icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अוטרू-ढींगपुर रोड पर जेसीबी ने मोटरसाइकिल को टक्कर दी, पिता-पुत्र घायल

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां ढींगपुर रोड पर बड़ा हादसा: जेसीबी की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल, कोटा रेफर अटरू-ढींगपुर रोड पर आज फैक्ट्री से निकल रही जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिल की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दीपक सुमन पुत्र पप्पूलाल सुमन अपने पिता पप्पूलाल सुमन के साथ मोटरसाइकिल से अटरू से ढींगपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फैक्ट्री से जेसीबी मशीन बाहर निकल रही थी। मोटरसाइकिल के वहां से गुजरने के दौरान जेसीबी से टक्कर हो गई। हादसे में दीपक सुमन और पप्पूलाल सुमन के पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अटरू उपजिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए कोटा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।
0
0
Report

खंडवा के पटवारी ने 51 सरकारी पट्टे अपने नाम कर लिए

Khandwa, Madhya Pradesh:जिसे जिम्मा था भूमिहीनो को भूमि स्वामी बनाने का उस पटवारी ने अपनी और जोरू के ना कर ली सरकारी जमीन, पटवारी ने आधे गांव के 51 भूमि पट्टों को अपने और अपनी पत्नी नाम कर लिया - एमपी के खंडवा में एक पटवारी ने आधे गांव के स्वामित्व योजना की भूमि अपने नाम कर ली ... - खंडवा में पटवारी के कांड से हिला सिस्टम... खुद और पत्नी के नाम करा लिए 51 पट्टे, दूसरों का मकान और चबूतरा भी नहीं छोड़ा ... - 17 सितंबर से प्रदेश में लागू हुई 'स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के पात्र परिवारों को निशुल्क आवासीय भू-अधिकार और रजिस्ट्री दिलाना है। हालांकि, खंडवा जिले के कोलगांव में योजना की शुरुआत से पहले ही भारी गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। यहां गांव के तत्कालीन पटवारी ने पद का फायदा उठातู่ सार्वजनिक संपत्तियों और ग्रामीणों की जमीन समेत कुल 51 पट्टे अपने और अपनी पत्नी के नाम दर्ज करा लिए। - सार्वजनिक बावड़ी, चबूतरा और ग्रामीणों के मकान पर कब्जा,खाली मैदान और एक सार्वजनिक बावड़ी स्थित है, जहां मोटर पंप लगाकर आसपास के घरों में पेयजल पहुंचाया जाता है। स्वामित्व योजना के रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि इस पूरे सार्वजनिक उपयोग के हिस्से का पट्टा पटवारी राजेश मंडलोई के नाम चढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो-तीन साल पहले सर्वे के दौरान पटवारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने आए थे, लेकिन उन्होंने खुद के नाम ही जमीनें दर्ज कर ली। - स्वामित्व योजना में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में कथित अनियमितता कर सरकारी भूमि के पट्टे अपने , पत्नी और परिचितों के नाम करने वाले तत्कालीन पटवारी राजेश मण्डलोई को निलंबित कर दिया गया है। इस पटवारी पर गांव के 51 शासकीय पत्तों में हेरा फेरी करने के आरोप हैं । खंडवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने पिछले हफ्ते इस मामले की शिकायत खंडवा कलेक्टर से की थी। अधिकार अभिलेख में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में पटवारी राजेश मंडलोई और उनकी पत्नी मनीषा मंडलोई का नाम कथित तौर पर दर्ज किया गया। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा और भी गांव में हो सकता है इसलिए पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाने चाहिए। - कलेक्टर ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघई ने पटवारी का निलंबन आदेश जारी किया है। राजेश मण्डलोई को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय खंडवा रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण: CM और बहन के मकान टूटेंगे, सिंहस्थ के लिए तैयारी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन (एमपी) - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव کا मकान उज्जैन नगर निगम तोड़ेगी. यही नहीं पास ही में उनकी सभापति बहन कलावती यादव کا मकान भी टूटेगा. दरअसल उज्जैन में आगामी सिंहस्थ को देखते हुए विकास कार्य के साथ सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है. इसी को लेकर उज्जैन नगर निगम نے सीएम डॉक्टर मोहन यादव کے मकान پر लाल निशान लगाए हैं. खजूरवाली گली से गणेश चौक तक सड़क बनाई जा रही है. सड़क चौड़ीकरण में करीब 272 मकान बाधक है, जिसमें उक्त दो मकान भी शामिल है. सीएम کا یہ मकान 1974 میں بنا تھا. मुख्यमंत्री کا मकान 2.30 मीٹر तो उनकी बहन کا मकान 3.8 मीटर टूटेगा.
0
0
Report

झारखंड बीजेपी के नये प्रभारी-समन्वयकों की नियुक्ति, विपक्ष ने क्या कहा?

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी के नए प्रभारी गजेन्द्र पटेल और सहप्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय नियुक्ति पर नेताओं ने सभी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार झारखंड को लेकर विशेष ध्यान दिया है। यह अच्छी बात है कि झारखंड के लिए संगठन महामंत्री के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और सह-संगठन महामंत्री की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे देश में संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। संगठन मजबूत होगा, तभी देश भी मजबूत होगा। 2047 तक भारत को विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है, इसके लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। पार्टी ने पूरे देश के सभी राज्यों को लेकर काफी विचार-मंथन किया है और उसी के तहत ये नियुक्तियां की गई हैं।
0
0
Report

समस्तीपुर के नाबालिग से छेड़छाड़ वायरल मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार. मुसरीघरारी के लाटवसेपुरा का बताया जा रहा मामला, पुलिस के मुताबिक करीब एक साल पुराना है वायरल वीडियो. मुसरीघरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला लाटवसेपुरा गांव का है. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की. पुलिस के अनुसार मुसरीघरारी थाना में भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटवसेपुरा निवासी धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर के पाबनी में डंपर टक्कर: 18 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव पाबनी के पास तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर आगे चल रहे ट्रैक्टर से भी जा टकराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर के बड़ी पाबनी निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र अपने गांव के 23 वर्षीय आयुष के साथ पैदल जा रहा था। दोनों पाबनी के पास पुलिया पर पहुंचे ही थे कि साढौरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आयुष को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे में पाबनी निवासी ट्रैक्टर चालक रेशम सिंह घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हादसे के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
0
0
Report

गाजियाबाद में PPP मॉडल से 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का ऐलान, पहला उद्घाटन

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नगर निगम महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा पीपीपी मॉडल पर ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही 157 घंटे का महा स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। जहां गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में महापौर और नगर आयुक्त द्वारा पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान महापौर द्वारा बताया गया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 100 ईवी चार्जिंग बनाए जाएंगे जिनमे 20 स्थानों को अब तक चिन्हित किया जा चुका है और कर अब तक पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं जिनमें पहले चार्जिंग स्टेशन का आज उद्घाटन किया गया है जहां सभी लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वही नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ईवी पॉलिसी लाए हैं और दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह कदम उठाए जा रहा है ताकि जो प्रदूषण का स्तर है उसमें सुधार लाया जा सके उन्होंने बताया कि पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत यह सभी चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं जिसमें बेहद के किफायती दर पर यहां लोग अपनी गाड़ियों को चार्ज कर सकेंगे प्रदूषण बढ़ाने की एक वजह पेट्रोल डीजल भी है और इसी को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं नगर निगम पहले फेस में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रहा है जिससे प्रदूषण के स्तर में तो कमी आएगी ही साथ ही लोगों को ईवी वाहन इस्तेमाल करने में भी सहूलियत मिलेगी。
0
0
Report

हांसी में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, फॉगिंग जारी

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO बोले अभी एक भी मरीज नहीं, फॉगिंग की जा रही, डेंगू मलेरिया के लिए स्पेशल टीम, हांसी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रदेश के कई हिस्सों में डेंगू के मामले सामने आने के बीच हांसी स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है और मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हांसी के सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि फिलहाल हांसी में डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभाग अलर्ट मोड पर है。 स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों और आसपास के क्षेत्रों में जाकर पानी जमा होने की स्थिति की जांच कर रही हैं। जिन घरों के बाहर या आसपास पानी खड़ा मिलता है, वहां संबंधित लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी को ज्यादा समय तक जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। डेंगू के संभावित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से व्यवस्था भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शाम सुबह पूरे कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले。 सीएमओ राहुल बुद्धिराजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, छतों, कूलर, गमलों और आसपास पानी जमा न होने दें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और फॉगिंग का काम भी जारी है। सीएमओ का साफ कहना है। हांसी में फिलहाल डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं है, लेकिन विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
0
0
Report
Advertisement

351 बसों के उद्घाटन से प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का ऐतिहासिक शुभारंभ

Noida, Uttar Pradesh:सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के जरिए प्रदेशवासियों का सपना पूरा हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के कर कमलों से 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों की सौगात मिली है। प्रदेश में 21 साल बाद फिर से राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है। राज्य परिवहन सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है। आज का दिन प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक है। यह परिवहन सेवा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी। इस सेवा की शुरुआत में बस मालिकों के हितों का भी ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेशवासियों को बेहतर यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत 351 बसों को सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दिखाई हरी झंडी। मुख्यमंत्री मोहन यादव का सम्बोधन शुरू। एमपी में 5 लाख किलोमीटर तक सड़कें बनीं। गांव-गांव तक सड़कें बनाई गईं : मुख्यमंत्री। कांग्रेस स्वर्णिम चतुर्भुज योजना बंद कर रखी थी। इंदौर, जबलपुर, भोपाल समेत सब दूर बसें चलेंगी। 1500 बसों की सौगात मिल रही है। जनता के लिये जो कर सकते हैं वो करेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। विकास का करवा बढ़ रहा है फिर भी विपक्ष के नेता मानते नहीं। कांग्रेस सरकार में राज्य परिवहन को बर्बाद किया गया। कांग्रेस सरकार में सड़क, पानी , बिजली कुछ नहीं मिलता था। राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोला हमला। कांग्रेस के राजकुमार मानने को तैयार नहीं है। राजकुमार को लगता है वो प्रधानमंत्री बनना के लिए पैदा हुआ है, घर से सरकार चलाना चाहते हैं। जनता के आभार से हमें जीत मिली है
0
0
Report

महिला सम्मान समारोह में गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश,नारी शक्ति को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

ASAmit SinghFollow13m ago
Deoria, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष एवं अंत्योदय दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत भगवती पैलेस, भलुअनी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सहभागिता की।सभी उपस्थित नारी शक्ति को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति महिलाओं की भागीदारी और सम्मान के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। समाजसेवी संजय तिवारी ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा देकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर समाज की निरंतर सोच और संस्कार का हिस्सा बनना चाहिए। समारोह में महिलाओं के सम्मान के साथ सशक्त नारी सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र और बेटी बढ़ेगी, देश बढ़ेगा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।
0
0
Report

बेगूसराय में मोबाइल छीने गए युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी; पुलिस जांच शुरू

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की पिटाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की है। यह तस्वीरें बेगूसराय के सुभाष चौक की हैं, जहां मोबाइल छिनतई के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। बतायाः जा रहा है कि एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने कथित तौर पर छात्रा का मोबाइल छीन लिया और मौके से भागने लगा। मोबाइल छीने जाने के बाद छात्रा ने शोर मचाते हुए 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग आरोपी युवक के पीछे दौड़े और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोपी युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजू कुमार के रूप में बताई जा रही है। आरोपी ने लोगों के सामने दावा किया कि उसके पास किराए के लिए पैसे नहीं थे, इसी वजह से वह छात्रा का मोबाइल लेकर भाग रहा था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मोबाइल छिनतई की घटना किस तरह हुई और आरोपी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट स्थानीय लोग बाइट राजू कुमार आरोपी
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर के किसानों के लिए रेशम कीट पालन बना आय का नया रास्ता

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में रेशम उत्पादन किसानों के लिए आय का एक नया जरिया बन रहा है। जिले के कई किसान रेशम कीट पालन से जुड़कर अतिरिक्त आमदनी कर रहे हैं। विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी और जरूरी सहयोग दिया जा रहा है। बागेश्वर के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपने घर और खेतों के आसपास रेशम कीट पालन कर रहे हैं। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ अतिरिक्त आय भी मिल रही है। विभाग किसानों को रेशम उत्पादन की तकनीक, कीट पालन और उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दे रहा है। किसानों का कहना है कि कम जगह और सीमित संसाधनों में शुरू होने वाला यह काम उनके लिए आय का अच्छा साधन बन रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top