Back
जमुई में चुनाव से पहले नक्सली निशांत सोरेन गिरफ्तार; सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा झटका
ANAbhishek Nirla
Nov 06, 2025 14:25:10
Jamui, Bihar
जमुई: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चिहरा थाना अध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने राजाडूमर गांव से कुख्यात नक्सली निशांत सोरेन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार निशांत सोरेन लंबे समय से जमुई, लखीसराय और बांका जिले के जंगल इलाकों में सक्रिय था और कई नक्सली हमलों में शामिल रहा है। चुनाव के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क थी, इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
निशांत सोरेन पर दर्ज प्रमुख नक्सली मामले—
कजरा थाना कांड संख्या 11/18 – पुलिस और नक्सली मुठभेड़
बरहट थाना कांड संख्या 28/18 – पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या
कजरा थाना कांड संख्या 31/18 – पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल
कजरा थाना कांड संख्या 61/18 – पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल
पीरी बाजार थाना कांड संख्या 83/19 – पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल
पीरी बाजार थाना कांड संख्या 115/19 – मुठभेड़ के बाद हथियार बरामद
लड़ाइयाटांड़ थाना कांड संख्या 40/20 – पुलिस-नक्सली मुठभेड़
खैरा थाना कांड संख्या 203/21 – गिद्धेश्वर जंगल से विस्फोटक बरामद
इन सभी मामलों में निशांत सोरेन वांछित था और लंबे समय से पुलिस की निगाह में था। पुलिस का मानना है कि चुनाव से पहले उसकी गिरफ्तारी से नक्सली संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।
एसपी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि नक्सली प्रभाव वाले इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके。
गिरफ्तारी के बाद पुलिस निशांत से नक्सली नेटवर्क और अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
4
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 06, 2025 16:32:062
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 06, 2025 16:31:551
Report
MSManish Singh
FollowNov 06, 2025 16:31:352
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 06, 2025 16:31:200
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 06, 2025 16:30:480
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowNov 06, 2025 16:30:370
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowNov 06, 2025 16:30:260
Report
4
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 06, 2025 16:24:184
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 06, 2025 16:24:064
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 06, 2025 16:23:443
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 06, 2025 16:23:174
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 06, 2025 16:23:043
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 06, 2025 16:22:194
Report