Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

तुलबुल में अवैध लकड़ी तस्करों ने QRT पर हमला, 5 वन कर्मी घायल

MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 27, 2026 11:00:46
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो के तुलबुल में अवैध लकड़ी तस्करों द्वारा वन विभाग की क्यूआरटी (QRT) टीम पर जानलेवा हमला। 3 वाहन क्षतिग्रस्त और 5 कर्मी हुआ घायल। बताते चले कि बोकारो वन प्रमंडल के तेनुघाट रेंज अंतर्गत तुलबुल क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति की सूचना पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (QRT) पर आज अवैध लकड़ी तस्करों और ग्रामीणों के एक समूह द्वारा हिंसक हमला किया गया। इस घटना में विभाग के 3 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं और 5 वन कर्मी घायल हुए हैं, जिनका उपचार वर्तमान में गोमिया में चल रहा है। *घटना का विवरण:* क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर विभाग की टीमें मुस्तैद थीं। गश्त के दौरान टीम ने पाया कि कुछ लोग जंगल में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। वन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके पर पकड़ा और अवैध लकड़ी व सामग्री को जब्त कर लिया। जब टीम आरोपियों के साथ वापस लौट रही थी, तभी आरोपियों के परिजनों और अन्य असामाजिक तत्वों ने रास्ता रोककर टीम पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया। *वन विभाग ने ​कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही* बोकारो वन विभाग अधिकारी ने कहा कि हमलावर आदतन अपराधी हैं। इस गंभीर कृत्य के लिए दोषियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है। साथ ही, वन अधिनियम के तहत भी मामला (Forest Case) दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *​वन विभाग ने किया अपील:* बोकारो वन विभाग वर्तमान में हाथियों के द्वंद्व (Elephant Conflict) से लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। इस तरह की हिंसक घटनाओं से विभाग के सुरक्षा प्रयासों में बाधा आती है, जिससे आम जनमानस की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है। **प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों की सूचना विभाग को दें और संकट के इस समय में वन कर्मियों का सहयोग करें। अवैध गतिविधियों और विभागीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।** बाइट -- वन कर्मी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 27, 2026 12:25:37
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव:जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल प्रयोगशाला/फूड सेफ्टी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं वैन में चढ़कर लैब टेक्नीशियन से जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जाना कि किस प्रकार दूध, तेल, मिठाई, मसाले व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर मौके पर ही जांच की जाती है और मिलावटखोरों की पहचान की जाती है। *10 मिनट में मिलेगा जांच परिणाम* फूड सेफ्टी वैन में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे दूध में यूरिया व डिटर्जेंट तेल में कृत्रिम रंग मिठाइयों में सिंथेटिक रंग जैसी मिलावट का तुरंत पता लगाया जा सकेगा। जांच रिपोर्ट लगभग 10 मिनट में मौके पर ही उपलब्ध होगी। *शहर से गांव तक पहुंचेगी वैन* जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए कि वैन का रूटवार कार्ययोजना तैयार की जाए। वैन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानों, हाट-बाजारों और चौराहों पर पहुंचकर सैंपल जांच करेगी। मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह वैन जनपद में भ्रमण कर आम जनता को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी तथा नागरिकों को निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Feb 27, 2026 12:21:36
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 27, 2026 12:21:31
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में कोचिंग के बाहर से साइकिल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गैंग के दो सदस्यों से पुलिस ने छात्रों की छह साइकिलें बरामद की हैं. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता पर कर्जा है और उससे निपटने के लिए उसने साइकिल चोरी को आसान रास्ता माना. उसने साथी के साथ चोरी करना शुरू कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है. पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने आने वाले छात्रों की साइकिल बाहर से चोरी हो रही थी. इससे छात्र परेशान थे. लोगों ने साइकिल चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पूछताछ में 19 वर्षीय प्रिंस सेन निवासी गुढ़ा और 20 वर्षीय कुलदीप यादव निवासी सभरी धाम सिकंदर कंपू के नाम सामने आए. वे क्लास शुरू होते ही पहुंचते और क्लास के बाद साइकिल लेकर फरार हो जाते थे. अब तक वे छह साइकिलें चोरी कर चुके थे. प्रिंस ने कहा कि उसके पिता पर कर्जा है, वे उसे मजदूरी करवाते थे, लेकिन वह मेहनत नहीं करना चाहता था; इसलिए चोरी का धंधा शुरू कर दिया. दोनों आरोपियों के पास से छह चोरी की साइकिलें बरामद की गई हैं. पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर अन्य घटनाओं की पूछताछ शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 27, 2026 12:21:17
Harda, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों के लिए हरदा में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. हरदा जिला मुख्यालय पर योजना का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस विषय पर एक निजी होटल में एकदिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य योजना से जुड़े आवेदकों को इसकी प्रक्रिया, पात्रता और लाभों की विस्तृत जानकारी देना रहा. इस अवसर पर हरदा जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले कारीगरों एवं श्रमिकों को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं. कार्यक्रम में प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, टूलकिट सहायता, डिजिटल लेन-देन और विपणन सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में MSME Development Institute Indore के अधिकारियों द्वारा माध्यम से योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई और हितग्राहियों की शंकाओं का समाधान किया गया. अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 27, 2026 12:20:20
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागा खाली गांव से टामटिया में सामाजिक कार्यक्रम में जा रहा यात्रियों से भरा ऑटो जुआ फाल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय टेंपो में करीब 30 लोग सवार थे। दुर्घटना में 10 महिलाएं सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ आधा दर्जन का इलाज जारी है, जबकि कई घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टेंपो और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Feb 27, 2026 12:18:43
Shravasti, Uttar Pradesh:मामला श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मलपुरवा गांव का है। जहां कल संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा, जिससे नाराज परिजनों ने आज नेशनल हाईवे-730 को जाम कर दिया। परिजन सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे और जमकर नारेबाजी की。 सड़क जाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हाईवे जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फिलहाल पुलिस परिजनों को शांत कराने में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 27, 2026 12:17:39
Sirsa, Haryana:एंकर रीड भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), रेल मंत्रालय की ओर से पहली बार सिरसा रूट के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए व्यवस्था की गई है, जो अति महत्वपूर्ण है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) हर्षदीप ने सिरसा रेलवे स्टेशन पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह रेल यात्रा प्रतिष्ठित भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा आगामी 24 अप्रैल 2026 को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी और वहां से बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धुरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों से होते हुए यात्रियों को तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति, रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, मार्कापुर (श्रीशैलम क्षेत्र) जैसे आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी। या यात्रा 13 दिन में संपूर्ण होगी और प्रत्येक यात्री का किराया 40 हजार से अधिक होगा। वोल 1 संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने बताया कि अब से पूर्व इस रेल का रूट विशुद्ध रूप से पंजाब से होते हुए था मगर इस बार यह पहला अवसर है जब इस विशेष पर्यटन रेल का मुख उपरोक्त स्थलों की ओर होगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त समय अवधि के दौरान सिरसा रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 700 से अधिक रेल यात्रियों को उपरोक्त धार्मिक स्थलों की यात्रा का यह पहला प्रयास यात्रियों के लिहाज से संपूर्ण होता है तो निश्चित ही भारतीय रेल की ओर से इस व्यवस्था को भविष्य में भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारी हर्षदीप ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से इस 13 दिवसीय यात्रा के दौरान विशेष पर्यटन रेल में ही बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बाइट हर्षदीप , संयुक्त महाप्रबंधक, आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top