Back
हादसे में ससुर और बहू की मौत: देवघर जलार्पण से परिवार हादसे का शिकार
ANAbhishek Nirla
Feb 15, 2026 09:31:21
Jamui, Bihar
जमुई :महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा धाम जलार्पण करने जा रहे एक परिवार के लिए रविवार सुबह दर्दनाक साबित हुई। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के पास सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लिप्टिस के पेड़ से टकरा गई। हादसे में ससुर और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा प्रखंड के धधौर गांव से एक ही परिवार के छह सदस्य कार से देवघर जलार्पण के लिए निकले थे। बसबूटिया मोड़ के पास चालक को अचानक झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कृष्णनंदन सिंह (70) और उनकी पुत्रवधू रिंकू देवी (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों का कहना है कि परिवार पहले एक शादी समारोह में शामिल हुआ था और वहीं से देवघर लौट रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और यह हादसा हो गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 15, 2026 11:06:140
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 15, 2026 11:05:580
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 15, 2026 11:05:410
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 15, 2026 11:04:460
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 15, 2026 11:04:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 11:04:170
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 15, 2026 11:04:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 11:03:440
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:03:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 11:03:080
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:02:520
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:02:320
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 15, 2026 11:02:080
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 11:01:490
Report