गोपालगंज में स्वच्छता अभियान के 10 साल पूरे होने पर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू
Gopalganj, Bihar:स्वच्छता अभियान के 10 साल पूरे होने पर गोपालगंज में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को समाहरणालय परिसर से डीएम मकसूद आलम, प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन पासवान, और एससीएसटी मंत्री जनक राम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। गोपालगंज के बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने वीडियो के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों से अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
