Back
खगड़िया मानसी रेल पुलिस ने चकाई पंचायत सचिव संजीत चौधरी को गिरफ्तार, प्रशासन हड़कम्प
ANAbhishek Nirla
Jan 08, 2026 03:01:05
Jamui, Bihar
जमुई जिले के चकाई प्रखंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खगड़िया से पहुंची रेल पुलिस की टीम ने रामसिंहडीह पंचायत के पंचायत सचिव संजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई से प्रखंड मुख्यालय सहित प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार पंचायत सचिव संजीत कुमार चौधरी मूल रूप से छपरा जिले के निवासी हैं। वे वर्तमान में चकाई प्रखंड की रामसिंहडीह पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर तैनात थे और उनके पास बरमोरिया पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी था। मंगलवार की दोपहर बाद खगड़िया जिले के मानसी रेल थाना की पुलिस टीम चकाई पहुंची और स्थानीय चकाई थाना पुलिस के सहयोग से प्रखंड मुख्यालय के समीप से उन्हें दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संजीत कुमार चौधरी के खिलाफ खगड़िया जिले के मानसी रेल थाने में फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला दर्ज है। इस केस में वे नामजद अभियुक्त हैं और काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद रेल पुलिस उन्हें अपने साथ खगड़िया ले गई है। पंचायत सचिव की अचानक गिरफ्तारी से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन और मानसी रेल पुलिस के अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आधिकारिक तौर पर मामले का विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है। इस संबंध में चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पूछे जाने पर पुष्टि करते हुए बताया कि फर्जीवाड़े के एक मामले में खगड़िया रेल पुलिस द्वारा पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाया गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Barabanki:प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षिका ने लगाई फांसी, पति और भाई ने लगाया स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
107
Report
0
Report
0
Report
69
Report