Back
नगर थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी पकड़कर पिटाई
MTMadesh Tiwari
Jan 27, 2026 03:32:41
Bihar
जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की एक 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही इस घटना के बाद आरोपी को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी साथ ही पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में लेकर पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही बच्ची का मेडिकल जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान यूपी के बिजनौर जिले के बसी किरतपुर गांव निवासी मो अयूब मलिक का 25 वर्षीय बेटा मोहम्मद सारिक के रूप में की गई। नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी, साथ ही उसके घर के सामने ही आरोपी युवक भी किराये के मकान में रहता था, जो पेशे से पेंटर का काम करता था। आरोप है सोमवार की देर शाम बच्ची की मां अपनी बेटी को कमरे में सुला चुकी थी। इसी बीच बिजली कट हो गई, और वह कमरे से बाहर निकलती तभी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और बच्ची को उठाकर अपने किराए के मकान में ले गया। बच्ची की मां जब अपने कमरे में गई तब बच्ची को ना देख कर खोजबीन करने लगी। खोजबीन के बाद बच्ची की रोने की आवाज सुन कर जब वह आरोपी के घर के पास पहुंची तब आरोपी बच्ची को छोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा, शोर की आवाज सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। वही डायल 112 के एएसआई नन्द किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और बच्ची को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही नगर थाना को सूचना दी गई नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowJan 27, 2026 05:17:530
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 27, 2026 05:17:020
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 27, 2026 05:15:420
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 27, 2026 05:15:340
Report
0
Report
1
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 27, 2026 05:06:470
Report
RZRajnish zee
FollowJan 27, 2026 05:06:320
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 27, 2026 05:05:560
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 27, 2026 05:05:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 27, 2026 05:05:280
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 27, 2026 05:04:510
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 27, 2026 05:03:510
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 27, 2026 05:03:370
Report