गोपालगंज में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाल्मीकि बराज से 4 लाख 80 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है, जिससे जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कुचायकोट, सदर, मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है। DM मकसूद आलम ने बांधों की निगरानी के लिए 24 घंटे अधिकारियों को तैनात किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
