841436
हथुआ के गोपालमंदिर में भगवान कृष्ण के छठीयार पर भव्य आयोजन
Hathua, Bihar:हथुआ के गोपालमंदिर में भगवान कृष्ण के छठीयार के मौके पर भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए और जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति मुख्य अतिथि रहे। दशकों पुरानी परंपरा के तहत हथुआ राज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने 40 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कार में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छुपा रखा था। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वर्ना कार में उड़ीसा की तरफ से गांजा लाकर छतरपुर में सप्लाई किया जाने वाला है। सूचना पर साइबर सेल सहित पुलिस टीम ने हाइवे पर घेराबंदी कर कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार के इंटीरियर को मॉडिफाई कर बनाई गई गुप्त जगह से 46 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 40 किलो है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं वर्ना कार की कीमत 8 लाख रुपये है। इस तरह कुल 28 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हीरेन नायक और जयपाल सिंह बताए गए हैं, जो छतरपुर के मातौमा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कमर्शियल क्वांटिटी का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब इसके लिंकेज की जांच कर रही है कि माल कहां से आया और कहां सप्लाई होना था।0
0
Report
सम्राट चौधरी बोले: बिहार में अपराध हो सकता है, पर अपराध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में बोले सम्राट चौधरी: बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरे के दौरान दिया गया एक बयान चर्चा में आ गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। उन्होंने यहां तक कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है? और अब कोई अपराधी नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान ने लोगों के बीच एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर अपराध और क्राइम में क्या अंतर है? हिंदी और अंग्रेजी के इन दोनों शब्दों का अर्थ तो एक ही होता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली में थे। उनके दौरे के दौरान बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का संबंध बिहार में जल निकायों से गाद निकालने और उसका इस्तेमाल राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में करने से है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे。0
0
Report
बुरहानपुर में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहवर्धक आयोजन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर 03/11/2026 भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली एवं साइंस सेंटर ग्वालियर मध्य प्रदेश द्वारा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन बुरहानपुर के निमाड़ वेली इंटरनेशनल स्कूल में हुआ । कार्यक्रमों में जिले के 25 विद्यालयों के 300 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित अपनी परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार का परिचय दिया। निमाड़ समन्वयक हेमलता पालीवाल ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना है। वही जिला समन्वयक आस्था राय ने बताया कि बुरहानपुर जिले के 300 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने अपनी परियोजनाओं एवं क्विज प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। इस आयोजन में चयनित पाँच परियोजनाएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।0
0
Report
Advertisement
मृत घोषित दिव्यांग बुजुर्ग महिला के पेंशन के लिए जनसुनवाई में हंगामा
Khandwa, Madhya Pradesh:जीवित होने का सबूत लेकर जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग दिव्यांग महिला, बोली मुझे जिंदा कर पेंशन दिलवा दो खंडवा कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। यहां सरकारी दस्तावेजों में मृत एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला हाथों में तख्ती लेकर कलेक्टर के सामने पहुंची और गुहार लगाने लगी - साहब! मुझे जिंदा कर दो…! दरअसल, सरकारी रिकॉर्ड में महिला को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि वह हकीकत में जिंदा है। सिस्टम की इस कथित लापरवाही के चलते उसकी पेंशन और राशन बंद हो गया है। VO, मामला खंडवा के चीराखदान क्षेत्र का है। मंगलवार को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर बुजुर्ग महिला शशिकला को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। महिला ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि 21 सितंबर 2024 को उसकी समग्र आईडी में उसे मृत दर्ज कर दिया गया, जबकि वह जीवित है। महिला दिव्यांग है और उसे आंखों से दिखाई भी नहीं देता। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और सरकारी पेंशन ही उसके जीवनयापन का एकमात्र सहारा थी। समग्र आईडी में मृत दर्ज होने के बाद महिला की पेंशन बंद हो गई। इसके बाद से वह अपनी पहचान और पेंशन बहाल कराने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रही है। कई बार आवेदन देने के बावजूद उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। आखिरकार सरकारी दफ्तरों से निराश होकर बुजुर्ग महिला को जनसुनवाई में हाथों में तख्ती लेकर अपनी जिंदगी का सबूत देना पड़ा। जीवित महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत हो गई, तो इस गलती की जिम्मेदारी किसकी है? अभी तक तय नहीं हुआ। एक असहाय बुजुर्ग महिला को अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए साल भर भटकना पड़ा। आखिर में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर उन्हें कलेक्टर की जनसुनवाई में लेकर पहुंचे तो अफसरों के कान खड़े हो गए। जनसुनवाई के प्रमुख जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच करा रहे हैं। रिपोर्ट मंगाई ही उसी के आधार पर पेंशन प्रारंभ कर और आगे की कार्रवाई करेंगे। जनसुनवाई में महिला ने प्रशासन से समग्र आईडी में तत्काल जीवित दर्ज कराने, बंद पड़ी पेंशन दोबारा शुरू करने, बकाया राशि दिलाने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है۔0
0
Report
चलती अवध एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त यात्री गिरा, सिर में गंभीर चोट
Karauli, Rajasthan:चलती अवध एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक यात्री श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर चलती हुई अवध एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। घटना अवध एक्सप्रेस से जुड़ी बताई जा रही है। इसी दौरान वह असंतुलित होकर प्लेटफार्म पर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल यात्री को हिण्डौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण जयपुर रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसकी वजह से वह अचेत अवस्था में है। इसी कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है कि वह कहां का निवासी है, उसका नाम क्या है और वह कहां जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।0
0
Report
मालपुरा में तीसरे चरण के मतदान सम्पन्न, मंत्री ने केंद्रों का दौरा कर भाजपा के दावों को दिखाया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान के दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पचेवर, लावा, चांदसेन, अजमेरी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने दावा किया कि मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है। मंत्री चौधरी ने दावा किया कि पचेवर क्षेत्र की सभी 15 पंचायत समिति सदस्य सीटों (CR) और मालपुरा पंचायत समिति के आंशिक वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। वहीं, तीन क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य (DR) पद के लिए हुए मतदान में भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। बाइट 01 कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी0
0
Report
Advertisement
चौमूं में बिना ट्रेड सर्टिफिकेट कारें डीलर पर कार्रवाई, 9 गाड़ियाँ सीज
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं से खबर डीलर को बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के कार बेचना पड़ा महंगा परिवहन विभाग ने डीलर के खिलाफ की कार्रवाई चौमूं में श्याम टाटा मोटर्स पर की गई कार्रवाई परिवहन विभाग ने डीलर के पास खड़ी 9 कार को किया सीज जिला परिवहन अधिकारी अनूप सहरिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
कोटा में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई: 1590 किलो संदिग्ध मावा-हलवा सीज
Kota, Rajasthan:Kota "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य विभाग टीम की कारवाई, 16 क्विंटल संदिग्ध मावा,केक एवं डेजर्ट किया सीज, त्योहारी सीजन में बाजार में होना था सप्लाई, दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, मावा व मिठाइयों के लिए 21 नमूने, बोरखेड़ा,गुमानपुरा मावा मंडी,केशवपुरा,बजरंग नगर क्षेत्र में किया निरीक्षण, एंकर - त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोटा में बड़ी कार्रवाई की। अंबेडकर नगर कच्ची बस्ती स्थित मातेश्वरी मिल्क प्रोडक्ट्स पर औचक निरीक्षण कर 1590 किलो संदिग्ध मावा, हलवा और इंडियन डेजर्ट सीज किया गया। प्रथम दृष्टया खाद्य पदार्थ संदिग्ध मिलने पर पांच नमूने लेकर शेष माल सीज कर संचालक की अभिरक्षा में रखवाया गया। वहीं बोरखेड़ा, गुमानपुरा मावा मंडी, केशुपुरा, बजरंग नगर, सिंधी कॉलोनी और रावतभाटा रोड सहित दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच कर कुल 21 नमूने लिए गए। नयागांव स्थित बीकानेरी रसगुल्ला निर्माता फर्म में गंदगी, खराब फर्श और स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी। सवाल यह है? कि त्योहारों की बढ़ती मांग के बीच बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता कितनी सुरक्षित है? विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले मावे और खाद्य सामग्री पर भी निगरानी बढ़ाई है。0
0
Report
अमेठी के DM ने बालिका विद्यालय में निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी डीएम बने अध्यापक, कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल, परखी पढ़ाई की गुणवत्ता अमेठी के भेटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक पहुंचे जिलाधिकारी शशांक चौधरी, डीएम ने कक्षा 9 और 10 में पहुंचकर संभाली अध्यापक की भूमिका, छात्राओं से गणित के सवाल पूछकर परखी शैक्षणिक दक्षता, अंग्रेजी में प्रार्थना पत्र लिखने की भी ली जानकारी, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, रसोईघर और छात्राओं के शयनकक्षों का किया निरीक्षण, खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का लिया जायाजा, अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए BSA को आगणन तैयार करने के दिए निर्देश, डीएम ने साफ कहा- छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो, आवासीय विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर के पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र 5.0 से घर बैठे आसान प्रमाणन
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर के हजारों पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर, अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक और कोषागार के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति केंद्र सरकार ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 शुरू किया है, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में संचालित होगा गाजीपुर में कोषागार से जुड़े पेंशनरों सहित विभिन्न विभागों के करीब 25 हजार पेंशनभोगियों को इस डिजिटल सुविधा का लाभ मिल सकेगा अब पेंशनर अपने स्मार्टफोन से घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार कर सकेंगे इसके लिए मोबाइल में जीवन प्रमाण ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड कर चेहरे का सत्यापन कराना होगा पेंशनरों की सहायता के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां कोषागार कर्मचारी डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह के मुताबिक, शासन के निर्देश पर प्रत्येक पेंशनर को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है डिजिटल व्यवस्था से बुजुर्ग पेंशनरों को लंबी कतारों, भागदौड़ और कागजी प्रक्रिया से मिलेगी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र गाजीपुर के हजारों पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब पेंशन जारी रखने के लिए सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के नाम पर बैंकों और कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेंशनर घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 शुरू किया गया है, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गाजीपुर जनपद में कोषागार से जुड़े पेंशनरों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के लगभग 25 हजार पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिल सकता है। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के पेंशनर भी निर्धारित समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। खास बात यह है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोषागार कर्मी पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे। खास बात यह है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोशगारकर्मी पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह के मुताबिक, शासन के निर्देश पर सभी पेंशनरों को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की व्यवस्था से बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिलेगी। मोबाइल से प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। इसके लिए पेंशनर को जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार फेस आरडी ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कराना होगा। मोबाइल कैमरे से चेहरे का सत्यापन सफल होते ही डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार हो जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। कुल मिलाकर डिजिटल व्यवस्था से पेंशनरों को लंबी कतारों, भागदौड़ और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
नीले ड्रम में कैश: आयकर विभाग ने दोनों भाइयों को समन भेजा, राज खुलेंगे
Prayagraj, Uttar Pradesh:नीले ड्रम में कैश मिलने के मामले में आयकर विभाग ने दोनों भाईयों को समन भेजा है...0
0
Report
बेगूं में पंचायत समिति चुनाव की पारी तेज: भाजपा ने तीन प्रत्याशी दाखिल किए
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं से पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किए। तीनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें वार्ड नंबर 2 गोपालपुरा-इटावा से छोटी बाई जाट, वार्ड नंबर 4 मोतीपुरा-बरनियास से शंकर लाल कुमावत और वार्ड नंबर 7 खेड़ी माधोपुर से भेरू लाल धाकड़ शामिल हैं। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। पंचायत समिति चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं।0
0
Report
Advertisement
46 करोड़ बजट के बावजूद 29 किमी सड़क अधूरी, ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी
Pali, Rajasthan:जिले के रानी-देसीूरी क्षेत्र के सोमेसर से पनोता तक करीब 29 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए 46 करोड़ का बजट पास किया गया, लेकिन वर्तमान में सड़क का काम अधूरा पड़ा है। आए दिन इस खस्ताहाल रोड पर हादसे हो रहे हैं तो किसी की कार का टायर ब्लास्ट हो रहा है। इतना सब जानते हुए भी जिम्मेदार इस अधूरी पड़े सड़क निर्माण को पूरा करवाने को लेकर प्रयास नहीं कर रहे है। जिसका सीधा नुकसान कई गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। रोड पर धूल उड़ती है और छोटे-छोटे पत्थर पड़े है जिससे गाड़ी को नुकसान होता है इसलिए उस रोड पर सवारी लेकर नहीं जाते हैं। मामले में पीडब्ल्यूडी के AEN प्रवीण कुमार ने बताया कि डामर की रेट भी बढ़ गई है इसके चलते ठेकेदार ने काम रोक रखा है लेकिन अब डिफरेंस स्वीकृति जारी हो चुकी है जिससे जल्द काम शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।0
0
Report
राजस्थान के श्रीगंगानगर में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण मतदान जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में तीसरे चरण में पंचायती राज चुनावों के तहत श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ राजियासर व श्री विजयनगर में तीसरे चरण में मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए Mla डूंगरराम गेदर कांग्रेस0
0
Report
देवरिया: पंडरी मल्ल ढाला के पास भीषण जाम, तीन घंटे से फंसे सैकड़ों वाहन; राहगीर परेशान
Deoria, Uttar Pradesh:पंडरी मल्ल ढाला के समीप देवरिया-बैकुंठपुर नहर बाईपास पर मंगलवार को भीषण जाम लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम का असर सोनूघाट से पंडरी मल्ल ढाला जाने वाले मार्ग पर भी देखने को मिला। इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर घंटों परेशान होते रहे ,लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।0
0
Report
Advertisement
