icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841428
MKMadesh Kumar TiwariFollow12 Sept 2024, 10:22 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पचमढ़ी बायसन हमला: जवान आकाश चौहान की मौत, सेना अस्पताल में गई जान

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा की वादियों में बसे पर्यटन स्थल पचमढ़ी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। आर्मी एजुकेशन सेंटर के खेल मैदान में अभ्यास कर रहे 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान पर अचानक झाड़ियों के बीच से निकलकर आए एक जंगली बायसन ने हमला कर दिया। बायसन ने पीछे से आकर अपने नुकीले सींग से जवान के शरीर पर जोरदार वार किया और उन्हें उठाकर हवा में घुमा दिया। जमीन पर गिरते ही जवान के शरीर से तेजी से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल आकाश को तत्काल मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। आर्मी एजुकेशन सेंटर परिसर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पीछे की ओर से एक जंगली बायसन वहां पहुंचा और जवान आकाश चौहान को निशाना बना लिया। बायसन के सींग जवान के शरीर में घुस गया। जोरदार प्रहार से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक जवान 17वीं कमांड रेजिमेंट में पदस्थ थे। वह दो साल के चीनी भाषा प्रशिक्षण پروگرام के तहत पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन सेंटर आये हुए थे। बताया गया है कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून क्षेत्र के रहने वाले थे। शिवनाथ यादव उप निरीक्षक पचमढ़ी थाना ने जवान की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।
0
0
Report

समस्तीपुर कल्याणपुर में अर्धनग्न युवती का शव, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के कल्याणपुर में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला । दुष्कर्म कर सिर कुचलकर हत्या की आशंका । कपड़े शव के पास मिले, पुलिस जांच में जुटी । समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। शव के पास ही युवती की जींस और शर्ट रखी हुई थी, जबकि शरीर पर केवल इनर कपड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि सुबह चौर की ओर निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हालांकि, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवती की पहचान नहीं की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। चोट इतनी गंभीर थी कि सिर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवती का चप्पल भी शव के पास ही मिला है। नाक में नथिया भी थी।घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर है। यह इलाका बांध के रास्ते समस्तीपुर-दरभंगा जाने वाली बाईपास सड़क के आसपास है। यहां सामान्य तौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाया गया और इसके बाद उसकी हत्या की गई।शव अर्धनेग्न अवस्था में मिलने और कपड़े अलग पड़े होने के कारण पुलिस रेप के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाकर हत्या की गई है। रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल बाईपास सड़क के पास है और यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस आसपास के इलाकों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

NIA ने पटना कोर्ट के वकील संदीप सिन्हा को गिरफ्तार किया, एके-47 केस मोड़

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ मुजफ्फरपुर में एके 47 बरामदगी मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को देर रात गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।एनआईए की टीम ने अधिवक्ता को केस नंबर R.C.NO-11/2024/NIA/DLI में नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार स्थित उनके कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया।हालांकि एनआईए की इस कार्रवाई पर अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के परिजनों ने सवाल खड़ा किया है और बताया कि एनआईए जानबूझकर अधिवक्ता को फंसा रही है।गिरफ्तार अधिवक्ता के पिता ने बताया कि इससे पहले दो बार एनआईए की टीम रेड कर चुकी है।उन्होंने बताया कि पहली रेड में घर से कुछ बरामद नहीं हुआ था लेकिन दूसरी रेड में एनआईए ने प्लांट कर घर के बाहर स्थित एक कमरे में रिवाल्वर रख कर बरामदगी दिखाई।वहीं अधिवक्ता के चचेरे भाई ने बताया कि दूसरी बार एनआईए द्वारा की गई कार्रवाई और जप्ती सूची को पटना एनआईए कोर्ट में चैलेंज किया गया है जिसमें कोर्ट एनआईए से जवाब मांग रही है और उसी दुर्भावना से ग्रसित हो कर एनआईए ने उनके भाई को गिरफ्तार किया है।अधिवक्ता के पिता ने बताया कि एनआईए की टीम ने दूसरी रेड में उनकी लाईसेंस गन और कुछ कैश भी लेकर चली गई थी जिसकी शिकायत एनआईए डीजी से लेकर प्रधानमंत्री तक से की गई है और शायद यही वजह है कि एनआईए अधिवक्ता को परेशान कर रही है।बता दे कि मुजफ्फरपुर एके 47 बरामदगी मामले में अभी तक 6 से अधिक लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है और कल देर रात एनआईए ने अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। बाइट-अशोक कुमार सिन्हा, पिता बाइट-बाबुल कुमार सिन्हा, चचेरा भाई
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में बेमौसम बारिश से किसानों की धान व मूंग फसल खतरे में

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में मौसम ने अचानक करवट बदली है। आसमान में काले बादल, ठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। कल से चल रही हवाओं के बीच बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। जहां एक ओर ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर खेतों में खड़ी धान और मूंग की पकी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। चित्रकूट में मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कल से चल रही हल्की हवाओं के बीच रिमझिम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। आसमान में बादलों का डेरा है और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में गिरावट के बीच जनजीवन पर भी मौसम का असर दिखाई देने लगा है। लेकिन इस बदलते मौसम ने सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ा दी है। खेतों में धान और मूंग की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में बेमौसम बारिश और तेज हवाएं किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो खेतों में खड़ी पकी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। फसल की कटाई के समय मौसम की इस बेरुखी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। एक ओर किसान अपनी फसल को सुरक्षित घर लाने की तैयारी में जुटे हैं, तो दूसरी ओर आसमान में छाए बादल उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। किसानों को आशंका है कि लगातार बारिश होने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और उपज को नुकसान पहुंच सकता है। अब किसानों की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द मौसम साफ होगा, ताकि वे अपनी मेहनत से तैयार फसल को सुरक्षित समेट सकें। फिलहाल चित्रकूट में मौसम का बदला मिजाज लोगों को ठंड का एहसास करा रहा है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश राहत से ज्यादा आफत बनती नजर आ रही है। अगर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहता है, तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

केदारनाथ धाम में बर्फबारी तेज, ठंड के बीच भक्तों की दर्शन यात्रा जारी

Routhiya, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लगातार बर्फबारी हो रही है। पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। कड़ाके की ठंड और माइनस में पहुंचते तापमान के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है और बाबा के दर्शनों के लिए यात्रियों का पहुंचना लगातार जारी है। BHO: तस्वीरों में देखिए, बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी किस तरह सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से धाम में ठंड काफी बढ़ गई है और तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, 11 नवंबर को शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद होने हैं। ऐसे में यात्रा के अंतिम दिनों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा कि भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, चिकित्सा कर्मियों, होमगार्ड, पीआरडी और पर्यावरण मित्रों सहित तमाम सेवा से जुड़े लोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं में जुटे हुए हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि धाम में लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान को देखते हुए गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ लेकर आएं और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। बाइट : विनीत पोस्ती, सदस्य, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति
0
0
Report
Advertisement

जमुई गैस सिलेंडर ब्लास्ट: आग 20 फीट ऊँची, पर कोई घायल नहीं

Jamui, Bihar:जमुई खैरा प्रखंड के गढ़ी थाना क्षेत्र के हरनी गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान इंडेन गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा। धमाके के बाद करीब 20 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। वहीं, विस्फोट के कारण सिलेंडर घर से करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरा। गनीमत रही कि इतनी भयावह घटना के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की क्षति हुई। ग्रामीण पंकज तांती ने बताया कि रणजीत तांती की 15 वर्षीय बेटी काजल कुमारी गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाने लगी, अचानक सिलेंडर में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए पानी, बालू और कपड़े को भिगोकर इस्तेमाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार, घर में कुल छह परिवार रहते हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। हालांकि, अग्निशमन टीम के पहुँचने से पहले ही गर्म होकर सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके से छाया सन्नाटा, 20 मीटर दूर जा गिरा सिलेंडर स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट होते ही पूरे इलाके में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा मानो धरती हिल गई हो। विस्फोट के बाद आग की लपटें करीब 20 फीट ऊपर तक उठीं और सिलेंडर घर से लगभग 20 मीटर दूर जाकर गिरा। धमाके की भयावहता के बावजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और आसपास किसी प्रकार की क्षति भी नहीं हुई। गैस एजेंसी पर लीक सिलेंडर देने का आरोप घटना के बाद काजल के परिवार ने संबंधित गैस एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि एजेंसी की ओर से उन्हें लीक सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था और आपूर्ति के समय सिलेंडर की ठीक से जांच भी नहीं की गई थी। वहीं, काजल के चचेरे भाई ने बताया कि घटना के बाद गैस पासबुक में दिए गए नंबर पर एजेंसी से संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। परिवार ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, सिलेंडर में आग लगने और विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि आग और जोरदार विस्फोट के बावजूद छह परिवारों वाले घर में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद से गांव में गैस सिलेंडर की सुरक्षा और एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज है。
0
0
Report

जदयू के संजय झा बोले—ललन सिंह हमारे आदरणीय नेता, उनका सम्मान जरूरी

Patna, Bihar:जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार द्वारा ललन सिंह से आशीर्वाद नहीं लेने पर कहां ललन सिंह हमारे पार्टी के आदरणीय नेता है वरिष्ठ नेताओं में से एक है हम लोग उनका सम्मान करते हैं पार्टी में थोड़ा बहुत बात चलता रहता है पार्टी को बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान है आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यू 1 नवंबर को समीक्षा बैठक करेगी निशांत कुमार इस बैठक में शामिल होंगे उसे बैठक में तय होगा पार्टी चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेगी या नहीं वैलेट पेपर पर चुनाव होने पर कांग्रेस का क्या हाल है यह चुनाव परिणाम से पता चल गया कांग्रेस को अपनी जमीनी हकीकत पहचानी चाहिए कांग्रेस पहले बूथ कब्जा कर गिट्टी थी गरीबों को वोट नहीं करने दिया जाता था जो अब नहीं हो पा रहा है विपक्ष के द्वारा एक नवंबर को दिल्ली में सड़क पर प्रदर्शन करने पर कहा विपक्ष भारत को बांग्लादेश नेपाल बनाने की कोशिश में लगी हुई है कांग्रेस जहां जीती है वहां पर चुनाव आयोग सही है भारतीय है वहां गलत हो जाती है आराध्या की स्थिति करके देश में सत्ता परिवर्तन करने की सोच कांग्रेस की गलत है फरक्का जलसंधि को लेकर संजय झा ने कहा बिहार के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ था 1996 में यह संधि हुई थी फरक्का जलसंधि के विरोध में हमारा पूरे बिहार भर में यात्रा अब समाप्त होने वाला है बिहार के लोगों को हम जागरुक कर रहे हैं इस संधि के विरोध में यह जलसंधि नहीं हो अगर हो तो बिहार में जितनी पानी की जरूरत है उसको ध्यान रखे हो बाइट संजय झा जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
0
0
Report

ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं का खास उत्साह, गांव विकास की उम्मीद तेज

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास की उम्मीदों के साथ ग्रामीण अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रही हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, बुजुर्ग और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाएं चुनाव के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। ग्रामीण इन समस्याओं के समाधान और गांव के समग्र विकास की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं में गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साह बना हुआ है। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो सके। वहीं, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 'पहले मतदान, फिर जलपान' का संदेश भी नजर आ रहा है। ग्रामीण लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top