icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया में घाघरा का तेज कटान: गांव पर पानी और घर खोने का खतरा

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज हो गया है। कटान से गांव के लगभग 30 घर सहित एक प्रimary स्कूल घाघरा नदी में विलीन हो चुका है। कटान से डरे सहमे ग्रामीण अपना आशियाना खुद अपने हाथों से तोड़ रहे हैं। दर्द बताते हुए ग्रामीणों के आँखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा। ग्रामीणों के लिए कटान के साथ-साथ रहने और खाने की समस्या भी सामने खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कटान इसी तरह चलता रहा तो पूरे गांव का नामो निशान मिट जाएगा। वही ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ विभाग ने समय रहते कटान रोधी कार्य नहीं किया जिसका खामियाजा गोपालनगर टाडी सहित कई गांवों को भुगतना पड़ रहा है। बैरिया के एसडीएम शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि घाघरा में बाढ़ जैसी स्थिति तो नहीं है लेकिन कटान तेज होने के कारण कई मकान सहित सरकारी स्कूल घाघरा में विलीन हो चुके हैं। कटान के कारण लोग अपना आशियाना खुद तोड़ रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कटान पीड़ितों को राशन मुहैया कराया जा रहा है साथ ही हर संभव मदद करने का प्रयास भी किया जा रहा है। कटान तेज होने के कारण बाढ़ विभाग कटान रोधी कार्य नहीं कर पा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

ब्रज मंडल जलाभिषेक आयोजन सुरक्षित, 1900 पुलिस कर्मी तैनात—कड़ी निगरानी के साथ

Nuh, Haryana:नूंह में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रज मंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए घुड़सवार पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वायड), खोजी कुत्तों की टीम, कमांडो और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी तैनात किए जाएंगे। यात्रा की निगराणी के लिए 5 ड्रोन और 20 हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरे मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा में किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस की नजर विशेष रूप से संदिग्ध और विवादित गतिविधियों पर रहेगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी शरारती तत्व की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जा सके। आवश्यकता पड़ने पर टीयर गैस गन और अन्य भीड़ नियंत्रण संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए लाइट मशीन गन (LMG) से लैस सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन और नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रबंधों का उद्देश्य यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है。
0
0
Report

तेज़ बारिश में वज्रपात: जमुई के कोकहरा गांव में टोला सेवक की मौत

Jamui, Bihar:जमुई चकाई थाना क्षेत्र की परांची पंचायत अंतर्गत कोकहरा गांव में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से अफरातफरी मच गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित टोला सेवक प्रकाश तुरी 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी 30 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना उस समय हुई जब प्रकाश तुरी अपनी पत्नी के साथ घर के सामने बांस पेड़ के पास बकरी बांध रहे थे। तभी अचानक कड़कड़ाती हुई बिजली गिर गई। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने टोला सेवक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर रेफर कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई परसादी तुरी ने रोते हुए कहा, हम पास में ही बकरियों को पानी पिला रहे थे। प्रकाश और उसकी पत्नी पेड़ के पास बकरी खूंटे से बांध रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। जब हमने दौड़कर देखा तो दोनों जमीन पर बेसुध पड़े थे। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में जलाभिषेक यात्रा के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई घायल, एक की हालत गंभीर

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- जलाभिषेक को जा रही कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई घायल, एक की हालत गंभीर, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल सावन माह में जलाभिषेक के लिए भगौली तीर्थ जा रहे कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे में कई कांवरिए घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के शहरा गांव निवासी करीब 40 कांवरिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित भगौली तीर्थ जल भरने जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सुरजना भारी मोड़ के पास पहुंची, तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में उतर गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु इधर-उधर गिर पड़े। दुर्घटना में अभिषेक पुत्र रामनरेश, उत्तम, उमाशंकर, सचिन, अमित सहित कई कांवरिए घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड्डूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य कराया और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

बिलासपुर: पुराना बाजार में निर्मल पटेल फंदे पर लटके पाए गए

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोधरा के पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 6 में 38 वर्षीय निर्मल पटेल का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
0
0
Report

महाराजगंज में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप, वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गांव में 8 साल की मासूम से कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है मासूम की दादी ने छेड़छाड़ के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई भी कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव नहीं किया देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभला । आरोप है कि बुजुर्ग आरोपी बहला फुसलाकर चौराहे पर स्थित एक मकान पर ले जा कर छेड़छानी करने लगा । मासूम के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया मासूम की दादी के साथ कुछ और लोगों ने भी बुजुर्ग की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया और घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सीएचसी परतावल भेजा । श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्प्रकाश सिंह ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पुलिस की ए-श्रेणी नाकाबंदी: 37 स्थानों पर चेकिंग, 281 चालकों पर कार्रवाई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस की ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी: 37 स्थानों पर सघन चेकिंग, 1905 वाहन जांचे, 281 चालकों पर कार्रवाई\n\nधौलपुर जिले में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। देर रात तक ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी के तहत एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले के 37 प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 1905 वाहनों की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई, वहीं यातायात नियम तोड़ने पर 281 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में राजकॉप ऐप से दस्तावेज और वाहन स्वामित्व का सत्यापन भी किया गया। एएसपी वैभव शर्मा सहित आला अधिकारियों ने नाकाबंदी पॉइंट्स का निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।\n\n37 प्रमुख स्थानों पर चली सघन चेकिंग\nजिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा कल देर शाम ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी चलाई गई। पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर रेंज आईजी के निर्देश पर एसपी श्री विकास सांगवान के नेतृत्व में यह अभियान रात 11 बजे तक चला।\n\n1905 वाहनों की जांच, राजकॉप ऐप से सत्यापन\nअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा, एएसपी बाड़ी श्री श्रवण कुमार झोरड़ और सभी वृत्ताधिकारियों की निगरानी में 1023 दोपहिया और 882 चौपहिया सहित कुल 1905 वाहनों की जांच की गई। वाहनों के दस्तावेजों के साथ ही चालकों की पहचान और वाहन स्वामित्व की पुष्टि राजकॉप ऐप से की गई।\n\n281 चालकों पर कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाला भी पकड़ा\nअभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने पर 281 चालकों पर कार्रवाई हुई। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाला 1, बिना हेलमेट 50, बिना सीट बेल्ट 30, मोबाइल पर बात करते 6, बिना नंबर प्लेट 8, काली फिल्म लगे 32 और अन्य नियम तोड़ने वाले 154 चालक शामिल हैं।\n\nआमजन की सुविधा का रखा गया ध्यान\nपुलिस ने चेकिंग के दौरान संवेदनशीलता बरती। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बीमार व्यक्तियों को अनावश्यक परेशानी न हो इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए। एएसपी और वृत्ताधिकारियों ने विभिन्न पॉइंट्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।\n\nआगे भी जारी रहेंगे अभियान: एसपी\nएसपी विकास सांगवान ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही यातायात नियमों की पालना से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन की सुरक्षा धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है。
0
0
Report

0-5 वर्ष के बच्चों के लिए कॉकलियर इम्प्लांट योजना: स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने घोषणा

Sangli, Maharashtra:0 ते 5 वयोगटातील मुलावर कॉक्लिअर इम्प्लांट अंतर्गत योजनेंतर्गत उपचार होणार - आरोग्य मंत्री प्रकाश आबिटकर. केंद्र शासनाच्या मदतीने या योजनेतून मुलांवरील सर्व प्रकारचे आजारोपचार करण्यात येणार असल्याची माहिती आरोग्य मंत्री प्रकाश आबिटकर यांनी दिली. सांगलीच्या मिरजमध्ये दिवंगत अजित पवार यांच्या जयंतीनिमित्त आरोग्य शिबिराचे आयोजन झाले होते. आमदार इद्रीस नायकवडी यांनी शिबिराचे आयोजन केले. यावेळी आरोग्य मंत्री प्रकाश आबिटकर बोलत होते. महाआरोग्य शिबिरामध्ये हजारो रुग्णांनी सहभाग नोंदवला.
0
0
Report
Advertisement

शिरूर में पुल टूटने से यातायात बाधित, प्रशासन से तात्कालिक उपायों की मांग

Shirur, Maharashtra:मान्सून अपडेट्स शिरूर तालुक्यातील पूल वाहून गेल्याने जातेगाव बुद्रुक–जातेगाव खुर्द येथील संपर्क पूर्णपणे तुटला असून शेतकरी, विद्यार्थी, कामगार आणि नागरिकांची मोठी गैरसोय होत आहे. पर्यायी लांबच्या मार्गामुळे प्रवासाचा वेळ व खर्च वाढला आहे. विशेषतः शेतकऱ्यांना शेतीमाल पिंपळे जगताप कृषी उत्पन्न बाजार समितीत नेण्यासाठी मोठा वळसा घालावा लागत असल्याने आर्थिक फटका बसत आहे. या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाने तातडीने पर्यायी व्यवस्था करून नवीन पूल उभारावा, अशी मागणी ग्रामस्थांकडून होत आहे.
0
0
Report

अस्तौली डंपिंग ग्राउंड पर 110 दिन का धरना: गांवों का स्वास्थ्य जोखिम में

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में ग्रामीण पिछले 110 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, गांव के पास बने हुए डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर यह लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके मुताबिक इस डंपिंग ग्राउंड की वजह से आसपास प्रदूषण फैलेगा, गंदगी बढ़ेगी और बीमारियां बढ़ेंगी, जिससे आसपास के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव प्रभावित होंगे, इसलिए इनका धरना तभी समाप्त होगा जब यहां से डंपिंग ग्राउंड को हटा दिया जाएगा। इससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड का ट्रायल मार्च में कराया गया था, केवल 2 दिन ट्रायल हुआ, इस दौरान आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया, गंदगी और बदबू की वजह से सांस लेने में दिक्कत भी होने लगी और फसलों को भी नुकसान हुआ, जिसके बाद लोगों ने यहाँ काम को बंद कराया। लेकिन कंपनियों के द्वारा काम रोकने में देरी होने पर अप्रैल माह से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने धरना शुरू किया और 12 अप्रैल को ग्रामीण और किसान धरने पर बैठ गए; तब से आज तक लगभग 110 दिन हो चुके हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है, और 8 मई को यहां काम बंद कर दिया गया था। अब ग्रामीण स्पष्ट कहते हैं कि यहाँ काम बिल्कुल नहीं होगा और धरना तब समाप्त होगा जब डंपिंग ग्राउंड यहां से हट जाएगा। वे कहते हैं कि न मुआवजे चाहिए, न सड़क चाहिए, केवल अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। प्राधिकरण के अधिकारी या तो डंपिंग ग्राउंड हटाएं या आसपास के सभी गांवों को यहां से विस्थापित कर दें। क्योंकि डंपिंग ग्राउंड से सांस लेने में परेशानी और बीमारी का खतरा बढ़ता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top