गोपालगंज की तीन लड़कियां खेंलेंगी स्टेट 19 क्रिकेट
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के बरौली निवासी ममता, बेबी रोजी और खुशबू कुमारी ने क्रिकेट के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन किया है। तीनों का चयन बिहार अंडर 19 के लिए पटना के ट्रायल मैच में हुआ। वे 1 अक्टूबर को चेन्नई में चंडीगढ़ के खिलाफ पहला मैच खेलेंगी। बेबी रोजी तेज गेंदबाज हैं जबकि खुशबू व ममता दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। उनके चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। तीनों खिलाड़ी फलक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं, जहां से पहले भी 3 महिला खिलाड़ी स्टेट और एनसीए मैच खेल चुकी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौगांवा सादात मे चोरो का आतंक, बंद मकान के ताले तोड़कर लाखो के माल पर हाथ किया साफ।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए,पीड़ित शमशाद ने बताया कि वह पंजाब मे रहकर मेहनत मजदूरी करता है लगभग एक हफ्ते पहले ही वह अपने परिवार को लेकर पंजाब गया था 5 अक्तूबर की सुबह को पीड़ित शमशाद का भतीजा जो कि पड़ोस मे ही रहता है फोन करके बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है जब भतीजे ने अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे तुरंत ही शमशाद पंजाब से चल दिया और 5 अक्तूबर की रात तक घर आ गया घर आकर देखा तो घर मे शादी के लिए रखा 14 तौले सोना,1 किलो चांदी और दो लाख रूपये नकद इसके अलावा शादी के लिए नये कपडे सब गायब है
