Back
गोपालगंज की सासामुसा शुगर मिल फिर चालू करने की कवायद तेज
MTMadesh Tiwari
Feb 27, 2026 09:35:35
Bihar
बर्षो से बंद पड़े सासामुसा सुगर मिल को दुबारा चालू करने को लेकर कवायद तेज हो गई है आज सरकार के अपर मुख्य सचिव सेंथिल व कर्नाटक की कम्पनी निरानी ग्रुप के चेयरमैन दुर्गेश निरानी गन्ना आयुक्त ने मिल का निरीक्षण किया
आज शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव व निरानी ग्रुप के चेयरमैन हेलीकॉप्टर से गोपालगंज पहुँचे जहाँ बंद पड़े सासामुसा सुगर मिल का निरीक्षण किया व मिल को दुबारा चालू करने को लेकर बात की निरानी ग्रुप ने पूर्व में रीगा चीनी मिल को शुरू किया था
निरानी ग्रुप के चेयरमैन दुर्गेश निरानी ने बताया कि उनकी कंपनी कर्नाटक की है। वे मूलतः दक्षिण भारत के है। बिहार में वर्तमान में उनकी दस मिले कार्यरत है। वे भारत की दूसरी सबसे बड़ी गन्ना उत्पादक कंपनी है। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी की बंद रीगा चीनी मिल को चालू करने को लेकर उन्होंने कवायद शुरू कर दी है। और इसके बाद अब वे गोपालगंज के इस सासामुसा चीनी मिल को वह देखने आए हैं।
जब उनसे सवाल किया गया कि इस चीनी मिल के कल पुर्जे कितने कारगर हैं और क्या इस मिल का अधिग्रहण कर शुरू करने को लेकर उनकी क्या मंशा है तो उन्होंने साफ कहा कि अभी वे इस मिल का निरीक्षण कर रहे हैं। और इस निरीक्षण के बाद वह अपने कंपनी के अधिकारियों के साथ और इसके बाद बिहार सरकार के मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद ही यह डिसीजन लिया जाएगा कि इस चीनी मिल को कैसे चालू करना है।
दुर्गेश निरानी ने बताया कि सासामुसा शुगर मिल का 40 से 45 एकड़ जमीन है। और कुछ जमीन लीज पर लिया गया है। वे यहां पर सिर्फ गन्ना से चीनी उत्पादन का काम नहीं करेंगे। बल्कि इसके साथ ही वे चावल और मकई के किसानों का भी बायो प्रोडक्ट खरीदेंगे। इस मिल से उस बायोप्रोडक्ट का भी उत्पादन किया जाएगा। जिससे सिर्फ गन्ना किसानों को ही नहीं बल्कि राइस और मकई जैसे उत्पादन करने वाले किसानों को वह मुनाफा दिलाना चाहते हैं। जिसके लिए 45 एकड़ की भूमि पर्याप्त नहीं होगी। जिसको लेकर भी उन्हें सरकार से बात करनी होगी।
बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव सेंथिल ने बताया कि इस चीनी मिल का इंस्पेक्शन किया गया है। इस चीनी मिल के किसानों का जो पैसा बकाया है। या मजदूर जो यहां पर काम करते थे। उनका भी बकाया है। इसको लेकर सरकार अपने स्तर पर विचार कर रही है। और सरकार जल्द ही इसको लेकर निर्णायक फैसला ले सकती है। बहरहाल गोपालगंज की बंद सासामुसा चीनी मिल के चालू होने की एक बार फिर उम्मीद बढ़ गई है
बाइट 01 - दुर्गेश निरानी, चेयरमैन, निरानी ग्रुप, कर्नाटक।
बाइट 02 - के सेंथिल, अपर मुख्य सचिव, बिहार सरकार。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 27, 2026 11:03:390
Report
Dhanaura, Uttar Pradesh:जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में पशुपालकों को कुक्कुट एवं अंडा उत्पादक प्रशिक्षण दिलाने के लिए डॉक्टर भेज सिंह को प्रभारी बनाया गया जिसमें डॉक्टर भाग्य सिंह ने पशुपालकों को बरेली ले जाकर परीक्षण करवाया
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 27, 2026 11:02:130
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 27, 2026 11:01:540
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 27, 2026 11:00:460
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 27, 2026 10:52:310
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 10:52:030
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 27, 2026 10:51:420
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 27, 2026 10:51:220
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 27, 2026 10:51:08Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - 1600 लीटर घी जप्त ,नकली भी बताया , अधिकारी मौके पर कार्रवाई जारी ,मुजफ्फर नगर से आ रहा था नकली घी , खाद्य विभाग की कार्रवाई ,
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 10:50:040
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 27, 2026 10:49:560
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 10:49:400
Report
