Back
जमुई के मुकेश वर्णवाल UPSC में 465वीं रैंक, परिजनों के साथ क्षेत्र में खुशी
ANAbhishek Nirla
Mar 06, 2026 14:17:58
Jamui, Bihar
जमुई:चकाई प्रखंड के नौआडीह पंचायत के बीचकोड़बा बाजार के होनहार लाल मुकेश वर्णवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 465वीं रैंक हासिल कर जिले सहित पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है। मुकेश की यह कामयाबी न केवल उनके कड़े संघर्ष की कहानी कहती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।अपनी इस उपलब्धि को मुकेश ने बेहद भावुक अंदाज में स्वीकार किया। उन्होंने कहा मैंने तो बस यह सोचा था कि किसी भी रैंक के साथ मेरा नाम लिस्ट में आ जाए लेकिन जब सफलता देखी तो खुशी का ठिकाना न रहा।मुकेश ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता राजकुमार वर्णवाल को दिया जो बीचकोड़बा बाजार में ही एक दवा की दुकान चलाते हैं। मुकेश ने कहा मैंने जिस मेहनत से परीक्षा दी वैसी मेहनत कोई भी कर सकता है,लेकिन मेरे पिता ने जिस तरह का त्याग किया है,वह अविश्वसनीय है। यह उपलब्धि मेरे पिता और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।मुकेश के जीवन का मूल मंत्र श्रीमद्भगवद गीता का उपदेश 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना पूरा फोकस केवल अपने कर्म यानी तैयारी पर रखा और फल की चिंता ईश्वर पर छोड़ दी थी। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुकेश ने कहा कि सबसे पहले परीक्षा की नब्ज पहचानें। मेरा अनुभव कहता है कि छात्र सबसे पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को गहराई से समझें उसके बाद ही तैयारी का खाका तैयार करें।मुकेश की इस सफलता पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। बता दें कि मुकेश वर्ष 2020 की परीक्षा में सफल रहे प्रवीण Kumar के फुफेरे भाई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय व्यावसायिक संघ और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।उन्हें बधाई देने वालों में सीताराम वर्णवाल, मुन्ना वर्णवाल, राजेश वर्णवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, अजय कुमार मुन्ना, संदीप कुमार, शंभु पांडेय, नंदन कुमार एवं संजीत कुमार समेत कई स्थानीय निवासी शामिल हैं। सभी ने मुकेश के उज्ज्वल भविष्य और प्रशासनिक सेवा में उनके बेहतर योगदान की कामना की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report