icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सवाई माधोपुर में गरबा नाइट: मानटाउन अग्रवाल समाज ने खूब उत्साह दिखाया

Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur अग्रसेन जयंती के अवसर पर हुआ गरबा नाइट का आयोजन, अग्रवाल समाज समिति मानटाउन की ओर से आयोजित किया गया गरबा नाइट का कार्यक्रम, जिला मुख्यालय के एक गार्डन में आयोजित हुई गरबा नाइट, मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल, SDM मलारना डूंगर गौरव मित्तल ने की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि के उपसभापति माया गोयल ने की कार्यक्रम में शिरकत, समाज समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन भी किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने गरबा नाइट में लिया भाग, अग्रवाल समाज समिति मानटाउन के अध्यक्ष राजेश गोयल भी इस दौरान रहे मौजूद।
0
0
Report

शनि अमावस्या पर शनिमहाराज आली मंदिर में भारी भीड़, सुरक्षा कड़े इंतजाम

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखण्ड में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री शनिमहाराज आली में शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और तेल चढ़ाकर काला दान किया। दिन चढ़ने के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती गई और दोपहर में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर के मुख्य द्वार, परिसर, तेलकुंड और पार्किंग स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, पूरे तीर्थस्थल पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई。
0
0
Report
Advertisement

आरएलपी ने मकराना में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की तैयारी तेज की

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना उपखंड के बोरावड़ कस्बे में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के आवेदन भी लिए गए। सम्मेलन जिला प्रभारी शहजाद खान, जिला सह प्रभारी रमेश बुगालिया एवं प्रेमाराम छरंग तथा परबतसर के प्रेमाराम खोखर के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान रमेश बुगालिया ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर लोग आरएलपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती से समर्थन देने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य के विभिन्न वार्डों और पंचायत समिति मकराना के वार्ड संख्या 1 से 17 तक के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं, आजाद समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके युवा नेता जेपी सेलवाड़ ने अपने समर्थकों के साथ आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मंडल से पूजा भींचर, रामनिवास पोषक, नरपत आंवला, लालाराम ज्याणी, पार्षद हुकमाराम आंवला, हनुमान पीपरालिया, भंवरलाल बेनीवाल, राजूराम खर्रा और मुकेश गोदारा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास सफल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का दूसरा संस्करण जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर सफलतपूर्वक संपन्न हो गया है, जिसके समापन समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस युद्धाभ्यास के समापन के पश्चात, तरंग शक्ति में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों के वायु सेना प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह के साथ मिलकर इस युद्ध अभ्यास के अपने अनुभवों को साझा किया, जिसके तहत एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में लाओस के ब्रिगेडियर जनरल खम्सौक खम्लेउएंगथेप, मोजाम्बिक के मेजर जनरल कैंडिडो जोस तिरानेओ, आर्मीनिया के मेजर जनरल होवहानेस वरदानियन, कजाकिस्तान के मेजर जनरल अस्कर इजबासोव, श्रीलंका के एयर वाइस मार्शल लासिथा हर्षा कुमारा सुमनासेरा, भारत के एयर मार्शल पी.एम. चंदना, जर्मनी के लेफ्टिनेंट जनरल गुंटर गुंटर काट्ज़, साइप्रस के ब्रिगेडियर जॉर्जियोस अलेक्जेंड्रोउ, फ्रांस के जनरल स्टेफन ग्रोएन, ऑस्ट्रेलिया के एयर मार्शल स्टीफन गैरेथ चैपल, भारत के एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और अमेरिका के पैसिफिक एयर फोर्सेस के कमांडर जनरल केविन श्नाइंडर सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार रखे। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने बताया कि इस तरह के अभ्यास विभिन्न देशों को एक मंच पर लाकर एक-दूसरे से सीखने, अलग-अलग भाषाओं के बावजूद संवाद स्थापित करने और सामान्य रणनीतिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने का अवसर देते हैं। इस पर आगे बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के एयर मार्शल स्टीफन गैरेथ चैपल ने कहा कि इतने सारे देशों, विमानों और कर्मियों के साथ इस अभ्यास को सफलतापर्‌वक चलाना आसान नहीं था, जिसे सभी ने बेहतरीन शैली और बेहद सुरक्षित तरीके से पूरा किया है जिससे आपसी मित्रता और मज़बूती बढ़ी है। फ्रांस के जनरल स्टेफन ग्रोएन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष उनके देश की ओर से 12 विमानों (7 राफेल, 3 MRTT और 2 A400M) ने इसमें हिस्सा लिया और समय-सारणी में लचीलेपन के कारण वे पेगासस मिशन के साथ इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बन सके, जो दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। वहीं, अमेरिका के पैसिफिक एयर फोर्सेस के कमांडर जनरल केविन श्नाइंडर ने ऑपरेशन सिंदूर पर किए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि संघर्ष की स्थिति से परे, अधिक सक्षम कमांड और कंट्रोल सिस्टम, एयर डोमेन की सटीक जानकारी, डेटा-वॉइस कम्युनिकेशन और एक सेल्फ-हेलिंग नेटवर्क का होना हर वायु सेना के लिए बेहद बुनियादी और महत्वपूर्ण पहलू है।
0
0
Report

पिंडरा से चुनाव की घोषणा: अजय राय 2027 में वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे

Jaunpur, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव 2027: अजय राय ने पिंडरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, सपा से गठबंधन पर कही बड़ी बात जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अजय राय ने कही बड़ी बात वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस बयान के बाद पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अjay राय ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ हैं। उनके इस ऐलान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा से गठबंधन पर राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही लेगा। पिंडरा में बढ़ सकती है राजनीतिक सरगर्मी अजय राय के पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं तेज होने के संकेत हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि कांग्रेस चुनावी तैयारियों को किस दिशा में आगे बढ़ाती है और विपक्षी दलों के बीच गठबंधन को लेकर क्या निर्णय होता है। फिलहाल, अजय राय के इस ऐलान ने वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से चर्चा में ला दिया है। बाइट अजय राय,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यूपी
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने SIR पर भाजपा निशाना साधा, ज्ञानेश कुमार पर सवाल

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने SIR यानी विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार से भाजपा का क्या संबंध है, यह भाजपा को बताना चाहिए। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर SIR करवा रही है और इसके जरिए राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। उन्होंने बिहार और बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का जिक्र करते हुए कहा कि अब झारखंड की बारी है। इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के भोले-भाले लोगों को लंबे फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। उन्होंने SIR बंद करने की मांग का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इस प्रक्रिया से आम लोगों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं, मंत्री के बयान के दौरान मौके पर मौजूद समर्थकों ने भी नारेबाजी की। समर्थकों ने ‘वोट चोरी बंद करो’, ‘भारतीय जनता पार्टी हाय-हाय’ और ‘ज्ञानेश कुमार हाय-हाय’ के नारे लगाए।
0
0
Report

झांकियों के साथ ज्योति शोभायात्रा निकाली गई

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:श्री नवदुर्गा पूजन समिति द्वारा आयोजित 14वें दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति के आगमन के साथ एक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा में कलश यात्रा के साथ भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा, श्री हनुमान जी और शनिदेव की मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। हिमाचल प्रदेश के सिद्धपीठ श्री ज्वाला जी मंदिर से अखंड ज्योति का आगमन हुआ। शोभायात्रा सरदारगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ हुई । यह भव्य यात्रा पारंपरिक गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और 'जय माता दी' के गगनभेदी जयकारों के साथ पंडाल स्थल तक पहुंची। पुष्प वर्षा और जगह-जगह आरती उतारकर नगरवासियों ने मां ज्वाला जी की पावन ज्योति का स्वागत किया।
0
0
Report

साइबर जागरूकता में रायगढ़ पुलिस का नवाचार: ‘लघु फिल्म प्रतियोगिता’ को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Darogapara, Chhattisgarh:Raigarh Police Felicitated at State Level for Innovative Cyber Awareness Short Film Contest रायगढ़: साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए गए प्रदेशव्यापी अभियान में रायगढ़ पुलिस के नवाचार ‘लघु फिल्म प्रतियोगिता’ को राज्य स्तर पर विशेष सम्मान मिला है। रायपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व वाली रायगढ़ पुलिस को पुरस्कृत किया। एसएसपी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों व रूस से 162 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। जिले में 350 से अधिक कार्यक्रमों और 36 हजार सेल्फी के जरिए करीब 2 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस ने पकड़े चोरी करने वाले गिरोह

VKVikas KumarFollow5m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई 07 चोरियों का किया गया सफल अनावरण । एक नफर अभियुक्त व 03 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार कर 03 चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी से प्राप्त ₹ 36,100/- नकद किया गया बरामद । थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0-294/2026 व 295/2026 धारा 303(2) BNS थाना सिद्धार्थनगर से सम्बंधित अभियुक्त निवासी कस्बा पथरा बाजार थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर व 03 नफर बाल अपचारी को दिनांक 09.10.2026 की रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान जमुआर नाला के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से 03 चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी से प्राप्त ₹36,100/- नकद बरामद किया गया बारमदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 317 बीएनएस की बढ़ोत्तरी गयी गयी अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया l
0
0
Report

बरेली पुलिस ने साल पुराने एसिड अटैक केस में च Chandrakesh उर्फ चन्द्रवीर को गिरफ्तार किया

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस ने साल पुराने एसिड अटैक केस में चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कासगंज निवासी चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में रंजिश के चलते अंकुश को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और उस पर तेजाब फेंका गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चन्द्रकेश (25) निवासी ग्राम तबालपुर, थाना ढोलना, जिला कासगंज को 10 अक्टूबर 2026 को आंवला-अलीगंज रोड स्थित अरिल नदी के पुल के पास से दबोचा गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और युवती की अंकुश से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर अंकुश पर तेजाब से हमला किया। 7 मार्च 2025 को यादराम वर्मा की तहरीर पर आंवला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की भूमिका सामने आने का दावा किया। इस कार्रवाई में थाना भमोरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल रही। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है.
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड की वरिष्ठ नेता बच्ची सिंह रावत की जयंती पर भव्य कार्यक्रम

Haldwani, Uttarakhand:एंकर : उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। बच्ची सिंह रावत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री पद संभालने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। बच्ची सिंह रावत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा और योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी का वर्चुअल संदेश भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्ची सिंह रावत के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने बच्ची सिंह रावत को याद करते हुए उनके योगदान पर अपने विचार रखे।
0
0
Report

विंध्याचल धाम में शैलपुत्री नवरात्र मेले की धूम—भक्तों की भारी भीड़

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर स्थित विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी की भोर में दर्शन-श्रृंगार और मंगला आरती के साथ शारदीय नवरात्र मेला शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भोर से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां के जयकारों से विंध्यधाम का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के प्रथम दिन मां के दर्शन-अर्चना की प्रथा के अनुसार श्रद्धालु नारियल, चुनरी, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर मां से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल धाम में मां के दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है, और दूर-दूर से भक्त इस दरबार में पहुंचते हैं। Puruhit Anupam Maharaj ने बताया कि माता विंध्यवासिनी का हाथी पर सवार होकर अपने निज निवास में आगमन होना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि हाथी सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल का प्रतीक माना गया है। श्रद्धालु मां के आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री को दूध और दूध से बने पदार्थों का भोग अर्पित करने की परंपरा है; श्रद्धालु दूध, खीर और अन्य दुग्ध उत्पादों का भोग लगाकर मां से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से की गई पूजा से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्र मेला शुरू होने के साथ ही विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना के मद्देनजर दर्शन-पूजन को सुचारु बनाए रखना महत्वपूर्ण हो गया है। मेला में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भीड़ का प्रबंध, कतारबद्ध दर्शन, आवागमन को व्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं आवश्यक हैं ताकि भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल पहुंचे हैं और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top