Back
खैरा में अफवाह पर महिला घेर, डायल 112 ने बचाया
ANAbhishek Nirla
Feb 23, 2026 16:30:40
Jamui, Bihar
जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाबिल गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीण उग्र हो गए और एक महिला को घेर लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकालकर थाना ले गई। घटना रविवार की बताई जा रही है, जबकि सोमवार दोपहर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला से पूछताछ करते ग्रामीण और बढ़ती भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोगों ने अफवाह फैलाकर उसे बच्चा चोर बता दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जाता है कि महिला दुमका जिला की रहने वाली है और सरकारी कर्मचारी है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर है। वह किसी रिश्ते के सिलसिले में गांव पहुंची थी और जानकारी लेकर लौट रही थी, तभी ग्रामीणों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अफवाह फैल गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित निकाला। पूछताछ और परिवार से संपर्क के बाद सत्यता सामने आने पर उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowFeb 23, 2026 18:01:230
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 23, 2026 18:01:010
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 18:00:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 23, 2026 17:50:160
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 23, 2026 17:49:580
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 23, 2026 17:49:440
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 23, 2026 17:49:300
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 23, 2026 17:49:140
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 23, 2026 17:48:590
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 23, 2026 17:48:460
Report