841428
गंडक नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 सदस्य लापता
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुंजा गांव में दशकर्म के दौरान गंडक नदी में नहाने गए चार युवक लापता हो गए हैं। सभी युवक एक ही परिवार के सदस्य हैं और जादोपुर मटियारी गांव के निवासी हैं। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लापता युवकों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। एसडीएम ने पुष्टि की कि घटना सोमवार को हुई और सर्च ऑपरेशन जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 11 चोरी की बाइक जब्त
Baran, Rajasthan:बारां कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार कबाड़ी के गोदाम से 11 चोरी की बाइक बरामद बारां। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीमों का गठन किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बारां शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर बेहद कम कीमत पर कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मांगरोल रोड स्थित कबाड़ी शकील के गोदाम पर दबिश दी। गोदाम से पुलिस ने 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने कबाड़ी शकील को भी डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी एवं वृत्ताधिकारी रोहिताश देवांदा के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पुनिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि बरामद की गई सभी मोटरसाइकिलों के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर मालिकों की तलाश की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों से और भी चोरी की वारदातें खुलने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
जयपुर आरटीओ में रोस्टर आदेश की पालना नहीं, पारदर्शिता पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:रोस्टर आदेश, हवा-हवाई, सालों से एक ही सीट पर जमे हुए हैं परिवहन विभाग के बाबू-निरीक्षक! - परिवहन विभाग के कार्यालयों में रोस्टर आदेश की पालना नहीं, जबकि RTO कार्यालयों में पारदर्शिता के लिए निकाला गया था रोस्टर आदेश - ताकि एक ही सीट पर लम्बे समय नहीं रहें कार्मिक, क्या इस बार 1 अक्टूबर को होगी आदेश की पालना?, दूसरी तरफ जयपुर RTO द्वितीय ने 2 दिन पहले बदले 3 निरीक्षक जयपुर। परिवहन विभाग के कार्यालयों में भ्रष्टाचार में कमी लाने और पारदर्शिता से कामकाज को बढ़ावा देने की दिशा में रोस्टर करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। करीब 6 वर्ष पहले परिवहन मुख्यालय ने इसके आदेश निकाले थे। लेकिन परिवहन विभाग के कार्यालयों में इन आदेशों की पालना नहीं हो रही है। परिवहन विभाग के कार्यालयों में आमजन के लिए कामकाज को सुगम बनाने और पारदर्शिता लाने के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू की गई थी। वर्ष 2020 में तत्कालीन परिवहन आयुक्त रवि जैन ने रोस्टर करने का आदेश निकाला था। इसमें कहा गया था कि परिवहन विभाग के कार्यालयों में प्रत्येक कार्मिक को सभी तरह के कार्यों में प्रशिक्षित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रोस्टर किया जाए। इसके तहत परिवहन विभाग के सभी निरीक्षकों का रोस्टर साल में 2 बार किया जाएगा। निरीक्षकों का रोस्टर 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को होगा। जबकि विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों का रोस्टर साल में एक बार 1 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कार्मिक की सीट बदलने की व्यवस्था दी गई थी। लेकिन पिछले करीब 2 साल से परिवहन विभाग में रोस्टर आदेशों की पालना नहीं हो रही है। नियमानुसार अब 1 अक्टूबर को परिवहन विभाग के सभी आरटीओ कार्यालयों में निरीक्षकों का रोस्टर किया जाना चाहिए। लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो ज्यादातर कार्यालयों में गुरुवार को निरीक्षकों के रोस्टर की कोई तैयारी नहीं की गई है। वहीं जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार ने 1 अक्टूबर से 2 दिन पहले ही 3 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इसमें मुख्यालय के रोस्टर आदेशों का हवाला नहीं दिया गया है। क्या था आदेश, पालना क्यों नहीं ? - 28 सितंबर 2020 को निकाले गए रोस्टर करने के आदेश - 1 अप्रैल 2026 को ज्यादातर RTO कार्यालयों में नहीं हुई पालना - जयपुर RTO प्रथम, जयपुर RTO द्वितीय में नहीं किए गए रोस्टर आदेश - न मंत्रालयिक कर्मचारियों की सीट बदली गई - न ही परिवहन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव - जयपुर के बाहर के अन्य RTO अधिकारियों ने भी रोस्टर के नाम पर की खानापूर्ति - रोस्टर की पालना नहीं होने से कई कार्यालयों में सालों से कार्मिक एक सीट पर जमे हुए - अब जयपुर RTO प्रथम में अगले कुछ दिन में रोस्टर करने की है संभावना - वहीं जयपुर RTO द्वितीय ने 2 दिन पहले ही 3 निरीक्षकों को बदलाव - निरीक्षक अनिल बसवाल, मुकुन्द राठौड़ और बिजेन्द्र जांगिड़ बदले - हालांकि बदलाव के आदेशों में रोस्टर आदेश की पालना का हवाला नहीं आईटी-लेखा कार्मिकों को दे दिए वाहन ट्रांसफर के कामकाज तत्क्षणीन परिवहन आयुक्त रवि जैन ने तब आदेशों में यह भी कहा था कि विभाग में कार्यरत लेखा विभाग के कार्मिकों और आईटी विभाग के कार्मिकों को उनके निर्धारित दायित्व के विपरीत कार्य आवंटित नहीं किया जाए। लेकिन परिवहन विभाग के कई आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में इसकी भी अवहेलना हो रही है। दरअसल कई कार्यालयों में आईटी शाखा के सूचना सहायकों और सहायक प्रोग्रामरों को मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए आवंटित कार्य दिए हुए हैं। इनमें वाहनों के ट्रांसफर, वाहनों के पंजीयन, टैक्स जमा करने से जुड़े कार्य सूचना सहायकों को दिए हुए हैं। इन कार्यों में वित्तीय अनियमितता होने की स्थिति में आईटी शाखा के कार्मिकों को विभाग नियमानुसार दोषी भी नहीं ठहरा सकता है। 7 डिजिट घोटाले में जयपुर आरटीओ प्रथम में दोषी माने गए आईटी शाखा के कार्मिकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। कुलमिलाकर परिवहन विभाग के कार्यालयों में रोस्टर आदेशों की अवहेलना होने से पारदर्शिता और सुगम कार्यशैली पर सवाल लगातार बने हुए हैं।0
0
Report
सुगम परिवहन योजना: छह महीने में 1500 बस शुरू, PPP मॉडल से पूरी होगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप का बयान एक अच्छी पहल सुगम परिवहन सेवा शुरू की गई है 3 मॉडल पर बस सेवा शुरू की गई है 2029 -30 तक पूरा मॉडल ppp मोड पर तैयार किया जाएगा रियल टाइम निगरानी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था की गई है जहाँ इन्फ़्रास्टचर नहीं है उधर जल्द से जल्द तैयार किया जा रहा है बस स्टैंड बनाए जाएँगे इस योजना में बस सरकार नहीं ख़रीदेगी विसंगतिया दूर करने का काम सरकार करेगी 15 साल बस की लाइफ रखी गई है जिसे पूरा किया जाएगा कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है कि खटारा बस चलाई जा रही है कांग्रेस के राज्यो में ख़ुद उनको देखना चाहिए उनके राज्यों में बस सेवा का क्या हाल है हम प्राइवेट बस संचालकों को ट्रेनिंग करवाएँगे सरकार यदि आपके स्पोर्ट में खड़ी होगी तो कई विसंगतियां दूर होगी अगले 6 महीने में 1500 बस शुरू की जाएगी जिसे धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा ट्रेन जैसी ऑनलाइन सेवा बस सेवा में भी दिया जाएगा कांग्रेस का एक ग़लत निर्णय के कारण आम जानता 25 सालों से सफ़र कर रहा था जिसका निराकरण हमारी सरकार कर रही है पुरानी बसेस चलती रहेगी कांग्रेस छोटे बस ऑपरेटरस का अपमान कर रही है भोपाल परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप का बयान एक अच्छी पहल सुगम परिवहन सेवा शुरू की गई है 3 मॉडल पर बस सेवा शुरू की गई है 2029 -30 तक पूरा मॉडल ppp मोड पर तैयार किया जाएगा रियल टाइम निगरानी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था की गई है जहाँ इन्फ़्रास्टचर नहीं है उधर जल्द से जल्द तैयार किया जा रहा है बस स्टैंड बनाए जाएँगे इस योजना में बस सरकार नहीं ख़रीदेगी विसंगतिया दूर करने का काम सरकार करेगी 15 साल बस की लाइफ रखी गई है जिसे पूरा किया जाएगा कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है कि खटारा बस चलाई जा रही है कांग्रेस के राज्यो में ख़ुद उनको देखना चाहिए उनके राज्यों में बस सेवा का क्या हाल है हम प्राइवेट बस संचालकों को ट्रेनिंग करवाएँगे सरकार यदि आपके स्पोर्ट में खड़ी होगी तो कई विसंगतियां दूर होगी अगले 6 महीने में 1500 बस शुरू की जाएगी जिसे धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा ट्रेन जैसी ऑनलाइन सेवा बस सेवा में भी दिया जाएगा कांग्रेस का एक ग़लत निर्णय के कारण आम जानता 25 सालों से सफ़र कर रहा था जिसका निराकरण हमारी सरकार कर रही है पुरानी बसेस चलती रहेगी कांग्रेस छोटे बस ऑपरेटरस का अपमान कर रही है0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल चाय की दुकानों पर जनता की राजनीति: रोजगार और राम मंदिर
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आप की राय लोकेशन, बस्ती कहते हैं कि अगर पूर्वांचल की राजनीति को समझना है, तो किसी बड़े मंच या चुनावी रैली में जाने की जरूरत नहीं बस किसी चाय की दुकान पर बैठ जाइए। यहां चाय की चुस्कियों के बीच ऐसी राजनीतिक बहस छिड़ती है, जो नेताओं की रणनीति से लेकर जनता के मिजाज तक सब कुछ बयां कर देती है। पूर्वांचल को नेताओं की नर्सरी कहा जाता है और माना जाता है कि यहां का जनमत पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने का दम रखता है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ज़ी न्यूज़ की टीम भी पहुंची एक चाय की दुकान पर जहां लोगों से जाना कि आखिर इस बार जनता के मन में क्या चल रहा है। विकास, जातीय समीकरण, महंगाई, रोजगार और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी। चाय की भाप के साथ उठती राजनीतिक चर्चा और हर मेज पर चुनावी गणित। पूर्वांचल की पहचान सिर्फ संस्कृति और सभ्यता से नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक समझ से भी होती है। यही वजह है कि इसे नेताओं की नर्सरी कहा जाता है। यहां चाय की दुकानें सिर्फ चाय पीने की जगह नहीं, बल्कि राजनीति की खुली पाठशाला भी हैं। आगामी चुनाव को लेकर जब ज़ी न्यूज़ की टीम लोगों के बीच पहुंची तो किसी ने विकास को सबसे बड़ा मुद्दा बताया, तो किसी ने रोजगार और महंगाई पर सरकारों को घेरा। कई लोगों ने कहा कि जातीय समीकरण आज भी चुनाव में प्रभाव रखते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना था कि अब जनता काम के आधार पर वोट देना चाहती है। राम मंदिर का मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहा। कुछ लोगों ने इसे आस्था और सांस्कृतिक गौरव से जोड़ा, तो कुछ ने कहा कि अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। चाय पर चली इस चर्चा में हर व्यक्ति ने अपनी सोच और अपने अनुभव के आधार पर खुलकर अपनी बात रखी। पूर्वांचल की राजनीति हमेशा पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचती रही है। यही कारण है कि राजनीतिक दल भी यहां के जनमत को सबसे गंभीरता से लेते हैं। चाय की दुकान पर हुई यह चर्चा साफ संकेत देती है कि जनता हर मुद्दे पर सोच रही है, सवाल पूछ रही है और अपने वोट की ताकत को समझ भी रही है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस्ती जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। हर्रैया विधानसभा से अजय कुमार सिंह को 97,014 वोट, सपा से राजकिशोर सिंह को 66,908 मिले थे, कप्तानगंज विधानसभा से बीजेपी के चंद्र प्रकाश शुक्ल को 70,527 वोट, बसपा के राम प्रसाद चौधरी 63,700 वोट मिल था, रुधौली विधानसभा से बीजेपी के संजय प्रताप जायसवाल 90,228 वोट, बसपा के राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 68,423 वोट मिले थे, बस्ती सुदर से बीजेपी के दयाराम चौधरी को 92,697 वोट, सपा के महेंद्र नाथ यादव 50,103 वोट मिले थे, महादेवा (SC) सीट से बीजेपी के रवि कुमार सोनकर चुनाव जीते थे, 2022 के विधानसभा में सपा ने सबको चौंका दिया, सपा और उसके गठबंधन ने 5 में से 4 सीट पर जीत दर्ज की, हर्रैया विधानसभा से बीजेपी के अजय सिंह ने चुनाव जीता।0
0
Report
शामली में बीकॉम छात्रा के साथ छेड़छाड़ VIDEO वायरल, आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग
Shamli, Uttar Pradesh:शामली मिला हुआ संदर्भ: बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ। वायरल होने पर पीड़ित छात्रा ने दर्जनों छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस में आरोपी की शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटनाक्रम मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हंगरी पॉइंट के पास हुआ, जहां एक युवक ने छात्रा के साथ धक्का मुक्की की और गाली-गलौज की। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज करवाई और अदालतिक कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, और कहा कि भाजपा सरकार में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही।0
0
Report
सोनिया गांधी की टिप्पणी पर श्याम रजक का बयान—जेडीयू विधायक की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:नीतीश कुमार पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर श्याम रजक (जेडीयू विधायक/JDU)।0
0
Report
Advertisement
रबी फसलों के MSP में बड़ा इज़ाफा; कुसुम MSP में सबसे अधिक वृद्धि
Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दी, मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए CCEA का फैसला। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम (Safflower) के MSP में — ₹675 प्रति क्विंटल की वृद्धि, नया MSP ₹7,215। सरसों-राई के MSP में ₹413 की बढ़ोतरी — नया MSP ₹6,613 प्रति क्विंटल। मसूर के MSP में ₹390 की वृद्धि — नया MSP ₹7,390 प्रति क्विंटल। चना ₹83 बढ़ा — नया MSP ₹5,958 प्रति क्विंटल। जौ ₹136 बढ़ा — नया MSP ₹2,286 प्रति क्विंटल। गेहूं के MSP में ₹25 की बढ़ोतरी — नया MSP ₹2,610 प्रति क्विंटल। सरकार के मुताबिक सभी रबी फसलों के MSP को उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना रखने की नीति के अनुरूप बढ़ाया गया है। लागत पर सबसे ज्यादा अनुमानित मार्जिन गेहूं में 106%, सरसों में 96%, मसूर में 92%, चने में 59%, जौ में 58% और कुसुम में 50% है। सरकार के मुताबिक MSP बढ़ाने का उद्देश्य किसानों को लाभकारी मूल्य देना और दलहन-तिलहन जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देना है। गेहूं की सरकारी खरीद 2014-15 से 2025-26 के दौरान बढ़कर 3715 LMT हुई, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 2254 LMT थी। छह रबी फसलों की कुल खरीद 2014-15 से 2025-26 में 3921 LMT हुई, जबकि 2004-05 से 2013-14 में 2302 LMT थी। छह रबी फसलों के किसानों को MSP के तहत भुगतान भी बढ़ा—₹8.36 लाख करोड़, जबकि 2004-05 से 2013-14 में यह ₹2.65 लाख करोड़ था।0
0
Report
ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन: इस्तीफे की मांग तेज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में कांग्रेस का हल्लाबोल देखने के लिए मिला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने के लिए मिला। जिला न्यायालय गेट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट की ओर कूच हुआ, जिसमें शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने मिला, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, जमकर नारेबाजी की, इस दौरान बेरिकेड्स पर चढ़ने और उन्हें तोड़ने का भी प्रयास कांग्रेसियो ने किया। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल पहले से ही तैनात था। ऐसे में जब बेरिकेड्स तोड़ने का प्रयास हुआ तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का मुखोटा लगाकर एक कांग्रेसियो पहुंचा, जिसे उन्होंने बताया कि यह भाजपा कार्यालय के पीछे छुपे थे, जिन्हें आज कांग्रेसियो ने पकड़ा। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को जलाया, उस पर जूते चप्पल भी मारे, निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता है, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
बिप्लब देव के मप्र दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- जतन बेकार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव के मप्र दौरे पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का बयान बीजेपी चाहे जितना जतन कर ले, अब जाना तय ‘बिप्लब देव भी कोई चमत्कार नहीं कर सकते’ ‘कोई जतन काम नहीं आएगा’0
0
Report
Advertisement
शुभम कोली मर्डर स्पॉट से बाहर निकलने की ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:SHUBHAM KOLI MURDER SPOT0
0
Report
मेरठ: सौरभ राजपूत की मां कोर्ट पहुंची, फांसी की सजा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:MEERUT - सौरभ राजपूत की मां और उसका भाई कोर्ट में पहुंचे* सौरभ की मां - हमने तो फांसी की सजा मांगी है...0
0
Report
हांसी: सफाईकर्मचारियों का धरना तीसरे दिन जारी, पुतला फूंका, वेतन-आपूर्ति मांगें
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव,सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान हांसी: सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, EO और DMC का पुतला फूंका हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिन से सफाई कार्य ठप होने के बाद आज कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और डीएमसी का पुतला फूंककर विरोध जताया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला हांसी के प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से नारनौद हल्के के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 3 से 4 महीने से लंबित वेतन का भुगतान, करीब एक साल से रुका तेल और साबुन उपलब्ध करवाना तथा पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है। सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबित वेतन सहित अन्य समस्याओं का निपटारा करने की मांग की। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अगर आंदोलन आगे बढ़ता है तो इसका असर नारनौद क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में नशे के खिलाफ SANKALP सोसायटी का गठन, नशामुक्ति अभियान शुरू
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में नशे के against बनेगी SANKALP सोसायटी सोसायटी के चेयरपर्सन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे रिटायर्ड DGP ओ.पी. सिंह को सोसाइटी का CEO बनाया गया नशे की रोकथाम, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर रहेगा फोकस नशामुक्त गांवों और वार्डों को मिलेगा SANKALP-Certified दर्जा युवाओं में नशे के मामलों में कमी लाना पहले साल के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल इसके लिए अलग SANKALP Fund बनाया जाएगा विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी करेगी सोसायटी जांच, तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की शक्तियां सोसायटी के पास नहीं होंगी Executive Committee करेगी फैसलों के क्रियान्वयन और मासिक समीक्षा की निगरानी हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी की0
0
Report
गिरिडीह में झारखंड बंद का असर, सड़कें जाम, आम लोग परेशान
Giridih, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए संपूर्ण झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला। बंद समर्थकों ने पपरवाटांड़ स्थित पुराने टोल प्लाजा के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आंदोलनकारियों के सड़क पर बैठ जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलनकारियों सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान, पहचान और अधिकार मिलना चाहिए। मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने 29 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला था और इसके बाद 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने से आम राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। प्रशासन के समझाने के बाद आंदोलनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।0
0
Report
गंडक नदी के दबाव से चंपारण तटबंध में गड्ढा, ग्रामीण मरम्मत में जुटे
Motihari, Bihar:मोतिहारी में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि rुक गया है पर गंडक river के दवाब के कारण चंपारण तटबंध में एक दर्जन जगहों पर रिसाव हुआ है।जहां अधिकारी से पहले ग्रामीण मुस्तैद होकर मरम्मत कार्य में मदद कर रहे हैं। गंडक नदी के दबाव से अरेराज प्रखंड के मननपुर में चंपारण तटबंध पर मिट्टी धंसने से बड़ा सा गड्ढा बन गया है। अगर तत्काल चंपारण तटबंध पर बने इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो गंडक नदी के पानी का बहाव इधर से भी शुरू हो सकता है। मौके पर मौजूद ग्रामीण और पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा जैसे नेता भी खुद गड्ढा भरने की प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
