Back
जमुई के सदर अस्पताल में डॉक्टर न होने से प्रसूता की मौत, हंगामा
ANAbhishek Nirla
Feb 19, 2026 03:48:32
Jamui, Bihar
जमुई: जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रात ऑन-कॉल ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के कथित रूप से अनुपस्थित रहने के कारण इलाज के अभाव में एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की पहचान जमुई प्रखंड क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी रंजीत मांझी की 18 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। वह मुखबधिर दिव्यांग थी और बोलने में असमर्थ थी। परिजनों के अनुसार, 10 दिन पूर्व उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया था और उसकी स्थिति सामान्य थी। बताया जाता है कि मंगलवार की रात अचानक सरस्वती देवी को पेट और छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां जांच में उसका ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया। वहां से उसे दूसरे मंजिल स्थित प्रसव कक्ष में तैनात महिला डॉक्टर के पास भेजा गया, लेकिन आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थीं। परिजनों का आरोप है कि वे रातभर अस्पताल में डॉक्टर की तलाश में भटकते रहे। कई बार नर्स और अन्य कर्मियों से गुहार लगाई, लेकिन समुचित इलाज नहीं मिल सका। इलाज के अभाव में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सरस्वती देवी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। “हम लोग रात में ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने ऑक्सीजन कम बताया और ऊपर भेज दिया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं थी। रातभर हम लोग दौड़ते रहे, कई बार स्टाफ से कहा, लेकिन किसी ने ठीक से इलाज नहीं किया। अगर समय पर डॉक्टर देख लेतीं तो मेरी पत्नी बच सकती थी। लापरवाही से ही उसकी जान गई है। हम लोग सख्त कार्रवाई चाहते हैं。” इधर, सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। ड्यूटी पर डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी चिकित्सक व संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report