icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड चार धाम यात्रा रिकॉर्ड बना रहा है, मानसून में भी श्रद्धालु भारी भीड़

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मानसून के सीजन में भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालु चार धाम क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। बारिश के सीजन में चार धाम यात्रा के क्या है हाल देखिए इस रिपोर्ट में। वीओ 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई। चार धाम यात्रा में अब तक 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम क्षेत्र के दर्शन किए हैं। उत्तराखंड के सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में 50 लाख लोगों ने चार धाम क्षेत्र के दर्शन किए थे। उस हिसाब से यात्रा इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। बारिश के सीजन में भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में रोजाना 8000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बद्रीनाथ धाम में अब तक साढ़े 16 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं वही केदारनाथ धाम में 15 लाख के करीब श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में साढ़े 7 लाख तो वही यमुनोत्री धाम में साढ़े 6 लाख श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि केदारनाथ के पुराने रूट को भी तैयार किया जा रहा है। इसमें लोक निर्माण विभाग का थोड़ा काम बाकी है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। पर्यटन सचिव ने कहा है कि साढ़े 7 करोड रुपए की लागत से बिजली पानी और शेड की व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की कोशिश है कि अगली बार केदारनाथ की यात्रा में दोनों रास्तों का प्रयोग किया जाए। केदारनाथ के पुराने रास्ते के तैयार होने के बाद इस रास्ते से यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा और नए रास्ते से यात्री केदारनाथ से वापस लौटेंगे। बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन
0
0
Report

बागपत से कांवड़ यात्रा: भक्त ने मोदी से नशे के विरुद्ध कड़ाई की अपील

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां पालकी कांवड़ लेकर शिवभक्त बागपत से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिला सुरक्षा और पंजाब-राजस्थान में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। ऋषिकेश ओर हरिद्वार से गंगाजल लेकर बहादुरगढ़, हरियाणा के लिए निकले शिवभक्त मंगतराम पालकी रथ कांवड़ लेकर बागपत पहुंचे। मंगतराम का कहना है कि पंजाब और राजस्थान में चरस समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगनी चाहिए और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाना चाहिए। शिवभक्त मंगतराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ-साथ देश में नशे के बढ़ते कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की अपील की। वहीं, मंगतराम ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार की ओर से किए गए इंतजाम सराहनीय हैं।मंगतराम अब ऋषिकेश से गंगाजल लेकर पालकी कांवड़ के साथ बहादुरगढ़ हरियाणा की ओर रवाना हैं।
0
0
Report

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य: SP 2027 में भारी कीमत चुकाएगी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "समाजवादी पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं या व्यवस्थाओं का सम्मान नहीं किया; कल विधानसभा के अंदर पार्टी ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। SP सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी बात नहीं रखने दी... इससे पता चलता है कि उनका मकसद सिर्फ़ सदन का समय बर्बाद करना है। उन्हें राज्य की जनता की कोई परवाह नहीं है। जो लोग बाबर या बाबरी मस्जिद का समर्थन करते हैं, उन्हें श्री राम जन्मभूमि से जुड़े मामलों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है—चाहे वह चढ़ावे, दान या मंदिर के निर्माण से जुड़ा मामला हो... समाजवादी पार्टी को 2027 में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका पूरी तरह से खत्म होना तय है।
0
0
Report
Advertisement

राणा बीघा PHC में दवाओं का असुरक्षित भंडारण, एक्सपायर दवाओं की शिकायत

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर तरफ कूड़ों के ढेर में दवाइयां बिखरी पड़ी हैं। पीएचसी में दवा भंडारण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। पीएचसी से सटे दो कमरे वाले भवन में दवाओं के ढेर बिखरे हैं। मरीजों और इससे जुड़े उपस्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली दवा के कई कार्टून अभी खुलने से पहले ही बर्बाद हो गए हैं। तापमान मेंटेन करने वाली दवाओं को भी एक चारों तरफ से खुले कमरे में रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दवा भंडारण के लिए जगह नहीं होने पर बगल के उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में डेढ साल से ज्यादा समय से भंडारण कर रखा गया है। ग्रामीणों का दावा है कि उस कमरे का ताला डेढ़ साल से कभी नही खुला है, जिससे सभी दवाए एक्सपायर हो गई हैं। पीएचसी में दवाओं का उचित भंडारण और रखरखाव नहीं होने से जरूरतमंद लोगों को दवाएं नहीं मिल पाती हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर कई पंचायतों और कई प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेवारी है। इसके वाबजूद ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग ग्यारह बजे पीएचसी में कर्मी और डाॅक्टर पहुंचते है और दो से तीन बजे ही चले जाते है। बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह ने दस दिन पहले यहां छः बेड के नए भवन का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी तक इमरजेंसी में ईलाज की सुविधा शुरू नही हुई है। कुछ दिनों पहले पीएचसी के पास सरकारी दवाओ को जलाने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
0
0
Report

दिल और लीवर उलट-सुलट, सफल फूड पाइप ऑपरेशन; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से मुफ्त इलाज

Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਫਿਲਮਾਂ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕੀ ਤੁਸੀ ਕਦੇ ਹਕੀਕਤ ਵਿਚ ਸੁਣਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਇਨਸਾਨ ਦਾ ਦਿਲ ਤੇ ਲੀਵਰ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਉਲਟੀ ਸਾਈਡ ਹੋਵੇ ਤੇ ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕਈ ਹਸਪਤਾਲ ਜਵਾਬ ਦੇ ਦੈਣ, ਪਰ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਸੁਖਵੀਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵਲੋਂ ਇਕ ਅਜਿਹੇ ਹੀ ਇਨਸਾਨ ਦੀ ਫੂਡ ਪਾਇਪ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰੀ ਦੀ ਸਰਜਰੀ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੈ ਹੁਣ ਮਰੀਜ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੀਕ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦਾ ਪੂਰਾ ਇਲਾਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਮੁਫਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਮਰੀਜ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਥੱਕ ਨਹੀਂ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਵੀਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਦਿਵਾਸ਼ੂ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਇਹ ਮਰੀਜ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਤੇ ਇਹ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੱਸੋਵਾਲ ਕੁਲਾਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸਦੀ ਫੂਡ ਪਾਇਪ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰੀ ਦਾ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਹੋਣਾ ਸੀ। ਪਰ ਇਸਦਾ ਦਿਲ ਤੇ ਲੀਵਰ ਆਪਣੀ ਸਹੀ ਜਗਾਂ ਦੀ ਬਜਾਏ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਉਲਟੀ ਸਾਈਡ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕਈ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਨੇ ਇਸਦੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਜਵਾਬ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦਾ ਪੂਰੀ ਸਫਲਤਾ ਨਾਲ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਤੈ ਹੁਣ ਮਰੀਜ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੀਕ ਹੈ। ਓਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾਕਿ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦਾ ਸਾਰਾ ਖਰਚਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਰੀਜ ਬलਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਦਿਲੋ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਤੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਓਨਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਰੁਪਇਆ ਵੀ ਖਰਚ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ।
0
0
Report
Advertisement

आवारा मवेशी घुसपैठ से किसानों ने गौठान निर्माण की तेज मांग की

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के ग्राम कुरेली में आवारा मवेशियों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। खेतों में तैयार हो रही फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में गौठान निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गौठान नहीं होने के कारण दो सौ से ढाई सौ तक आवारा मवेशी खुलेआम खेतों में घुस रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कलेक्टर ने कहा है कि गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्राम कुरेली से पहुंचे किसानों ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से लेकर रात तक मवेशी खेतों में घुसकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, जिससे उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि कुछ प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, वहां गौठान निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और किसानों को राहत मिल सके。
0
0
Report
Advertisement

भाजपा का राज्य स्तरीय अभियान: गुरु रविदास जयंती पर कलश यात्रा का स्वागत

Hisar, Haryana:गुरु रविदास जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के छह माह के राज्य स्तरीय अभियान के तहत गुरुग्राम से हिसार पहुंची भव्य कलश यात्रा का बीजेपी कार्यालय में जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेड़ड़ ने यात्रा का स्वागत करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, एकता और समानता का संदेश देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन सिर्फ शहरों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचेगा, जिसके अंतर्गत संत गुरु रविदास जी की पावन जन्मभूमि वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी को सभी मंडल अध्यक्ष हर गांव और घर-घर तक ले जाएंगे। इस पावन मिट्टी को अगले वर्ष गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पौधों, गमलों और खेतों में प्रवाहित कर संत रविदास जी के विचारों को सांस्कृतिक व सामाजिक स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। आशा खेदड़ ज़िला अध्यक्ष बीजेपी
0
0
Report

इंसाफ की कांवड़: तरुण खटीक के लिए मुजफ्फरनगर में न्याय का अनोखा संगम

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में आस्था और न्याय की मांग का अनोखा संगम देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे अरुण खटीक अपने दिवंगत भाई तरुण खटीक की प्रतिमा के साथ कांवड़ यात्रा करते नजर आए। उनके साथ खटीक समाज के सैकड़ों युवा भी शामिल रहे, जिन्होंने "तरुण खटीक को इंसाफ दो" के नारे लगाए। अरुण खटीक ने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली के उत्तम नगर में उनके भाई तरुण खटीक की मुस्लिमो ने हत्या कर दी थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली है。 उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि अपने भाई के लिए न्याय की पुकार है। हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ उठाकर और भाई की प्रतिमा साथ लेकर उन्होंने प्रशासन व सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंचने पर यात्रा में शामिल युवाओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ तरुण खटीक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में खटीक समाज के लोगों ने परिवार के समर्थन में एकजुटता दिखाई。 भाई की प्रतिमा के साथ निकाली गई इस अनोखी 'इंसाफ की कांवड़' ने राहगीरों और अन्य कांवड़ श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया।
0
0
Report
Advertisement

नूंह के दो बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने पांच हजार रुपये रंगे हाथ पकड़ा

Nuh, Haryana:Story :- 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली निगम के दो कर्मचारी एसीबी के हत्थे चढ़े। बिजली निगम के दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नूंह शहर के गोशाला रोड के समीप से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फारुख निवासी गुलालता और सलमान निवासी सियापनकी के रूप में हुई है। फारुख की ड्यूटी उजीना फीडर पर बताई जा रही है, जबकि सलमान की नूंह के दफ्तर में क्लर्क के पद पर तैनाती बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक महिला से लाइनमैन फारुख ने काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों कर्मचारी उससे सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर नूंह शहर में गोशाला रोड पर जाल बिछाया। इस दौरान आरोपित फारुख अपने साथी सलमान की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और महिला से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के बाद अन्य कड़ियों को भी खंगाला जाएगा。
0
0
Report

श्रावण में सोनभद्र के शिवद्वार धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: श्रावण मास के साथ ही सोनभद्र का प्राचीन शिवद्वार धाम एक बार फिर शिवभक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही समेत आसपास के कई जनपदों और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे और चौथे सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने स्वयं शिवद्वार मंदिर और मंदिर मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्रोन, सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल के जरिए पूरे मेले क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। VO: सोनभद्र का ऐतिहासिक शिवद्वार धाम श्रावण मास में शिवभक्तों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंच रहे हैं। श्रावण के तीसरे और चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। सोनभद्र के ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए शिवद्वार धाम पहुंच रहे हैं। वहीं मिर्जापुर से गंगाजल लेकर भी हजारों शिवभक्त कांवड़ यात्रा के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आ रहे हैं। इसके अलावा आसपास के कई जिलों और अन्य प्रांतों से भी श्रद्धालुओं का लगातार आगमन बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा मंदिर तक जाने वाले रास्तों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि ड्रोन कैमरे के जरिए भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स, ट्रैफिक पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे। लोक निर्माण विभाग को मंदिर मार्ग दुरुस्त रखने और बैरिकेडिंग मजबूत करने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर पालिका को साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी तैनात हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि शिवभक्तों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण मिले। इसी उद्देश्य से भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर सके। Byte: अभिषेक वर्मा - SP सोनभद्र
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top