841428
गोपालगंज में टोल टैक्स पर राजद नेता ने की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के एनएच 531 पर स्थित वृंदावन गांव के टोल प्लाजा पर राजद नेता रंजीत यादव द्वारा टोल कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में राजद नेता को टोल कर्मियों के साथ झड़प करते हुए देखा गया। बताया जाता है कि राजद नेता संवेदक दीपक सिंह पर हजारों गाड़ियों का टोल टैक्स न देने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार रात टोल वसूली के दौरान यह विवाद हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू, 1.18 करोड़ में भव्य रूप
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: बागेश्वर के बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है। 16 अक्टूबर को अग्निकांड में मंदिर पूरी तरह जलकर राख हो गया था। अब मंदिर को फिर भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।मंदिर कमेटी ने पूजा-अर्चना के बाद जले हुए अवशेषों को हटाने का काम शुरू करा दिया है। मंदिर का पुनर्निर्माण 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। डीएम अपूर्वा पांडेय के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर को दोबारा भव्य रूप देने के निर्देश दिए हैं। अग्निकांड में मंदिर की ऐतिहासिक काष्ठकला को भी भारी नुकसान पहुंचा था। Byte 01:गोविन्द सिंह दानू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख Byte 02:अपूर्वा पाण्डेय, DM0
0
Report
छोटी दीवार मरम्मत: क्या आपको यह काम करना चाहिए?
Noida, Uttar Pradesh:small wall repair0
0
Report
200 किलो पुलाव ने शहर में मचा दिया तहलका
Noida, Uttar Pradesh:Pulao 200 KG Pulao0
0
Report
Advertisement
नवादा में गर्भवती महिला सुनीता कुमारी की मौत: हत्या बनाम आत्महत्या पर चर्चा
Nawada, Bihar:नवादा में महिला की मौत, पति ने बताया आत्महत्या, भाई ने हत्या का आरोप लगाया,28 वर्षीय सुनीता गर्भवती थी, गले पर निशान; पुलिस जांच में जुटी नवादा के ननौरा गांव में 28 वर्षीय गर्भवती महिला सुनीता कुमारी की मौत हो गई। पति रजनीकांत मेहता ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि भाई बबलू कुमार ने हत्या की आशंका जताई। सुनीता दो महीने की गर्भवती थी और उनका एक बेटा भी है। पति रजनीकांत ने बताया कि वह मोबाइल दुकान में काम करता है। एक लड़की के फोन आने पर सुनीता नाराज थी और संबंध को लेकर पांच दिन से शक कर रही थी। रजनीकांत के अनुसार, पत्नी की नाराजगी के बाद उसने ससुराल वालों को बताया। रात में सुनीता दूसरे कमरे में थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने किसी और से संबंध होने से इनकार किया। मृतका के भाई बबलू कुमार ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले भी बहन की पिटाई हुई थी। उन्होंने मोबाइल कॉल डिटेल जांच की मांग की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। महिला के गले पर निशान भी मिले। बाइट मृतक के भाई बबलू कुमार बाइट मृतक के पति रजनीकांत मेहता0
0
Report
त्योहारों के लिए अलीगढ़ पुलिस की कड़ी सुरक्षा गश्त शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग न्यूज़ | अलीगढ़* त्योहारों को लेकर अलीगढ़ पुलिस अलर्ट, देर रात सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी! एसएसपी के आदेश पर जिलेभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान! बाजारों में बढ़ती चहल-पहल के बीच सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर! सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई! थाना बन्नादेवी समेत जिले के सभी थानों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश! भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद! संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी! एसपी सिटी आदित्य बंसल ने खुद सड़क पर उतरकर संभाला मोर्चा! त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटा पुलिस प्रशासन! अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सख्त रुख!0
0
Report
बाढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, छह से अधिक घायल
Barh, Bihar:बाढ़ के गोरक्षनी में भीषण सड़क हादसा में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक अनियंत्रित कार ने पहले पैदल यात्री को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने के बाद ऑटो में जाकर भिड़ गई। कार सवार अपनी बहन की विदाई के बाद बिहारशरीफ से उमानाथ लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल लोगों को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। दुर्घटना के बाद कई लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन जब सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया तब एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू; 642 केंद्रों पर 5.86 लाख मतदाता
Pali, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए का दौर शुरू हो चूका है, देर शाम मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा वही पहले चरण में बगड़ी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी व सुमेरपुर पंचायत समिति की 157 ग्राम पंचायतों के सभी 95 वाडों के लिए एवं जिला परिषद् के 18 वार्डो के लिए चुनाव होगा। इस बार 6 सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की 51 ग्राम पंचायतों के 174, सोजत की 28 ग्राम पंचायतों के 108, बगड़ी की 15 ग्राम पंचायतों के 73, सुमेरपुर की 34 ग्राम पंचायतों के 150 मतदान केन्द्र एवं रानी में 29 ग्राम पंचायतों के 137 मतदान केन्द्र हैं। इसके लिए कुल 642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5 लाख 86 हजार 667 मतदाता मतदान करेंगे। ऐसे में जिला परिषद् सदस्यों में लिए 33 वार्डो में 73 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है वही बगड़ी में 15 वार्डो में 39, मारवाड़ में 27 वार्डो में 59, रानी में 17 वार्डो में 49, सोजत में 15 वार्डो में 38 एवं सुमेरपुर में 21 वार्डो में 61 प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनावी मैदान में है,0
0
Report
पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami @pushkardhami @BJP4India के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहकारिता के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि के नए द्वार खोलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा और विकास को नई दिशा देने वाले कुशल प्रशासक, देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री AmitShah जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका सशक्त नेतृत्व, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं。0
0
Report
रामपुर कार्यक्रम के बाद AIMIM प्रवक्ता का दावा, आजम-आखिलेश पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:शादाब चौहान एक्स @यादवअखिलेश जी अपनी तरह भाजपा सरकार में जांच से बचने का फार्मूला समझाएंगे आजम खान साहब को? क्या सॉफ्ट हिंदुत्व और सनातन ही समाजवाद की शिक्षा भी अखिलेश देंगे आजम खान साहब को? संविधान योद्धा मेरे नेता एडवोकेट शादाब चौहान राष्ट्रीय प्रवक्ता AIMIM साहब के रामपुर के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद आपका यह डर अच्छा लगा। अभी तो इबतदा ए इश्क है, आगे-आगे देखो होता है क्या उत्तर प्रदेश का मुसलमान फैसला ले चुका है कि अब हिस्सेदारी देना पड़ेगा, अब बराबरी की बात होगी। आपका कोई सियासी ड्रामा जनता को भ्रमित नहीं कर पाएगा।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में दुकान में घुसे बदमाश: युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में सनसनीखेज वारदात, दुकान में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला। • बाइक सवार 6 हमलावर, आरोपियों ने घेरकर शुरू की थी मारपीट。 • दुकान में ली शरण, जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागा था पीड़ित。 • दुकान में घुसकर पीटा, बेखौफ बदमाश पीछा करते हुए अंदर घुसे。 • जग से 8 बार किया वार, सिर पर जग से ताबड़तोड़ किए गए 8 गंभीर प्रहार。 • सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो, दिल दहला देने वाली पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड。 • इलाके में मचा हड़कंप, अनंत फूड कोर्ट के पास की बताई जा रही है घटना。 • आरोपी फरार, वारदात को अंजाम देकर मौके से भागे सभी हमलावर。 • पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, सरेआम दबंगई से सहमे स्थानीय लोग。 • फुटेज से तलाश जारी, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस।0
0
Report
आजादी के 79 साल बाद जिरहुलिया में पुल नहीं, बरसात में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
Ansar Nagar, Jharkhand:आजादी के 79 साल बाद भी पुल को तरस रहा जिरहुलिया बरसात में बच्चों की पढ़ाई ठप, मरीजों को खटिया पर पार करानी पड़ती है नदी。 चतरा : आजादी के 79 साल बाद भी हंटरगंज प्रखंड के जिरहुलिया गांव के ग्रामीण मोंथा नदी पर पुल बनने की राह देख रहे हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ते ही गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, वहीं बीमार मरीजों को खटिया पर लादकर नदी पार करानी पड़ती है। मुखिया प्रतिनिधि चैतु यादव के अनुसार, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के प्रयास से डीएमएफटी फंड से पुल निर्माण के लिए 48 लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन राशि कम पड़ने की बात कहकर टेंडर स्थगित कर दिया गया। इसके बाद पुल निर्माण की दिशा में क्या पहल हुई। मोथा नदी पर पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के वादे किए जाते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं होती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवश्यक राशि की व्यवस्था कर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है。 बाइट 1 : नेहा कुमारी कक्षा 5 की छात्रा。 बाइट 2 :प्रीति कुमारी, कक्षा 5 की छात्रा。0
0
Report
Advertisement
खूँटी में छह नाबालिग बच्चियाँ अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने कार से बचाया
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - अगवा होने से बाल-बाल बची छह नाबालिग बच्चियाँ। एंकर - खूँटी में देर शाम छह बच्चियाँ बाल बाल बच गयी । सभी नाबालिग बच्चियाँ मारंगहादा थाना क्षेत्र के बांडी गाँव की हैं और खूँटी मेला देखने आयी थी । और नाम होने पर लौट रही थी । लेकिन तबतक गाड़ी नहीं मिलने पर एक कार में पांच आदिवासी लड़के उन्हें उनके घर घर तक छोड़ देने की बात कहकर कार में बैठा लिये और फिर उन्हें मारंगहदा सड़क पर न ले जाकर दूसरे सड़क पर ले गये । इतने में बच्चियाँ उतारने के लिए कहने लगी । तभी जिवरी तक पहुँचते ही थे कि जिवरी गांव के लोग कार को रोक लिक्षा और वाट्सऐप ग्रुप में घटना को प्रसारित किया और तुरंत लोग जमा हो गये। तभी कार सवार सारे लोग बच्चियों को वहीं उतार दिया और भाग गये । बताया जाता है कि इन छह लड़कियों में एक का उसमें एक लड़का परिचित था । इसलिए उन लड़कों के कहने पर कार में बैठ गयी थी। जिसके बाद सभी लड़कियों को सयको थाना ले जाया गया और अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया गया ।0
0
Report
खूँटी में मेला देखने निकले युवक का सड़क किनारे शव, दुर्घटना आशंका
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मेला देखने निकला व्यक्ति का सड़क किनारे मिला शव दुर्घटना की आशंका । एंकर - खूँटी जिले के तपकरा थाना पुलिस थाना क्षेत्र के हुसीर पुराना जराटोली जाने वाली सड़क पर रोन्हे बरटोली गांव निवासी 46 वर्षीय सुनील गुड़िया शव बरामद किया है। सड़क के किनारे शव पड़ा देखकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी हुसिर पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया को दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दिया गया। घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। सुनील गुड़िया के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। युवक शरीर को देखकर आशंका जताया जा रहा है कि किसी अज्ञात vehicle की टक्कर से सुनील की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है। मृतक सुनील गुड़िया का परिजनों के द्वारा बताया गया कि सुनील गुड़िया पैदल तपकरा थाना क्षेत्र के कुमांग गांव में लगे दशहरा मेला को देखने के लिए निकला था। मृतक के परिजनों के आवेदन पर तपकरा पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है。0
0
Report
भीलवाड़ा के जहाजपुर में नागदी बांध पर कंटेनर गिरा, चालक-परिचालक फंसे
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा , जहाजपुर असंतुलित होकर कंटेनर गिरा नागदी बांध मे चालक व परिचालक के गाडी में फंसे होने की संभावना सूचना डीवाईएसपी रैवडमल मौर्य पहुंचे मौके पर पुलिस टीम कर रही है बाहर निकालने के इंतजाम जहाजपुर थाने के नागदी बांध सगस बाबा मोड़ की है घटना जहाजपुर में बड़ा हादसा: 50 फीट से अधिक ऊंचाई से नागदी बांध में गिरा कंटेनर चालक और परिचालक के वाहन में फंसे होने की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन से रेस्क्यू की तैयारी भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 148डी पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जहाजपुर-मांडलगढ़ मार्ग पर नागदी बांध के सगस बाबा मोड़ के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट से अधिक ऊंचाई नीचे बांध में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कंटेनर में चालक और परिचालक के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी रैवडमल मौर्य मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियां शुरू करवाईं। कंटेनर के ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसे बाहर निकालने में कठिनाई आने की संभावना है। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाई है। कंटेनर में फंसे संभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल चालक और परिचालक की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
