOct 27, 2025 07:03:170
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 27, 2025 07:03:080
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 27, 2025 07:02:510
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 27, 2025 07:01:390
Report
