811307
जमुई अस्पताल में जुगाड़ के चलते कार्टून से हो रहा फ्रैक्चर का इलाज
Jamui, Bihar:जमुई, बिहार में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। सदर अस्पताल में एक मरीज के टूटे हुए हाथ-पैर का इलाज प्लास्टर के बजाय कागज के कार्टून से किया जा रहा है। वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी सोनी सिंह झाझा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें पहले झाझा रेफरल अस्पताल और फिर जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ उचित चिकित्सा सामग्री के अभाव में जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले से अनजान होने का दावा कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रिकॉर्ड भीड़
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 6 बजे आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, तो कुछ ही घंटों में हजारों भक्त मां के दरबार में पहुंच गए। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। नवरात्रि को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बगलामुखी का दरबार भक्तों से गुलजार नजर आया। सुबह की आरती के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अतिरिक्त पार्किंग स्थल भी सुबह से ही भरने लगे। दर्शन-पूजन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-अनुष्ठान कर मां से आशीर्वाद मांगा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र स्थापना पर मां राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा की
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को शारदीय नवरात्र स्थापना पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के आमजन की खुशहाली के लिए कामना की0
0
Report
दिल्ली कोर्ट ने 24 घंटे बाद CJP के नेताओं को किया रिहा
Mumbai, Maharashtra:Cockroach Janta Party Leaders Released After 24 Hours of Unlawful Detention NEW DELHI, INDIA — October 11, 2026 — In a major legal victory, a Delhi Executive Magistrate Court has released of Cockroach Janta Party (CJP) leaders Abhijit Dipke, Saurav Das, and Ashutosh Ranka following nearly 24 hours of unlawful preventive detention by the Delhi Police. The three CJP leaders were originally intercepted and taken into custody on October 10 directly from their aircraft upon landing at Delhi Airport to prevent their participation in scheduled democratic demonstrations. The arbitrary detentions sparked severe criticism and legal challenges amid an intense security clampdown across the capital surrounding protests demanding accountability and the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar over alleged voter roll irregularities. Following the court's order, CJP Legal Affairs Head Ratna Singh confirmed their release, while party leadership announced a press conference scheduled for 2:00 PM today at the Press Club of India, New Delhi, to address the media regarding the unlawful action and detail the party's upcoming democratic movement.0
0
Report
Advertisement
रांची की जैप वन में नवरात्र पूजा, कलश स्थापना के साथ शक्ति की पूजा
Ranchi, Jharkhand:रांची के झारखंड सशस्त्र पुलिस, जैप वन स्थिति, वाहिनी शिव मंदिर में विधि विधान के साथ नवरात्र पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी शाहदेव उपाध्याय ने विधि विधान से कलश स्थापना के साथ माता के प्रथम स्वरुप शैल पुत्री का आह्वाहन किया। यहां का पूजा अलग स्वरुप के लिए प्रसिद्ध है। जैप वन वाहिनी के जवान कलश स्थापना के दौरान फायरिंग करते हैं। फायरिंग कर शक्ति स्वरूप माता का आह्वाहन किया जाता है। यहां कुंवारी कन्याओं का पूजन भी होता है। हर दिन अलग अलग स्वरुप में पूजा किया जाता है। पुजारी सहदेव उपाध्याय ने बताया … मां के आगमन के लिए फायरिंग के साथ पूजा करते हैं। श्रद्धालु मां का आह्वाहन करते हुए कहते हैं मां हमें शक्ति दीजिए ताकि हमें दुःख न हो। नवमी के दिन यहां अस्त्र शस्त्र और नव कन्या की भी पूजा होती है।0
0
Report
लातेहार में 53वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का उद्घाटन
Latehar, Jharkhand:लातेहार श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित 53वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। 52 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपराको आगे बढ़ाते हुए समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर 10 दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महायज्ञ से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अतिथियों को रामनामी पट्टा देकर सम्मानित किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। लगातार 53वें वर्ष इस धार्मिक आयोजन का होना लातेहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजन में सहभागिता करने कीअपील की है । संजीव कुमार गिरी लातेहार0
0
Report
पचम्बा में 1821 महिलाओं के कलश शोभायात्रा से शारदीय नवरात्र का आह्वान
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के मौके पर रविवार को भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। नर्मदा धाम से सीधे शुरू हुई इस कलश शोभायात्रा में 1821 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश उठाया। गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा पचम्बा भक्तिमय हो उठा। नर्मदा धाम से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यहां से कलश यात्रा बड़ा चौक पहुंची, जहां से बरतर काली मंडा पहुंचकर श्रद्धालुओं ने नमन किया। इसके बाद शोभायात्रा रानी सती दादी मंदिर मार्ग होते हुए हटिया रोड से आगे बढ़ी और सार्वजनिक दुर्गा स्थान स्थित दुर्गा मंडप पहुंची। इस दौरान रास्ते भर मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस वर्ष कलश शोभायात्रा में 1821 महिलाओं और युवतियों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह साफ नजर आया। कलश यात्रा के समापन के बाद सार्वजनिक दुर्ग स्थान में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू हुई。0
0
Report
Advertisement
कल मोदी ने वकीलों पर भी निशाना साधा, बहस गरम हो गई
Noida, Uttar Pradesh:Yesterday, Modiji didn't even spare the lawyers.0
0
Report
गंगा कटाव से राघोपुर के घर उजड़े; महिलाएं कर्ज माफी की मांग पर
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली है। किसी का घर गंगा में समा गया, तो किसी का आशियाना कटाव के मुहाने पर खड़ा है। लेकिन इन परिवारों की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। घर उजड़ने के बाद अब महिलाओं पर कर्ज चुकाने का दबाव है। ग्रामीण महिला कमेटी और जीविका समूहों से लिए गए लोन की वसूली के लिए लगातार तकादा किया जा रहा है। सवाल है, जिन महिलाओं के पास रहने के लिए घर नहीं बचा, वे कर्ज कहां से चुकाएंगी? राघोपुर में गंगा का कटाव सिर्फ जमीन और मकान ही नहीं निगल रहा, बल्कि गरीब परिवारों की जमा-पूंजी और उनके भविष्य को भी तबाह कर रहा है। किसी महिला ने खेती के लिए कर्ज लिया था, तो किसी ने अपना घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए। लेकिन गंगा की विनाशलीला ने उनके सपनों को उजाड़ दिया। अब न घर बचा है, न खेती का सहारा और न ही कमाई का कोई पक्का जरिया। कटाव पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब उनका सबकुछ उजड़ चुका है, तब वे लोन की किस्तें कैसे चुकाएं? एक तरफ रहने और खाने का संकट है, तो दूसरी तरफ कर्ज वापसी की चिंता। ऐसे में इन महिलाओं के सामने परिवार चलाने के साथ-साथ कर्ज चुकाने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। अब इन महिलाओं की निगाहें सरकार पर टिकी हैं। वे मांग कर रही हैं कि कटाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए उनके कर्ज माफ किए जाएं और उन्हें राहत दी जाए। सवाल है, क्या घर-बार गंवा चुकी इन महिलाओं को कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी, या गंगा से उजड़ने के बाद अब कर्ज की मार भी झेलनी पड़ेगी?0
0
Report
मोटरसाइकिल को गाँव के ही दंबग ने उठा कर किया था आग के हवाले,पुलिस की कार्यवाही सवालों के घेरे में??
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को गाँव के ही एक दंबग और दूसरा उसका साथी निवासी बिहूनी ने उठा किया था आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती दिख रही है क्या मुस्करा पुलिस के संरक्षण प्राप्त है आरोपियों को क्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है,पीड़ित न्याय की गुहार लगा लगा कर थक गया है लेकिन स्थानीय पुलिस अभी भी कुम्भकर्ण की नींद में सो रही है।0
0
Report
Advertisement
कैलादेवी नवरात्रि मेले में 250 पुलिस, 300 से अधिक CCTV से सुरक्षा
Karauli, Rajasthan:कैलादेवी में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत । पहले दिन श्रद्धालुओं में माता के दरबार में धोक लगाकर अपनी मनौती मांगी। 20 अक्टूबर तक चलने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा, यातायात, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की है। राज ऋषि प्रकाश जती ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन पूजा-अनुष्ठान के साथ 101 दुर्गा सप्तशती और 108 भैरव स्तोत्र का पाठ नवरात्रि के दौरान होगा । दुर्गा भागवत का आयोजन भी किया जा रहा है । प्रतिदिन कन्या पूजन और कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा निभाई जा रही है । जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप द्विवेदी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मेले में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है । जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें भी तैनात की गई हैं । कालीसिल नदी के घाटों पर सफाई, सुरक्षा और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है । श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, विश्राम स्थल, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ कतार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए ट्रायसाइकिल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चिकित्सा सेवाओं, एंबुलेंस और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के करीब 200 कर्मचारी व्यवस्थाएं संभाल रहे है । जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
धौलपुर में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान स्कूलों में शुरू
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - निहालगंज थाना police ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक धौलपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प और साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालिका पेट्रोलिंग और महिला गरिमा टीम प्रभारी रीना यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल और शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में विद्यार्थों को महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। टीम ने महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। साइबर जागरूकता के तहत सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, जूस जैकिंग, सिम स्वैपिंग, डॉक्सिंग, फर्जी लोन ऐप, रिमोट एक्सेस ऐप, APK फाइल और म्युुल अकाउंट जैसी ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करने और सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट से बचने की सलाह दी गई। साथ ही राजकोप सिटीजन ऐप की उपयोगिता बताकर मौके पर ही डाउनलोड भी करवाया गया0
0
Report
भीमलत बफर जोन में आग चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू
Jaipur, Rajasthan:बूंदी- भीमलत बफर जोन में लगी आग रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत प्लांटेशन में लगी आग अभयपुरा बांध के पास ग्रामीणों को दिखाई दिया धुआं ग्रामीणों ने भोपतपुरा नाके पर वन विभाग को दी सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आग बुझाने का शुरू किया प्रयास दमकल, निजी टैंकर और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका आग से बड़े इलाके में पेड़-पौधे झुलसे, घास जलकर हुई खाक गत वर्ष भी जंगल में आग की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं0
0
Report
Advertisement
दुमका में शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि सभा
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड के दुमका स्थित खिजुरिया में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर स्वर्गीय रूपी सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान जामा की विधायक लुईस मरांडी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वर्गीय रूपी सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका के विधायक बसंत सोरेन की मां तथा झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी थीं। उनका दुमका से गहरा जुड़ाव रहा था। वर्ष 1999 में उन्होंने दुमका संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें बिजेपी प्रत्यासी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद दुमका से उनका खास लगाव बना रहा। जब भी स्वर्गीय शिबू सोरेन दुमका प्रवास पर आते थे, उस दौरान रूपी सोरेन भी यहां रहती थीं। श्रद्धांजलि सभा में जामा विधायक लुईस मरांडी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को याद करते हुए कहा कि उन्हें राजमाता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और आदिवासी समाज की पहचान एवं अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया।0
0
Report
कटिहार के पोठिया में बाइक टक्कर: दो युवकों की मौत, गांव में मातम
Katihar, Bihar:कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गाड़ी सवार के दो युवकों की मौत पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त, बलखवा मोड़ के पास हादसे में बुझ गए घर के चिराग पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखवा मोड़ के समीप एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे पोठिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखवा मोड़ के समीप एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके पूरा तरह से शोकाकुल हो गया है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान पोठिया निवासी बांके यादव के पुत्र आशीष कुमार यादव और बबलू यादव के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल भराने जा रहे थे। इसी दौरान बलखवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे थे। हादसे की खबर जैसे ही पोठिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा, पूरा गांव में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है。0
0
Report
नवादा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा ने मचाया उत्साह
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नवादा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई। जिले के 44 पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाले जाने के साथ ही कई घरों से भी श्रद्धालु जल भरने के लिए सूर्य मंदिर घाट पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा और पूजा-अर्चना के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की आराधना करते हुए श्रद्धालु अपने घरों और पूजा पंडालों से निकले। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज और माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में घोड़ों की भागीदारी भी देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते नजर आए। सूर्य temple घाट पर जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोग बारी-बारी से कलश में जल भरकर वहां से निकलते रहे। नवरात्र के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा पंडालों में कलश स्थापना और मां दुर्गा की आराधना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई। वहीं, कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना रहा। नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्राओं के साथ नवादा में दुर्गापूजा की रौनक बढ़ गई और चारों ओर भक्तिमय वातावरण दिखाई दिया।0
0
Report
Advertisement
