841428
गोपालगंज में महिला शिक्षक ने बच्चों को पीएम के खिलाफ पढ़ाया, शिकायत दर्ज
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुरा में एक महिला शिक्षक सुल्ताना खातून द्वारा बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पढ़ाने का मामला सामने आया है। सुल्ताना खातून ने अंग्रेजी अनुवाद के लिए ब्लैकबोर्ड पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।” इस घटना के बाद छात्रों ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिन्होंने इसकी शिकायत बीईओ से की। बीईओ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनीताल रोड पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा ,रिपोर्ट दर्ज
Bareilly, Uttar Pradesh:भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल रोड पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दभौरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए आगे चल रही मारुति वैगनार कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक कार को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़/बरेली के आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार गंगवार पुत्र ओंकार शरण गंगवार रविवार को अपनी मारुति वैगनार कार से अपने बच्चे को छोड़ने नैनीताल जा रहे थे। जब उनकी कार नैनीताल रोड स्थित दभौरा पेट्रोल पंप के पास पहुँची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक राजेंद्र कुमार के अनुसार ट्रक चालक द्वारा जिस प्रकार गाड़ी को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा गया उससे उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक चालक का कृत्य जानलेवा साबित हो सकता था। हादसे के बाद पीड़ित राजेंद्र कुमार गंगवार ने थाना भोजीपुरा में पहुंचकर संबंधित ट्रक और उसके चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
फरीदाबाद के कपड़ा कारोबारी की फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,दोस्त के साथ झांसी जा रहा था
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कन्नौज में अकबरपुर रोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार फरीदाबाद निवासी 32 वर्षीय धीरज की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त करन घायल हो गया। दोनों को रविवार को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लाया गया था। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। दिल्ली निवासी करन ने बताया कि वह प्ले ग्रुप के बच्चों को पढ़ाते हैं। शनिवार रात वह अपने दोस्त धीरज के साथ दिल्ली से झांसी का किला देखने निकले थे। धीरज हरियाणा के फरीदाबाद थाना क्षेत्र के गांव अड़ंगपुर के रहने वाले थे और कपड़े का कारोबार करते थे।0
0
Report
हनुमानगढ़ में चौथे चरण से पहले पंचायत चुनाव की तैयारी की प्रशासनिक समीक्षा
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) कलक्टर और एसपी ने पंचायत चुनाव की तैयारियां देखीं हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव के चौथे चरण से पहले रविवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने संगरिया पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाब सीमा से लगी हरिपुरा और भाखरांवाली में मतदान और मतगणना की तैयारियां देखीं। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कोई चूक न हो और निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने मतगणना के दौरान बिजली सप्लाई चालू रखने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने कहा कि हर मतदाता को बिना डर, परेशानी या दबाव के वोट डालने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ मिलकर काम करने को कहा।0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh में 38 खिलाड़ियों के बीच टेबल टेनिस टूर्नामेंट का दिनभर का रोमांच
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में संगरिया भगतपुरा रोड स्थित राइजिंग स्टार टेबल टेनिस अकादमी में एक दिवसीय ओपन एवं आयु वर्ग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर एवं संगरिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए 38 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर महावीर गोस्वामी ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने एवं आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर बताया।0
0
Report
मेड़ता के मांगलियावास में मेघवाल समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता के मांगलियावास में मेघवाल समाज का पहला सामुहिक विवाह सम्मेलन 15 जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने का साथ हुआ सम्पन्न। मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने अपने पुत्र राहुल का विवाह मोकलपुर निवासी रामप्रसाद की पुत्री सुमन से सम्मेलन में करने की पहल से फिजूल खर्ची पर रोक के साथ साथ नशा प्रवृत्ति को रोकने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन की परंपरा आरंभ की है। मेघवाल समाज के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की मुख्य विशेषता यह रही की 15 जोड़ों में से 12 जोड़े पोस्ट ग्रेजुएट और राजकीय सेवा में कार्यरत हैं। समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार भी मांगलियावास पहुंची और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।0
0
Report
ओवैसी का अखिलेश पर हमला: मेरठ रैली में PDA और मुस्लिम राजनीति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:यूपी की सियासत में PDA को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है... AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ की जनसभा से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है... कुल मिलाकर मेरठ की रैली से ओवैसी ने अखिलेश यादव को कई मोर्चों पर घेरा... PDA के मतलब से लेकर मुस्लिमों की सियासत और बीजेपी से रिश्तों तक, ओवैसी ने सीधे सवाल उठाए...0
0
Report
Advertisement
गुलदार अब घरों की दूसरी मंजिल तक पहुंच रहा; पहाड़ों में मानव-वन्यजीव टकराव खतरनाक
Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ पर तो गुलदारों का आतंक हमेशा बरकरार रहता है...लेकिन अब ये शिकारी घर की दूसरी मंजिल तक पहुंच जा रहे हैं...जिससे लोगों में खौफ थोड़ा ज्यादा बढ़ गया है.... जंगल में रहने वाला गुलदार अब घरों की दूसरी मंजिल तक पहुंच रहा है...सुमाड़ी की ये घटना बताती है कि मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ता टकराव कितना खतरनाक हो सकता है...0
0
Report
हरदोई के स्कूल में दबंग छात्रों की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर निगाह
Jalaun, Uttar Pradesh:अगली खबर हरदोई से है...जहां स्कूली छात्रों की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है.. जिसमें नीली शर्ट और खाकी पैंट पहने कुछ छात्र दसवीं के एक छात्र को घेरकर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं.. बेल्ट से पिटाई और फिर वीडियो वायरल करने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं... अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित छात्र को कब न्याय मिलता है...0
0
Report
छठ महापर्व पर मुंगेर के जलालाबाद लाठ पोखर घाट पर अर्घ्य, शकुनि चौधरी के पुत्र ने किया सूर्यपूजा
Munger, Bihar:आस्था और सूर्योपासना के महा पर्व के तीसरे दिन विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिले के असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद लाठ पोखर घाट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य दिया। छठ पूजा देश का त्यौहार है, जिसमें बिहार विशेष रूप से प्रमुख भूमिका निभाता है और घर-घर में यह महापर्व मन रहा है। उन्होंने कहा छठ पर्व आस्था का त्यौहार है, आस्था डूबते सूर्य और उगते सूर्य का भी है; सूर्य देवता हर रोज प्रकट होते हैं और देते हैं प्रकाश, वे अँधेरा भी भगाते हैं। इसलिए इनका पूजन सभी को करना चाहिए और छठ महापर्व प्रकृति का सबसे बड़ा पूजा है।0
0
Report
Advertisement
सीवान के पुलवा घाट पर DM ने पारिवारिक अर्घ्य से एकता का संदेश दिया
Siwan, Bihar:सीवान में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक अलग तस्वीर देखने को मिली। जिले के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अपने पूरे परिवार के साथ शहर के ऐतिहासिक पुलवा छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। एक तरफ जहां डीएम ने आम लोगों के साथ पर्व मनाकर सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलवा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं।0
0
Report
उच्च हिमालय में बर्फबारी से धारचूला में ठंड बढ़ी, तीर्थयात्री सतर्क
Pithoragarh, Uttarakhand:SLUG: उच्च हिमालय में बर्फबारी, धारचूला में बारिश से बढ़ी ठंड सीमांत तहसील धारचूला में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं निचले इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दारमा घाटी की पंचाचूली पर्वत श्रृंखला से लेकर भारत-चीन सीमा से सटी व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश और गुंजी क्षेत्र में हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से सीमांत क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बर्फबारी शुरू हो गई है। दारमा घाटी में पंचाचूली पर्वत श्रृंखला बर्फ से ढक गई है, वहीं व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश और गुंजी क्षेत्र में भी हिमपात हुआ है। भारत-चीन सीमा से सटी व्यास घाटी में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। देर शाम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने लगी है। दूसरी ओर धारचूला नगर सहित निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार changing मौसम को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल उच्च हिमालय में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर सीमांत क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ा रहा है।0
0
Report
रायबरेली: गंगा किनारे पेड़ से बुजुर्ग का शव, पहचान अभी नहीं हो सकी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे गंगा के किनारे पेड पर बुज़ुर्ग का शव लटका मिला है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मामला सेरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगापुल के पास का है। यहां लखनऊ फतेहपुर हाइवे के किनारे गंगा नदी के तट पर जंगल में पेड़ से लटका एक बुजुर्ग का शव लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त हो जाने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुँचने की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा पुलिस का फ्लैग मार्च, पंचायत चुनाव में भयमुक्त मतदान का संदेश
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरमथुरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग marcher किया गया है। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और मतदाताओं को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना है।0
0
Report
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सरमथुरा में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सरमथुरा पंचायत समिति क्षेत्र के बरौली एवं आदर्श मतदान केंद्र बड़ागांव पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरपंच एवं वार्ड पंच के मतदान से संबंधित आवेदनों का अवलोकन किया तथा मतदान दलों से मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों से मतदान प्रक्रिया के संचालन, केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयुक्त ने रिटर्निंग अधिकारी (RO) से मतगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी ली तथा निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं मतदान दलों में चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर संवाद हुआ। इस दौरान एसडीएम राकेश न्योल , तहसीलदार भींवाराम , एएसपी श्रवण झोरड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
महाराष्ट्र में यूसीसी के विरोध के बीच उलमा-ए-इकराम ने बिलाल मस्जिद में अहम बैठक
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में यूसीसी लगने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूसीसी कानून बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कमेटी बना दी है, जिससे विरोध भी देखने को मिल रहा है। मुंबई के उलमा-ए-इकराम ने बिलाल मस्जिद में उलमाओं की एक अहम बैठक का आयोजन किया। बैठक में तय किया गया कि यूसीसी का विरोध किया जाएगा, क्योंकि यह मुसलमानों के आईन, संविधान के भी खिलाफ है और मुसलमानों के कानून के भी खिलाफ है। इसके चलते उलमा-ए-इकराम ने एक क्यूआर कोड जारी किया है और आने वाले वक्त में इसका एतजाज दर्ज कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
