Back
जमुई सांसद अरुण भारती के 'लापता' पोस्टर विवाद पर ABVP और LJP में टकराव
ANAbhishek Nirla
Jan 01, 2026 05:31:13
Jamui, Bihar
जमुई:साल के अंतिम दिन बुधवार को जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती (लोजनपा रामविलास) को ‘लापता’ बताकर पोस्टर लगाए जाने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने इसकी जिम्मेदारी ली है। एबीवीपी के नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय दुबे ने कहा कि जमुई लोकसभा चुनाव को लगभग दो साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक सांसद द्वारा जमुई के लिए कोई ठोस कार्य दिखाई नहीं दिया है।
अभिनय दुबे ने आरोप लगाया कि सांसद न तो कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होते हैं और न ही आम जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हावड़ा–दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर तलवा हॉल्ट के पास मालगाड़ी के डिरेल होने की घटना हुई, अगर यह पैसेंजर ट्रेन होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन इस गंभीर मामले पर भी जमुई सांसद की कोई सक्रियता देखने को नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि पूर्व में चिराग पासवान द्वारा जमुई के लिए किए गए कार्यों की आज भी सराहना की जाती है, लेकिन वर्तमान सांसद से जनता को निराशा मिली है।
वहीं इस पूरे मामले पर लोजपा (रामविलास) की ओर से सांसद प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने एबीवीपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे “छोटे-मोटे उपद्रवी और टीआरपी के भूखे लोग” पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोजपा (रामविलास) इन्हें कोई महत्व नहीं देती।
जीवन सिंह ने कहा कि सांसद अरुण भारती कहीं लापता नहीं हैं। हाल ही में संसद सत्र के दौरान उन्होंने जमुई से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस तरह के बैनर-पोस्टर लगते रहते हैं, इससे पहले चिराग पासवान के खिलाफ भी ऐसे पोस्टर लगाए गए थे, जबकि आज वे केंद्रीय मंत्री हैं।
बाइट:जीवन सिंह, जिलाध्यक्ष, लोजपा (रामविलास)
बाइट:अभिनय दुबे, नगर इकाई अध्यक्ष, एबीवीपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 01, 2026 07:01:280
Report
AMAnurag Mishra
FollowJan 01, 2026 07:01:130
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 01, 2026 07:00:570
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJan 01, 2026 07:00:460
Report
0
Report
0
Report
NLNAND LAL
FollowJan 01, 2026 06:52:220
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 01, 2026 06:52:020
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 01, 2026 06:51:400
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 01, 2026 06:50:580
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 01, 2026 06:50:350
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 01, 2026 06:49:350
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 01, 2026 06:49:240
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 01, 2026 06:49:050
Report