icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एक पेड़ मां के नाम अभियान से मातृ सम्मान और हरित भारत का संदेश

Jaipur, Rajasthan:“एक पेड़ मां के नाम” अभियान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने में पौधारोपण, स्वच्छता का दिया संदेश” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने पर संदेश दिया, दिया कुमारी ने कहा अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मातृ सम्मान की भावना को भी सशक्त करता है, उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की, जयपुर इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया,,,,,,, कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनभागीदारी आधारित ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और विकास की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं,,,,,, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया,,,,,, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मातृ सम्मान की भावना को भी सशक्त करता है,,,, उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की है,,,,,,,इस दौरान जिला मंत्री रश्मि सैनी, विनोद सैनी मण्डल अध्यक्ष नांगल मण्डल, बाबूलाल शर्मा पार्षद, दुर्गेश नंदिनी पार्षद , राजेंद्र करोड़िया, रणवीर राजावत पार्षद, कौशल शर्मा, शाहनवाज पार्षद प्रत्याश, भवानी सिंह खींची पार्षद प्रत्याशी , मंसूफ सेठी पार्षद प्रत्याशी ,शंकर सिंह वार्ड अध्यक्ष,धर्मेंद्र शर्मा वार्ड अध्यक्ष, मनोज शर्मा वार्ड अध्य्क्ष, मुकेश रस्तोगी वार्ड अध्यक्ष और पदाधिकारी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे ,,,,
0
0
Report

समस्तीपुर में जमीनी विवाद ने दी अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, तीन गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बंटवारे के दुकान के जगह के कारण एक अधेड़ की धारदार हथियार से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार हो चुके हैं। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के seventanpur गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शव सोए हुए अवस्था में पाया गया और मृतक मदन साह थे। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी मीता देवी ने थाने में लिखित आवेदन दिया जिसमें तीनों आरोपी पर धारदार हथियार से मारकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया। आरोपी उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी सुनील साह और उनके पुत्र राजा कुमार, अमन कुमार बताए जाते हैं। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में है।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद: DNT समाज जेल भरो आंदोलन, ऊंटों पर सैकड़ों पहुँचे जयपुर महापड़ाव की चेतावनी

Jaipur, Rajasthan:राजसमंद में DNT समाज (वंचित ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग) के हितों को लेकर जेल भरो आंदोलन चला। सैकड़ों प्रदर्शनकारी ऊंटों पर सवार होकर राजसमंद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगपत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर को सौंपा। राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और मूल ओबीसी महापंचायत की ओर से जेल भरो आंदोलन किया गया। डीएनटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालजी राईका ने कहा- यह आंदोलन प्रदेश के हर जिले तक पहुंचेगा; एक जुलाई को जयपुर में महापड़ाव करेंगे। आंदोलन की प्रमुख मांगें: डीएनटी समाज को 10% आरक्षण, उपवर्गीकरण के आधार पर 'ए' वर्ग में रखा जाना, 10% राजनीतिक भागीदारी, आवास के पट्टे, जमीन और शिक्षा के लिए व्यवस्था। राजस्थान में आबादी करीब 15% (1.23 करोड़) होने के बावजूद हक नहीं मिल रहा।
0
0
Report

झज्जर में मुख्यमंत्री के मुनीमपुर दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Jhajjar, Haryana:माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुनीमपुर दौरे को लेकर झज्जर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, एक डीसीपी, सात एसीपी सहित करीब 650 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; आमजन से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील。 17 जून को झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर झज्जर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान मुनीमपुर स्थित फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर उन्हें आमजन को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, मंच क्षेत्र तथा आमजन के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल, डीसीपी धारणा यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक डीसीपी, सात एसीपी सहित लगभग 650 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निभाए। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा जांच निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा जांच के दौरान धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस का उद्देश्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पूर्ण सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है。
0
0
Report

विषैले सांप ने तीन वर्षीय बच्चे को डसा, इलाज छोड़ झाड़-फूंक से मौत

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के अकोढीगोला से है। जहां छावनी गांव में एक विषैला सांप के डसने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वही सांप पकड़ने वाला स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता ने इस जहरीले सांप को पकड़ लिया। तस्वीरों में आज देख सकते हैं कि यही विषैला सांप ने मिथिलेश राम के तीन वर्षीय पुत्र को डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सांप पकड़ने में माहिर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि रात में ही इस बच्चे को सांप ने रख लिया था। लेकिन यह लोग डॉक्टर के पास न ले जाकर इसे ओझा-गुनी के पास ले जाकर झाड़-फूंक करवाने लगे, जिससे इसकी मौत हो गई। पकड़े गए सांप की लंबाई 5 फीट के आसपास है और यह नाग प्रजाति का सांप है। बरसात के दिनों में सांप का निकलना बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतने की अपील की जाती है। घटना के बाद अकोढ़ीगोला के छावनी गांव में मातम छा गया। विशाल सांप को स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता ने पकड़कर अपने साथ ले गए तथा उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सांप के रेस्क्यू की पूरी वीडियो आप देख सकते हैं। इसी विषैले सांप ने इस बालक को डस लिया। जिससे इसकी मौत हो गई।
0
0
Report
Advertisement

नाली विवाद ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल: महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। करारी थाना क्षेत्र के छोटकी पड़ैया गांव की रहने वाली कुसुम देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि नाली बंद करने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ। आरोप है कि रामसख्या, रामसमुझ, नेहा, अतुल और विपुल ने घर में घुसकर मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी बार हुए विवाद में उसे गंभीर चोट आयी है। अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मेडिकल परीक्षण और बंद नाली खुलवाने की मांग की है। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

राजसमंद में महाराणा प्रताप जयंती: हल्दीघाटी महोत्सव तीन दिन, शोभायात्रा सहित

Jaipur, Rajasthan:राजसमंद जिलेभर में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 17 जून से तीन दिवसीय महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। शुभारम्भ 17 जून को चेतक एवं वीर शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि के साथ होगा, उसके पश्चात जय हल्दीघाटी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, भजन संध्या, कवि सम्मेलन तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होंगे। 18 जून को भजन संध्या में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि 19 जून को कवि सम्मेलन एवं समापन समारोह होगा। आयोजन स्थल अरण्य बाग, खमनोर (हल्दीघाटी) रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

कैमूर को 196 करोड़ से बड़े विकास उपहार: रोपवे, सुंदरकरण और नया एयरपोर्ट प्रस्ताव

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर को 196 करोड़ से बड़े विकास उपहार दिए गए। माँ मुंडेश्वरी धाम परियोजनाओं में रोपवे, सुंदरकरण और कैमूर या रोहतास में नया एयरपोर्ट प्रस्तावित। 60 योजनाओं से क्षेत्र का व्यापक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माँ मुंडेश्वरी धाम में आयोजित भव्य सहयोग शिविर के अवसर पर कैमूर को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगली बार उनके यहाँ आने पर धाम परिसर में रोपवे का शिलान्यास किया जाएगा और पूरे धाम का सुंदरकरण व विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे स्थानीय तीर्थयात्रा और पर्यटन को नई ऊँचाई मिलेगी। साथ ही, कैमूर और सासाराम के बीच एक नया एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। केंद्रीय रूप से कुल लगभग 196 करोड़ रुपये की लागत वाली 60 से अधिक विकास योजनाएं घोषित की गई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों में भारी उत्साह और उम्मीद के साथ देखा जा रहा है। इन परियोजनाओं में धार्मिक, पर्यटन, परिवहन और अवसंरचना से जुड़े कई काम शामिल हैं। स्थानीय व्यापारी, तीर्थयात्री और सामान्य नागरिक इन घोषणाओं से रोजगार व सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह पहल कैमूर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो।
0
0
Report

सिकंदरा राव में 50000 की लूट की खबर निकली झूठी पुलिस को गुमराह करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई

Mohammad RajaMohammad RajaFollow11m ago
Ikbalpur, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हसायन -आज दिनांक 16 जून 2026 को दोपहर करीब 02:30 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना हसायन पुलिस को एक सनसनीखेज सूचना मिली। सूचनाकर्ता ने दावा किया कि थाना हसायन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंकुरी के पास उसके साथ ₹50,000 की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। ​लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पुलिस तत्काल भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और बारीकी से छानबीन व पूछताछ शुरू की। ​जब पुलिस ने मौके पर जाकर पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की, तो कहानी में एक नया मोड़ आ गया। जांच में पता चला कि मामला लूट का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का है। दोनों पक्ष पहले से ही एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और इनके बीच पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है। अपने विरोधी पक्ष को फंसाने और पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ही लूट की यह मनगढ़ंत और झूठी कहानी रची गई थी। "क्षेत्राधिकारी अमित पाठक" - ​जांच के दौरान लूट की घटना पूरी तरह असत्य और निराधार पाई गई है। यह केवल आपसी विवाद का मामला है। पुलिस प्रशासन को गुमराह करने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है l ​सिकंदराराऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपसी विवाद में पुलिस या डायल 112 को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा गुरु घर बजट अटके, HSGMC की बैठक एक सदस्य के अभाव से रद्द

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा आज इजलास में एक मेंबर ना आने की वजह से इजलास रद्द किया गया आज 32 मेंबर पहुंचे थे और एक मेंबर ना आने की वजह से आज के इजलास को रद्द किया गया और अब आगे जल्द इजलास बुलाया जाएगा। क्योंकि हरियाणा का गुरु घर रख रखाव का बजट रुका हुआ है हरियाणा के गुरु घर के रखरखाव रुके हुए हैं. मीरी पीरी शाहाबाद संस्थान को किस तरह से चलाया जाए सारा काम रुका पड़ा है आज एक मेंबर की संख्या न होने के कारण आज के कोरम पूरा न होने के कारण इजलास रद्द किया गया। जल्द ही SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से मिलेंगे और उनसे मांग करेंगे कि मीरी पीरी संस्थान में बजट की आ रही दिक्कत देखते हुए पहले की तरह हमारी मदद जारी रखें इसको लेकर जल्दी उनसे मुलाकात करेंगे ताकि वहां पर 2 महीने से डॉक्टरों की तनख्वाह नहीं मिल रही है और डॉक्टर के साथ-साथ कर्मचारी और मरीजों को कोई दिक्कत ना आए उनसे अपील भी की जब तक हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बजट पास नहीं होता हमारी मानवता के नाते मदद जारी रखें। जब उनसे सवाल पूछा गया कि पाकिस्तान गुरुधाम के लिए दर्शन हरियाणा के सिख श्रद्धालु नहीं कर पाए हैं तो उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर सरकार की कमी रही है और जल्द ही 73 श्रद्धालुओं का जत्था महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान गुरु धाम के दर्शन के लिए जाएगा, क्योंकि इसमें सरकार की बहुत बड़ी गलती हुई है जो हमारे हरियाणा के सिख श्रद्धालु पाकिस्तान गुरुधाम दर्शन नहीं कर पाए. HSGMC प्रधानजगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि 1 साल से ऊपर का समय हो चुका है हमारा बजट पास नहीं हुआ है और कुछ मेंबर हैं जो हमारे बजट को पास नहीं होने दे रहे सभी से विनती है कि कौम की भलाई के लिए सभी एक मंच पर आए। बाइट HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा बाइट :- अंग्रेज सिंह रानिया जर्नल सेक्ट्री HSGMC
0
0
Report

जयपुर में बिजनेसमैन हत्या: पैसे के विवाद में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर के शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की हत्या का मामला मुख्य आरोपी सीताराम और संदीप हुए गिरफ्तार पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद आरोपियों ने शव गाड़ी में डालकर पानी की टंकी पर धोये अपने हाथ भी, सीसीटीवी में कैद हुई दोनों की तस्वीरें हरिशंकर शर्मा की बेरहमी की गई थी हत्या मुख्य आरोपी ने हॉस्टल निर्माण के लिए मृतक से लिए थे लगभग 50 लाख रुपये उधार उधार की राशि लौटाने से बचने के लिए हत्या की साजिश रची सीताराम ने 13 जून की शाम सीताराम शर्मा और उसके रिश्ते के भाई संदीप शर्मा ने हरिशंकर को बातचीत के बहाने बुलाया था घर के भैंसों के बाड़े में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने हरिशंकर के साथ की थी मारपीट गंभीर चोट लगने से हो गई थी हरिशंकर की मौत दोनों आरोपियों ने शव को चारे के कमरे में छिपाया था सबसे पहले अगले दिन आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के कट्टों में लपेटकर एक कार में रखा और जयपुर शहर के अलग अलग इलाकों में घूमते रहे ताकि शव को ठिकाने लगा सकें। इसी दौरान पुलिस क़ो मिल गई सूचना, क्योंकि परिवार ने करवाई थी थाने में गुमशुदगी दर्ज इसी दौरान दोनों आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top