icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी में LJP की बैठक; रामविलास पासवान के सिद्धांतों के अनुसार चुनाव तैयारी तेज

Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा आने वाले समय में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ हम उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक सशक्त एवं श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनसेवा का संकल्प — यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
0
0
Report

उधार सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार पर हमला, तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:उधार सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में नैनवां रोड स्थित अलगोजा रिसोर्ट के सामने उधार सिगरेट नहीं देने की बात पर दुकानदार बहादुर मीणा पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बहादुर मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका कोटा अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्तगी परेड कराई तथा उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

गिरिडीह के डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर खाली कराकर जांच

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन के तौर पर डाकघर को तुरंत खाली कराया गया. सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बम निरोधक दस्ते ने डाकघर के प्रत्येक हिस्से की सघन जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें "मेरे भगवान का हुआ अपमान" लिखते हुए डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. हालांकि अब तक जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा के श्यामा माई मंदिर तालाब में स्नान के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Darbhanga, Bihar:दरभंगा के श्यामा माई मंदिर तालाब में दर्दनाक हादसा: स्नान के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी. मिथिला की आस्था के प्रमुख केंद्र श्यामा माई मंदिर परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान एक लगभग 55 वर्षीय विजय महतो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई。 विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि मृतक स्नान करने के उद्देश्य से तालाब पर आया था। उसने घाट के किनारे अपने कपड़े धोकर रखे और फिर नहाने के लिए तालाब में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

यूएन मंच पर राजकुमार रोत ने आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाई

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- सांसद राजकुमार रोत ने यूएन के आदिवासी अधिकारों पर विशेषज्ञ तंत्र के19वें सत्र में लिया भाग, भारत के आदिवासी समाज का किया प्रतिनिधित्व एंकर इंट्रो- बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार रोत ने जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आदिवासी अधिकारों पर विशेषज्ञ तंत्र (ईएमआरआईपी) के 19वें सत्र में भारत के आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने विश्व समुदाय के सामने आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और संवैधानिक स्थिति से जुड़े मुद्दे मजबूती के साथ रखे। बॉडी- सांसद राजकुमार रोत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की अनुसूचित जनजातियां ही देश के मूल निवासी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार लंबे समय से यह कहती रही है कि भारत में कोई अलग इंडिजिनस समुदाय नहीं है, लेकिन उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इस दावे से अपनी असहमति व्यक्त करते हुए तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रोटो-ऑस्ट्रालॉइड, नीग्रिटो, द्रविड़ और मंगोलॉयड जैसे विभिन्न आदिवासी समुदाय निवास करते हैं, जिन्हें भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गई है। देश में ऐसी 705 अनुसूचीत जनजातियां हैं और उनकी आबादी लगभग 14 करोड़ है। इसलिए अनुसूचित जनजातियों को ही भारत के इंडिजिनस पीपुल्स के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। सांसद रोत ने अपने संबोधन में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू द्वारा कैलाश बनाम महाराष्ट्र राज्य (2011) मामले में की गई उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें अनुसूचित जनजातियों को भारत के मूल निवासियों का वंशज बताया गया था। राजकुमार रोत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत के भील आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासी भाई-बहनों की आवाज है, जिसे उन्होंने पूरी मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के फتहसागर पर चाकू-लट्ठ दिखाकर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के विष प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतहसागर पाल पर दो युवाओ ने हाथ मे चाकू और लट्ठ लेते हुए वीडियो बना अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर शेयर किया है। दोनो का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के साथ ही अम्बामाता थाना पुलिस हरकत में आई और अनुसन्धान शुरू किया। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर ली है। जिनकी तलाश की जा रही है। आप को बता दे कि फतहसागर पर हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ शहरवासी भी घूमने के लिए आते है। ऐसे में खुल्लेरूप से वहां पर हथियार लहराने से लोगो मे भय का माहौल है। साथ ही फताहसग आने वाले लोगो की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे है।
0
0
Report

सवाई माधोपुर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण: रणथंभौर का पहला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में भी अब घुटनो के मरीजों को बड़े शहरों की तरह ही रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण का लाभ मिल सकेगा। जिला मुख्यालय का अपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल ऐसा करने वाला पहला अस्पताल होगा ,रणथंभौर सेविका अस्पताल रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण करने वाला जिले का पहला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन गया है। इसे लेकर आज अपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण का औपचारिक शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एसपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान रोबोटिक तकनीक के स्पेशलिस्ट डॉ हिमांशु और सर्जन डॉ. कांता प्रसाद मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण में सर्जन ही सर्जरी करते हैं, लेकिन रोबोट एक अत्यधिक सटीक टूल की तरह उनकी मदद करता है। यह खराब हड्डी को बहुत बारीकी से काटने और कृत्रिम जोड़ (आर्टिफिशियल इंप्लांट) को एकदम सही जगह लगाने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने घुटनो के मरीजों बताया कि पुराने समय में घुटना प्रत्यारोपण किस तरह किया जाता था और अब रोबोटिक्स तकनीक से किस तरह घुटना प्रत्यारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अपेक्स रणथंभौर सेविका के यूनिट हैड अभिमन्यु सिंह द्वारा किया। कार्यक्रम के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष शर्मा, फिजिशियन डॉ भानुप्रताप सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ गणपत लाल वर्मा, सेविका के नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट नावेद खान मौजूद रहे। बाईट-1-डॉ हिमांशु ,स्पेशलिस्ट ,रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण
0
0
Report

सवाई माधोपुर में बाढ़ आपातकाल के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल; सेना–SDRF–पुलिस ने तालमेल मजबूत किया

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले में आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एंव आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना, राजस्थान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), सिविल डिफेंस एंव पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में जयपुर स्थित भारतीय सेना की इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के समग्र प्रभारी मेजर अंकित रहे। पुलिस व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप कमांडेंट SDRF जयपुर नरेश शर्मा ने संभाली। SDRF दल का नेतृत्व उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने किया, जबकि पुलिस बल के कंपनी कमांडर के रूप में उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने अपनी भूमिका निभाई। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को और अधिक मजबूत बनाना, बचाव एवं राहत कार्यों की दक्षता बढ़ाना तथा बाढ़ जैसी किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। इस संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी दलों ने अपनी तैयारियों का व्यावहारिक परीक्षण किया。
0
0
Report
Advertisement

ओंकारेश्वर की प्रतिमा नहीं झुकी: मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पहुंचे धर्म, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले - ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की प्रतिमा नहीं झुकी, दुष्प्रचार किया जा रहा है। खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के झुकने की खबरों को लेकर प्रदेश के धर्म, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ा बयान दिया है। खंडवा पहुंचे मंत्री लोधी ने कहा कि प्रतिमा के झुकने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है , इसे लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का निर्माण देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया है। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि ओंकारेश्वर में स्थापित आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण उसी कंपनी ( एलएंडटी) ने किया है, जिसने विश्व की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग मानकों और सभी सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि इसी प्रोजेक्ट में काम करने वालों ने तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं, तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग होते हैं जो निकाल दिए जाते हैं तो इस तरह की शिकायतें करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले ही प्रेस ब्रीफ के माध्यम से बताया जा चुका है कि प्रतिमा को 170 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार की हवाओं को सहने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही भूकंप सुरक्षा के सभी मानकों का भी निर्माण के दौरान पालन किया गया है। क्षेत्र में औसतन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की संभावना के बावजूद प्रतिमा का परीक्षण 179 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के दबाव को ध्यान में रखकर किया गया। आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास के तकनीकी मानकों के अनुसार प्रतिमा लगभग 500 वर्षों तक सुरक्षित रहने में सक्षम है। साथ ही अभी प्रतिमा का अंतिम हैंडओवर एलएंडटी से नहीं हुआ है और वर्तमान में निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण एवं रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी के पास ही है।
0
0
Report

महेंद्र चौधरी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर अमरसर नायन में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी के जन्मदिन पर हुआ आयोजन जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा इलाके के कई प्रतिनिधियों की शिरकत एंकर-अमरसर-नायन क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महेंद्र चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन समाज के प्रति सकारात्मक सोच और सेवा भावना का प्रतीक है।
0
0
Report

Nashik में नकली आयकर अधिकारी बनाकर चोरी: चार गिरफ्तार, 70 लाख लूट

Nashik, Maharashtra:अँकर बॉलिवूडमधील स्पेशल 26 चित्रपटाप्रमाणेच एक धक्कादायक बनावट आयकर छाप्याचे प्रकरण नाशिकमध्ये उघडकीस आले आहे. आयकर विभागाचे अधिकारी असल्याचे भासवत एका व्यापाऱ्याची तब्बल 70 लाख रुपयांची लूट करण्यात आली. मात्र, नाशिक गुन्हे शाखेने अवघ्या चार दिवसांत या टोळीचा पर्दाफाश करत चार आरोपींना अटक केली आहे. या कारवाईत बनावट आयकारीड, शासकीय शिक्के, पिस्तौल आणि लाखो रुपयांची रोकड जप्त करण्यात आली आहे. पाहूया हा विशेष रिपोर्ट... नाशिकच्या दिंडोरी नाका परिसरात काही जणांनी स्वतःला आयकर विभागाचे अधिकारी असल्याचे सांगत एका व्यापाऱ्यावर बनावट छापा टाकला. व्यापाऱ्याला धाकदपटशा दाखवत तब्बल 70 लाख रुपयांची रोकड लुटून आरोपी पसार झाले. या प्रकरणी पंचवटी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल होताच तपास गुन्हे शाखेकडे वर्ग करण्यात आला.गुन्हे शाखेने अवघ्या चार दिवसांत या प्रकरणाचा छडा लावत तीन पुरुष आणि एका महिलेसह तीन आरोपींना अटक केली. आरोपींकडून तब्बल 55 लाख रुपयांची रोकड, एम-50 पिस्तूल, धारदार शस्त्र, आयकर विभागाची बनावट ओळखपत्रे, शासकीय शिक्के आणि अन्य साहित्य जप्त करण्यात आले. तपासादरम्यान आणखी धक्कादायक माहिती समोर आली आहे. मुख्य आरोपीहा उत्तराखंड मधील असून तो अनेकांना सरकारी नोकरीचे आमिष दाखवून फसवत असल्याचे उघड झाले आहे. नाशिकच्या कोणार्क नगरमधील एका महिलेलाही त्याने नोकरीचे आमिष दाखवले. पुढे या दोघांमध्ये प्रेमसंबंध निर्माण झाले आणि ती महिला देखील या टोळीचा भाग बनल्याचे पोलिस तपासात समोर आले आहे....आरोपींकडून जप्त करण्यात आलेले विविध शासकीय शिक्के आणि बनावट कागदपत्रांमुळे या रॅकेटला कोणत्याही शासकीय अधिकारी किंवा कर्मचाऱ्याची मदत होती का, याचाही तपास पोलीस करत आहेत. या टोळीने यापूर्वीही अशाच प्रकारचे गुन्हे केले आहेत का, याचाही शोध सुरू आहे.....बॉलिवूडमधील स्पेशल 26 चित्रपटात जशा पद्धतीने बनावट सरकारी अधिकारी बनून छापे टाकले जात होते, त्याच पद्धतीने नाशिकमध्ये ही टोळी सक्रिय असल्याचे प्राथमिक तपासातून समोर आले आहे. त्यामुळे या प्रकरणाची राज्यभर चर्चा सुरू झाली असून तपासात आणखी मोठे खुलासे होण्याची शक्यता पोलिसांनी व्यक्त केली आहे. बनावट आयकर अधिकाऱ्यांच्या नावाखाली झालेल्या या धाडसी लुटीने व्यापाऱ्यांमध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले आहे. या प्रकरणात आणखी काही आरोपी किंवा इतर धागेदोरे समोर येतात का, याकडे आता सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report
Advertisement

NTPC गेट के पास क्लीनिक में फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग चौंका

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर नरसिंहपुर के गाडरवारा नगर में NTPC गेट नंबर-1 के पास संचालित एक निजी जांच क्लीनिक पर नियमों को ताक पर रखकर चिकित्सा सेवाएं टीन सेट में संचालित की जा रही हैं, जहां पर आम आदमी की ब्लड जांच से लेकर ECG, एक्सरे और आंखों की जांच बिना विशेषज्ञों के धड़ल्ले से की जा रही है और निजी कंपनियों में कार्य करने के लिए कर्मचारियों को फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं. इस संबंध में जब ZEE मीडिया की टीम मौके पर जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि NTPC पावर प्लांट के अंतर्गत आने वाली LNT सहित अन्य कंपनियों में कार्यरत मजदूरों के फिटनेस सर्टिफिकेट 810 रुपये लेकर बनाए जा रहे हैं. इसे ZEE मीडिया में प्राथमिकता से उठाया गया और दिखाते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया और 10 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग का अमला BMO चीचली मौके पर पहुंचा और बताया इस पैथोलॉजी के पास कोई भी धाराप्रवाह दस्तावेज नहीं पाए गए. जांच प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया है और ZEE मीडिया का आभार व्यक्त किया गया. बाइट डॉक्टर अनिल पटेल BMO चीचली (गले में स्टेचू)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top