Back
नावाडीह में पानी पाइप को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक भिड़ंत, 9 घायल
ANAbhishek Nirla
Jan 07, 2026 03:02:45
Jamui, Bihar
जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में पानी के पाइप को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद सोमवार की रात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। तीन भाइयों के परिवारों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घायल नाजिया खातून के अनुसार, विवाद पानी का पाइप जोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि जैसे ही मो. ताहिर पंचायत स्थल पर पहुंचे, विपक्षी पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने बांस और ईंट-पत्थर से ताहिर की जमकर पिटाई की और उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, घर में सो रही तरन्नुम खातून ने बताया कि एनामुल और रजाबुल जबरन घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। बच्चे को बचाने के दौरान उन्हें पेट और पैरों में गंभीर चोटें आईं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष से घायल होने वालों में—मो. ताहिर, उनकी पत्नी फरीना खातून (55 वर्ष), मो. जाहिर, तरन्नुम खातून, तबस्सुम खातून (17 वर्ष), आयशा अंजुम और सितारा खातून शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मेहरून खातून और मो. इम्तियाज घायल हुए हैं। मारपीट का आरोप रजाबुल, एनामुल, इम्तियाज और मेहरून खातून पर लगाया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही रजाबुल और एनामुल फरार हो गए। चकाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सरकारी वाहन से चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस संबंध में चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नावाडीह गांव में तीन भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है और एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report