Back
जमुई जंगल में आदमखोर गीदड़ हमला, महिला घायल
ANAbhishek Nirla
Mar 21, 2026 13:46:16
Jamui, Bihar
जमुई सोनो प्रखंड के बटिया जंगल क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगली जानवर के हमले से सनसनी फैल गई।दहीयारी पंचायत के अम्बाटीलहा गांव निवासी मीणा देवी पति राजेंद्र पासवान ने जब पड़ोस की महिला के साथ घर के पास स्थित टांड़ की ओर शौच के लिए गई थीं।तभी झाड़ियों में छिपे एक आदमखोर गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया।जख्मी मीणा देवी ने बताया कि गीदड़ ने अचानक उसके चेहरे पर छलांग लगा दी और उनकी नाक व आंख के पास के हिस्से को बुरी तरह नोच लिया।हमले के बाद गीदड़ महिला का हाथ पकड़कर उन्हें झाड़ियों की ओर खींचने लगा।अदम्य साहस का परिचय देते हुए मीणा देवी ने पास पड़ी लकड़ी से जानवर का मुकाबला किया।जिसके बाद गीदड़ उन्हें लहूलुहान छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।साथ मौजूद रही महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को चकाई रेफरल अस्पताल ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है।इस घटना के बाद से बटिया और आसपास के पहाड़ी इलाकों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि घरों में शौचालय न होने के कारण उन्हें मजबूरन जंगल की ओर जाना पड़ता है।जहां हिंसक जानवरों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 21, 2026 14:50:30Kasganj, Uttar Pradesh:अतिक्रमण के खिलाफ सूबे में सरकार का बुलडोजर गरज रहा है...इसी कड़ी में कुशीनगर में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला प्रशासन का संदेश साफ है कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 14:50:170
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:49:460
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 21, 2026 14:49:310
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 21, 2026 14:47:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:350
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 21, 2026 14:46:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:020
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 14:45:270
Report
963
Report
986
Report
920
Report