Back
ईंटों के पीछे छुपाकर 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार
ANAbhishek Nirla
Nov 18, 2025 09:15:57
Jamui, Bihar
जमुई: उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सोनो थाना क्षेत्र के बलथर गांव के पास ट्रैक्टर–ट्रॉली से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया। ईंटों के नीचे छुपाकर ले जाए जा रही 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट की अनुमानित कीमत 14 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। विभाग ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
ईंटों की आड़ में ले जाया जा रहा था कच्चा स्प्रिट
सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रैक्टर–ट्रॉली में ईंट के नीचे भारी मात्रा में स्प्रिट जमुई की ओर भेजा जा रहा है। इसी आधार पर उत्पाद विभाग ने बलथर गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर–ट्रॉली को रोका और पूछताछ के बाद जब ईंटें हटाई गईं तो नीचे 42 नील ड्रम पाए गए जिनमें 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट भरा हुआ था।
दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र, मनीष पासवान और सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
क्या बोले उत्पाद अधीक्षक?
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि “गुप्त सूचना पर सोनो थाना क्षेत्र के बलथर गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर–ट्रॉली से ईंटों के नीचे छुपाकर रखे 42 ड्रम में कुल 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया है। बरामद स्प्रिट की अनुमानित कीमत 14 लाख 70 हजार रुपये है। चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
बाइट....सुभाष कुमार,उत्पाद अधीक्षक
165
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowNov 18, 2025 10:31:030
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 18, 2025 10:30:460
Report
MMManoj Mallia
FollowNov 18, 2025 10:30:27Bhubaneswar, Odisha:Bhubaneswar sthita Saliasahi basti uthheda kale BMC o BDA.
0
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 18, 2025 10:30:160
Report
0
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowNov 18, 2025 10:22:250
Report
KCKumar Chandan
FollowNov 18, 2025 10:22:130
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 18, 2025 10:22:010
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 18, 2025 10:21:430
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 18, 2025 10:21:080
Report
CSCharan Singh
FollowNov 18, 2025 10:20:570
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 18, 2025 10:20:410
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 18, 2025 10:20:200
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 18, 2025 10:20:070
Report