icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बंडा जहरीली शराब कांड: गोविंद राजपूत ने पीड़ितों से मुलाकात की, दिग्विजय पर किया तंज

Sagar, Madhya Pradesh:मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे बीएमसी, बंडा जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिले, जीतू पटवारी को बताया बचकाना हरकत करने वाला तो दिग्विजय को सलाह 80 कि उम्र में भजन पूजन करें दिग्विजय सिंह... एंकर/ सागर के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड में पहले दिन से आरोपी के साथ संबधों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश सरकार खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत आज पहली दफा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें साहस दिया। मंत्री ने मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स से इलाज सम्बन्धी जानकारी ली। मरीजों से मिलने के बाद मंत्री राजपूत ने साफ किया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से वो सागर से बाहर थे और इसी वजह से आज मरीजों से मिलने आए है। लेकिन वो लगातार संपर्क में थे। मंत्री राजपूत ने बताया कि अब तक 20 मौत हुई है और इन तमाम मृतकों के परिजनों को सरकार मुआवजा राशि देगी। इस सब के बाद मंत्री पर दागे गए सवालों के जवाब में उन्होंने अपने ऊपर शराब माफिया से संबंधो के आरोपो पर सफाई दी है कि जिससे उनका नाम जोड़ा जा रहा है वो उसे पहचानते तक नहीं है और उनका या उनके परिवार का सट्टा जुआ और शराब से दूर दूर तक का कोई नاتا नहीं है। सियासी सवालों का जवाब देते हुए राजपूत में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को बचकाना हरकत करने वाला शख्स करार दिया और कहा कि उनमें गंभीरता नहीं है। कल जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए थे तो आज मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता तो पत्रकार इतनी गंभीरता से क्यों लेते है, उन्होंने दिग्विजय सिंह को बिना शहद वाला छत्ता करार दिया और सलाह दी है कि दिग्विजय सिंह 80 साल की उम्र में राजनीति न करें बल्कि भजन पूजन करें एक माला वो मतलब गोविंद सिंह भी दे देंगे। मंत्री ने अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है。
0
0
Report

नगरा पावर हाउस पर शॉर्ट सर्किट से आग, ट्रांसफार्मर वीडियो वायरल; बिजली सप्लाई बाधित

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा पावर हाउस के पास डॉक्टर गुप्ता के बगल में लगे पोल पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबल में लगी आग एक दूसरे तारों तक पहुंच गई, तार जलने लगे और उनकी प्लास्टिक टपकने लगी। वहीं आग की लपटें देखकर नगरा बाजार में हड़कंप मच गया। यह नजारा देख स्थानीय लोगों ने सूचना बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई को बंद कराया। फिर किसी तरह बिजली कर्मियों ने केबल में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी राहगीर ने ट्रांसफार्मर में लगी आग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं आग लगने से बंद हुई बिजली सप्लाई से इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा。
0
0
Report

फतेहपुर डकैती का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार, नकद-हथियार सहित लूट के जखीरे बरामद

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। फतेहपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने डकैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35,500 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सफेद धातु का एक ब्रेसलेट, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन नाजायज चाकू, दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 6 सितम्बर को गागलहेड़ी निवासी इल्ताफ अपने साथियों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये और तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के संबंध में फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान 13 सितंबर को फतेहपुर पुलिस और स्वाट टीम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रजापुर कट के पास चेकिंग के दौरान पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर, सनव्वर, अनस, रिहान और प्रिन्स के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मथाना के पास छोटा हाथी सवार तीन लोगों से मोबाइल फोन और 48 हजार रुपये, लाखनौर पुल के पास स्कूटी सवार व्यक्ति से मोबाइल, बहेड़ी गुर्जर के जंगल में बाइक सवार से मोबाइल और कलियर रोड क्षेत्र में तमंचे के बल पर मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कलियर शरीफ से एक बाइक चोरी कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और इसी बाइक का इस्तेमाल लूट की घटनाओं में किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बहराइच के मोतीपुर रेंज में गेस्ट हाउस की दीवार पर तेंदुआ, वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.मोतीपुर रेंज में गेस्ट हाउस की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, बहराइच। मोतीपुर रेंज अंतर्गत मोतीपुर सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। राहगीरों ने तेंदुए को देखकर तुरंत वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ गेस्ट हाउस की ऊंची दीवार पर बैठा इधर-उधर देख रहा है। राहगीरों ने इसे देखते ही शोर मचाया और दूर से वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है,
0
0
Report
Advertisement

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस बहुमत के समीप, निर्दलीयों ने समर्थन दिया

Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव परिणाम, मारवाड़ में 25 वार्डो की मतगणना में 11 भाजपा, 11 कांग्रेस वही 3 निर्दलीय, ऐसे में दो निर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी को दिया समर्थन, निर्दलीयों के समर्थन के बाद बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंची कांग्रेस, बहुमत के लिए कांग्रेस को 25 वार्डों में चाहिए थी 13 सीट, वही निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान और नंदकुमार ने कांग्रेस को दिया समर्थन, इस समर्थन के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में, मारवाड़ जंक्शन में चेयरमैन पद एससी वर्ग के लिए है आरक्षित ।
0
0
Report

जयपुर के करधनी में चार हत्याएं: राहुल झा गिरफ्तार, मंदिर में प्रायश्चित का दावा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाले चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है..करधनी की गोविंद वाटिका में एक ही परिवार की चार जिंदगियां खत्म करने वाला आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर का ही मुखिया निकला...आरोप है कि पत्नी और बड़ी बेटी से मनमुटाव के चलते राहुल झा ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी..आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह पाप के प्रायश्चित के लिए मंदिर भी गया, आत्महत्या करने तक की सोची। अब पुलिस इन बातों की तस्दीक कर रही है। जयपुर में करधनी थाना इलाके कि गोविंद वाटिका...एक ऐसा घर... जहां शुक्रवार सुबह तक परिवार के छह सदस्य मौजूद थे...लेकिन कुछ ही देर बाद इसी घर में चार लाशें मिलीं...ग्राउंड फ्लोर पर तीन बेटियों के शव पड़े थे...और पहली मंजिल पर उनकी मां गीता झा की लाश मिली...चारों की हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि मौके पर खून बिखरा हुआ था...जांच शुरू हुई तो पुलिस की शक की सुई गीता के पति राहुल झा की तरफ गई। राहुल घर से गायब था, जबकि उसके बुजुर्ग पिता ने सुबह ही चाय पिलाकर घर से जाने की बात कही थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि चार हत्याओं के बाद भी राहुल घर से ऐसे निकला, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। पुलिस के मुताबिक उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई...फिर तैयार हुआ...और घर से निकल गया। अपना मोबाइल भी उसने घर पर ही छोड़ दिया...ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन का आसानी से पता न चल सके। इधर जब बुजुग्र पिता ने कमरों में खून देखा...तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी...और इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इधर पुलिस चार हत्याओं के आरोपी राहुल की तलाश में जुट गई...राहुल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उसका मोबाइल भी घर पर था...ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती थी कि आखिर आरोपी गया कहां? पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें लगाईं...और शनिवार को उसकी सूचना देने वाले पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में कर्ज को हत्या की वजह माना जा रहा था...लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी...कहानी का एंगल बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। घर से निकलने के बाद वह खाटूश्यामजी पहुंचा। वहां उसने एक होटल में कमरा लिया...और कुछ समय होटल में रुका, लेकिन होटल में खर्च करने के लिए पैसे खत्म हो गए। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अपनी चांदी की अंगूठी बेचकर पैसे हासिल करने की कोशिश भी की... लेकिन होटल संचालक ने अंगूठी के बदले पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में राहुल ने साढे तीन सौ रुपए में अंगूठी बेच दी। इसके बाद राहुल होटल छोड़कर रींगस पहुंच गया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार राहुल के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को राहुल के रींगस में होने की जानकारी मिली। म ने रींगस पहुंचकर राहुल को हिरासत में लिया... और जयपुर लाकर उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के मुताबिक...राहुल झा की अपनी पत्नी और बड़ी बेटी नंदिनी से कुछ मुद्दों को लेकर अनबन चल रही थी। पूछताछ में सामने आया कि राहुल को लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी अपनी बेटी का पक्ष लेती थी।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर तनाव में था। उसको लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी कारण पिछले दो-तीन महीने से अपनी पत्नी से बेटी को समझाने के लिए कहता था। पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी और दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी को लगता था कि रात के समय बेटी से मिलने कोई आता है। बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। आरोपी ने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि वह पत्नी और बड़ी बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद उसके जेल जाने के बाद छोटी बेटियों की कौन देखभाल करेगा, ये भी उसके दिमाग में था। ऐसे में दोनों को भी मार डाला। हालांकि पिता को जीवित छोड़ दिया कि पेंशन आती है और बड़ा भाई रख लेगा। मंदिर के दर्शन ... पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद राहुल घर से 800 रुपए लेकर निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या के बाद झोटवाड़ा कांटा स्थित हनुमान मंदिर पर ई-रिक्शा से पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे वहां बैठने के बाद अंबाबाड़ी में माताजी मंदिर दर्शन करने गया। वहां कुछ समय बिताने के बाद प papड़ वाले हनुमान जी के दर्शन कर वहां रुका। इसके बाद वह खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए पहुंच गया। पड़ोसियों ने बताया कि वह aksan खाटू श्यामजी दर्शनों के लिए जाता था, यही बात पुलिस के मददगार साबित हुई। पुलिस ने वहां खाटू श्याम जी में सीसीटीवी खंगाले तो राहुल दिखा। इसके बाद पीछा करते हुए रींगस में उसे दबोच लिया। पूछताछ में बताया- वह अक्सर क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखता था। उसके साथ ही बेटी के घर छोड़कर जाने के दौरान पुलिस किस तरीके से ढूंढती है, इस बारे में भी उसको पूरा नॉलेज हो गया था। इसी कारण पुलिस से बचने के लिए उसने डिजिटल स्टाइक का यूज किया।
0
0
Report

जामिया हमदर्द ने डे पर अब्दुल हमीद की विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

New Delhi, Delhi:हर साल की तरह इस साल भी जामिया हमदर्द ने अपना फाउंडर्स डे मनाया जिसमें देश केजाने-माने एग्रीकल्चर साइंटिस्ट संजय कुमार समीर चांसलर हम्माद अहमद और वाइस चांसलर MZ ABDIN ने शिरकत की। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट संजय कुमार का कहना है कि हकीम अब्दुल हमीद का विजन आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में सबको फायदा पहुंचा रहा है यूनानी को लेकर उनके किए गए कामों को दुनिया कर आती है मैं पूरी दुनिया की बात तो नहीं करता लेकिन देश का कोई भी ऐसा परिवार नहीं होगा जिन्होंने हमदर्द के प्रोडक्ट को इस्तेमाल न किया हो उनका विजन दूर दृष्टि से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए वाइस चांसलर एम जेड आब्दीन ने कहा की हकीम अब्दुल हमीद निर्देश के युनानी मेडिसिन को एक नई दशा और दिशा दी है दिव्या कॉलेज हो या फिर हवा तीन के लिए नर्सिंग कॉलेज आज की तारीख में उनकी दूर तक देखने की नजर से सभी फायदा उठा रहे हैं नए वाइस डांसर के तौर पर मेरी कुछ प्राथमिकताएं हैं जिनका मुझे फोकस करना है स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन का माहौल दिया जाना और सबसे बड़ी बात यूनिवर्सिटी को फंड अरेंज करना क्योंकि सरकार की तरफ से अभी कोई फंड है नहीं रिलीज किया गया है मेरी कोशिश होगी कि फंड रिलीज हो ताकि तरक्की और एजुेशन से रिलेटेड काम को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाया जा सके
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में राही मासूम रज़ा की जन्मशताब्दी पर साहित्यिक समारोह

Lucknow, Uttar Pradesh:हिंदी और उर्दू साहित्य के महान रचनाकार राही मासूम रज़ा की जन्मशती के मौके पर लखनऊ में एक खास साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया हुसैनाबाद गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षकों और छात्रों ने राही की रचनात्मक विरासत को याद किया। कार्यक्रम में नई पीढ़ी को राही के साहित्य और उनकी गंगा-जमुनी सोच से परिचित कराया गया लखनऊ के हुसैनाबाद गवर्नमेंट कॉलेज में बज़्म-ए-अदब की ओर से राही मासूम रज़ा की जन्मशती पर साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने राही मासूम रज़ा के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं आज भी समाज को जोड़ने और इंसानी रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती हैं मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार ने राही की साहित्यिक सेवाओं को नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर बताया। वहीं प्रोफेसर फ़ैज़ा अब्बासी ने राही की रचनाओं में गंगा-जमुनी तहज़ीब और मानवीय मूल्यों की झलक का जिक्र किया स्पीच डॉ. प्रदीप कुमार / मुख्य अतिथि डॉ. अफ़रोज़ हैदर रिज़वी ने राही मासूम रज़ा के चर्चित उपन्यास "आधा गाँव", "कटरा बी आरज़ू" और "नीम का पेड़" को भारतीय साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां बताया। कार्यक्रम में राही के भतीजे सैय्यद मुहम्मद हसनैन ने कहा कि महाभारत धारावाहिक की पटकथा राही मासूम रज़ा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है इस मौके पर 12वीं की छात्रा अद्रिका मिश्रा के अंग्रेज़ी उपन्यास "द क्लाउड दैट नेवर लेफ्ट" का विमोचन भी किया गया। उर्दू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और राही मासूम रज़ा की किताबें भेंट की गईं
0
0
Report

वन स्टेट-वन इलेक्शन मॉडल से निकाय चुनाव में बीजेपी की मजबूत वापसी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनावों के परिणाम के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में वन स्टेट, वन इलेक्शन के मॉडल पर निकाय चुनाव हुए और चुनावों में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला है। राठौड़ ने पिछली बार के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में विस्तार का दावा किया। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर भी कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। निकाय चुनाव परिणामों के बाद मदन राठौड़ का बयान राजस्थान में वन स्टेट, वन इलेक्शन के मॉडल पर हुए निकाय चुनाव निकाय चुनावों में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला- मदन राठौड़ पिछली बार के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में विस्तार हुआ- राठौड़ निकाय चुनाव परिणाम ने बीजेपी के विकास पर लगाई मुहर- राठौड़ पंचायत चुनाव भी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी बीजेपी- राठौड़ 2019-21 में 5 महापौर बीजेपी के पास थे- राठौड़ इस बार 90 प्रतिशत बीजेपी को सफलता मिली- राठौड़ बागियों को गलती का अहसास हो तो वापस आ सकते हैं- राठौड़ जहां सफलता नहीं मिली, वहां चिंतन करेंगे- मदन राठौड़ बीकानेर में बीजेपी को निराशा हुई- मदन राठौड़ बीकानेर में बीजेपी करेगी समीक्षा- राठौड़ कई सीटों पर उम्मीदवार खड़े नहीं करना रणनीति का हिस्सा- राठौड़ चुनाव एक युद्ध है, इसकी रचना करनी पड़ती है- मदन राठौड़ जहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वहां समीक्षा करेंगे- राठौड़ राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद में पिछली बार 29.41 प्रतिशत सफलता मिली थी, जो इस बार 65.95 प्रतिशत हो गई। वहीं नगर पालिका में पिछली बार 32.23 प्रतिशत सीटें थीं, जो इस बार 67.06 प्रतिशत हो गई हैं। मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम ने बीजेपी के विकास पर मुहर लगाने का काम किया है। राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनावों को भी पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पाली, बीकानेर और अजमेर में बीजेपी की परफॉर्मेंस के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि मैं सुमेरपुर का मतदाता हूं और सुमेरपुर से विधायक रहा हूं। वहां मेरे वार्ड में भी बीजेपी जीती है और वहां की नगर पालिका भी बीजेपी ने जीती है। बागियों बीजेपी में फिर से एंट्री के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा अगर उनको गलती का अहसास होता है तो वो वापस आ सकते हैं। वहीं, जहां पार्टी के पक्ष में परिणाम नहीं रहे, उन जगहों को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि जहां हमें सफलता नहीं मिली, वहां हम चिंतन करेंगे।AAP पार्टी के पार्षदों की जीत को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि उनको भी सद्बुद्धि आएगी, वो सही मार्ग पर आएंगे। बीकानेर के चुनाव परिणामों के बारे में... बीकानेर में हमें निराशा हुई, हम वहां पर समीक्षा करेंगे। कई सीटों पर हमने उम्मीदवार खड़े नहीं किए, वो हमारी रणनीति का हिस्सा है。 मदन राठौड़ ने कहा कि चुनाव एक युद्ध है, इसकी रचना करनी पड़ती है। जहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वहां की समीक्षा करेंगे।निकाय चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने का दावा कर रही है। वहीं, जिन क्षेत्रों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वहां समीक्षा की बात भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही है。
0
0
Report

डीएम ने संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन का किया स्थलीय सत्यापन

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कसया ढाला फ्लाईओवर के निकट एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार के साथ करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य की विक्रय संपत्ति का स्थलीय सत्यापन किया। जांच में संपत्ति के निचले तल पर व्यावसायिक और ऊपरी तल पर आवासीय उपयोग पाया गया। मौके की स्थिति और अभिलेखों में दर्ज विवरण सही मिले। डीएम ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपत्तियों का स्टाम्प मूल्यांकन निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सुनिश्चित कर नियमानुसार परीक्षण के बाद ही पंजीकरण किया जाए। उन्होंने स्टाम्प शुल्क में किसी भी प्रकार की कमी रोकने के लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने पर जोर दिया। इस दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह एवं सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मनकापुर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धारदार हथियार से हमला; मामला दर्ज

Gonda, Uttar Pradesh:15 वर्षीय कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ साइकिल से कोचिंग जाते समय आज सोमवार दोपहर 2:30 बजे के करीब एक मनचले द्वारा रास्ते में रोककर पहले उससे अभद्रता की गई। जब छात्रा ने अभद्रता करने का विरोध किया तो उसे साइकिल से धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया। पुनः विरोध करने पर मनचले ने धारदार हथियार से हमला करके दाहिने हाथ को घायल कर दिया है परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराए हैं। जहां पर घायल छात्रा इलाज चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर से उदित नारायण पालीवाल और मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर के बयान दर्ज करके घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा फिलहाल आरोपी को पहचानते नहीं है ना ही उसका नाम जानती है परिजनों के अनुसार वह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी स्थित कौशल विकास केंद्र पर कोचिंग करने अपने घर से जा रही थी जिस समय घटना हुई है।
0
0
Report

गोंडा: नवाबगंज पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी ननकन पाठक को गिरफ्तार किया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर भागाही गांव के रहने वाले 18 वर्षीय प्रिंस शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे। आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ ननकन पाठक को आज नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा सोमवार देर रामापुर भागाही से आरोपी के घर से ही गिरफ्तार करके पुलिस टीम गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के पहुंची। जहां मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण करने के बाद गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ ननकन पाठक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी घटना में शामिल दो आरोपी विकास और कारणदीप पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं जबकि सुरेंद्र कुमार उर्फ ननकन पाठक फरार चल रहे थे। अभी इस पूरी घटना में एक और आरोपी कुलदीप है जो लगातार इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद बीते 12 अगस्त से ही फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए नवाबगंज थाने समेत तीन पुलिस टीम लगी हुई है। अलग-अलग स्थान पर भविष्य दी जा रही है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। दरअसल बीते 12 अगस्त को शाम 6:00 बजे के करीब पूनम शर्मा के 18 वर्षीय पत्र प्रिंस शर्मा को उसके दोस्त और आरोपी बुलाकर के लेकर गए थे। रास्ते में चलती गाड़ी से उसे गिरा दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी और फिर उसे मोटरसाइकिल चला करके शव को घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर फेंक करके एक्सीडेंट का रूप दे दिया था।
0
0
Report

रेउसा में मकान के अंदर कथित अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चस्पा किया नोटिस रेउसा, सीतापुर।

RKRamendr KumarFollow18m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में मकान के अंदर कथित अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चस्पा किया नोटिस रेउसा, सीतापुर। कस्बे के महमूदाबाद रोड पर छोटू पोरवाल के मकान में कथित रूप से अवैध अस्पताल संचालित होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सीएचसी रेउसा की टीम में डॉक्टर तेज प्रताप और फार्मासिस्ट संदीप बाजपेई के साथ पुलिस के हेड कांस्टेबल पटेल भी मौजूद रहे। टीम के पहुंचते ही मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया गया। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खोला गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के संचालन को लेकर विभाग को शिकायत मिली थी। नोटिस चस्पा होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और कथित रूप से बिना वैध अनुमति चिकित्सा सेवाएं संचालित पाए जाने पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top