विजयीपुर के युवक ने सड़क पर लहराया एयर गन, ग्रामीणों में दहशत
Bijaipur, Bihar:विजयीपुर थाना अंतर्गत मिश्रबधौरा गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव द्वारा मिश्रबधौरा सड़क पर अपने हाथ में एयर गन लहराते हुए देखे गए। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा की गई। मामले में विजयीपुर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र यादव को एयर गन एवं 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि इस कृत्य से स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। इसलिए धर्मेन्द्र यादव को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत बाउंड डाउन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
