Back
जमुई विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा योजना तेज की
ANAbhishek Nirla
Oct 22, 2025 14:43:14
Jamui, Bihar
जमुई विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक बिरेंद्र सिंह ढंडा ने एसपी विश्वजीत दयाल, रेल एसपी रमण चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जमुई स्टेशन पर भी एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेकपोस्ट बनाया जाएगा, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।
रेल एसपी रमण चौधरी ने बताया कि ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद शराब तस्करी, अवैध धन के परिवहन तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। रेल एसपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आचार संहिता के पालन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 12:44:420
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 12:44:300
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowOct 24, 2025 12:44:030
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 24, 2025 12:43:460
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 24, 2025 12:43:260
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 24, 2025 12:43:170
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowOct 24, 2025 12:42:53Noida, Uttar Pradesh:vinod bansal beat on jnu i love mohammed
0
Report
ASAkash Sharma
FollowOct 24, 2025 12:42:380
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 24, 2025 12:42:250
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 24, 2025 12:42:150
Report
ADAnup Das
FollowOct 24, 2025 12:41:20Krishnanagar, West Bengal:কুনার নদীর গতিপথ, আফগানিস্তান থেকে কীভাবে পাকিস্তানে কীভাবে ঢুকেছে
কুনার নদীর উপর পাকিস্তানের নির্ভরশীলতা
সিন্ধু জল চুক্তি স্থগিতের পর, কুনারেও যদি আফগানিস্তান বাঁধ দেয় পাকিস্তানের জন্য চাপ কতটা
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowOct 24, 2025 12:40:180
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 24, 2025 12:38:530
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 24, 2025 12:38:210
Report
