841428
गोपालगंज में पुलिस व शराब तस्करों के बीच मुठभेड़
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। पुलिस को कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। तस्करों की फायरिंग में जवान को चोट लगी। इसके बाद कुचायकोट पुलिस ने तस्करों के छुपने की जानकारी मिलने पर जांच के लिए पहुंची, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगंज में मुहर्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू
Kishanganj, Bihar:म muslim बहुल जिला किशनगंज में पवित्र मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आज किशनगंज टाउन थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुहर्रम कमिटी के 17 लाइसेंसधारी अखाड़ों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और धर्मगुरु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम और एसडीपीओ ने मुहर्रम कमिटी के सदस्यों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करना होगा। बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के एक बुजुर्ग व्यक्ति उस्मान गनी ने मुहर्रम जुलूस में धारदार हथियार (तलवार, भाले आदि) को शामिल नहीं करने को लेकर जिला प्रशासन से मांग किया..वही उनकी इस मांग पर प्रशासन ने तुरंत मुहर लगा दी। एसडीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार मुहर्रम जुलूस में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वही एसडीएम और एसडीपीओ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि इस बार भी यह पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।उन्होंने जिले के सभी अखाड़ों और नागरिकों से अपील किया कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जिले में पूर्व की भांति शांति व्यवस्था बनाए रखें। वही बैठक में उपस्थित मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन के सभी फैसलों का स्वागत किया और शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिलाया। मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की प्रमुख तैयारियां की बात करें तो 1- शहर के सभी चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 2 - संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ मैजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। 3- पूरे कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी। 4- अखाड़ों के निकलने के समय शहर के बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। 5- जुलूस के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार निकालने या प्रदर्शित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
धनबाद-झरिया मार्ग पर आक्रोशित जनता ने जमकर प्रदर्शन, उमेश यादव हत्या की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला के समीप सोमवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोग आटा मिल कर्मचारी उमेश यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे और मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने तथा हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि मृतक उमेश यादव रत्न अग्रवाल के आटा मिल में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह तकादा कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उमेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धनबाद में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे लूट और आपसी रंजिश दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है。0
0
Report
राजसभा जीत के बाद बैद्यनाथ राम ने मां दिउड़ी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा जीत के बाद रांची के तमाड़ स्थित मां सोलहभुजी दिउड़ी मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ आशीर्वाद लिया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा करने की शक्ति मांगी है. उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी नेतृत्व ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और राज्यसभा में झारखंड के विकास, आदिवासी-मूलवासी समाज, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा राज्य के हितों की पैरवी करेंगे. तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मंदिर पहुंचे और नवनिर्वाचित सांसद को जीत की बधाई देते हुए मां सोलहभुजी का आशीर्वाद लिया. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे; बुंडु डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था संभाली. राज्यसभा पहुंचने के बाद बैद्यनाथ राम का मंदिर में माथा टेकना आस्था और जनसेवा के संकल्प का संदेश माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में राजनीति गरम, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
Patna, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है。 बाइट - समीर सिंह, कांग्रेस MLC कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि यदि मामला गंभीर था तो गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अब तक सामने आई जानकारियों के आधार पर यह मामला एनकाउंटर से अधिक हत्या का प्रतीत होता है। हालांकि उन्होंने सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई और जांच शुरू करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति को समझा-बुझाकर शांत कराया जा सकता था, उसकी हत्या समाधान नहीं थी。 बाइट - विनय कुमार सिंह, भाजपा विधायक भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने जांच टीम का गठन कर दिया है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी होगा, सरकार उसे बख्शेगी नहीं और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बाइट - ख़ालिद अनवर, जेडीयू MLC जेडीयू एमएलसी ख़ालिद अनवर ने कहा कि अदालत सभी को न्याय देती है और किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है और बिहार में कानून के शासन के तहत हर व्यक्ति को न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि चाहे पुलिसकर्मी हो, अपराधी हो या आम नागरिक, सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। बाइट - गौतम कृष्णा, राजद विधायक वहीं राजद विधायक गौतम कृष्णा ने इस घटना को सरकार के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया था तो उसकी हत्या क्यों हुई, इसका जवाब सरकार को देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत भूषण तिवारी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में बारात लौटते ही दुल्हन के प्रेमी-गिरोह ने धमकी देकर शादी रुकवा दी
Ambad, Maharashtra:एंकर, अम्बेडकरनगर के एक गांव में आई एक बारात बिना शादी किए ही बैरंग लौट गई,,वजह बना दुल्हन का कथित प्रेमी, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर न केवल दूल्हे को असलहा दिखाकर धमकाया, बल्कि द्वारपूजा से ठीक पहले उसे दुल्हन की कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी दिखा दी,, इस पूरी घटना से आहत होकर दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया,, मुख्य आरोपी (प्रेमी) के एक साथी को हिरासत में लिए जाने की बात बताई जा रही है,, बीओ 1- अम्बेडकरनगर टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआरिया पुंथार में जनपद अयोध्या के कुमारगंज थाना अंतर्गत निवासी संदीप चौहान की बारात आई थी,, द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था, तभी गांव के ही शुभ लाभ ने अपने दो अन्य साथियों अरुण और कृष्णा के साथ मिलकर कार्यक्रम में खलल डाला दिया,, आरोपियों ने दूल्हे संदीप चौहान को रोककर उसके साथ मारपीट की और तमंचा (कट्टा) दिखाकर जान से मारने की धमकी दी,,इसके बाद आरोपियों ने दूल्हे को युवती की कुछ आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो दिखाई और शादी न करने का दबाव बनाया,, वीडियो देखने और धमकी मिलने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मध्यस्थता कर शादी न करने का फैसला लिया गया और बारात बिना शादी किए ही अयोध्या वापस लौट गई,, शादी टूटने और समाज में हुई इस पूरी घटना से आहत होकर दुल्हन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की,, परिजनों को जैसे ही इसकी भान हुआ, उन्होंने तुरंत उसे सीएचसी टांडा पहुंचाया,, समय पर मिले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है,, थाने पहुंची पीड़िता ने अपना दर्द साझा किया,, उसने बताया कि शुभ लाभ चौहान, अरुण और कृष्णा ने मुझे कट्टा दिखाकर जबरदस्ती मेरी गलत वीडियो बनाई थी और धमकी दी थी कि किसी को बताओगे तो घर वालों को मार देंगे,,जब दूल्हा घर आया, तो इन तीनों ने मिलकर उसे दो-चार थप्पड़ मारे, कट्टा दिखाया और वो वीडियो दिखाई,,इसके बाद बारात लौट गई,,बारात लौटने के दुख और सदमे में मैंने जहर खा लिया था,, मैं चाहती हूँ कि इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले,, बाइट- पीड़ित बालिका बीओ 2- इस मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है,, मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी टाण्डा ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और स्थिति को शांत कराया था,, पीड़ित कन्हाई लाल की तहरीर के आधार पर थाना टांडा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 156/26 पंजीकृत कर लिया गया है,,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है,,पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है,, बाइट - शुभम कुमार - सीओ टाण्डा0
0
Report
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: कई छात्रों की मौत, कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं。0
0
Report
Advertisement
36 साल बाद Pirbhoor थाना में हिंदू थानेदार की तैनाती, राज कुमार सिंह नया प्रभारी
Patna, Bihar:पटना एंकर-पटना के ऐतिहासिक और संवेदनशील माने जाने वाले पीरबहोर थाने में 36 वर्षों बाद हिंदू थानेदार की पोस्टिंग की गई है। शास्त्रीनगर के सर्किल इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को पीरबहोर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तत्कालीन थानेदार सज्जाद गद्दी को हटाकर सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर भेज दिया गया है। पुलिस विभाग में पदस्थापन और तबादला सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मानी जाती है, लेकिन पीरबहोर थाना में यह बदलाव इसलिए चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि वर्ष 1990 के बाद पहली बार किसी हिंदू अधिकारी को यहाँ थानेदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है。 जी कुमार थे आखिरी हिंदू थानेदार उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार, जी कुमार पीरबहोर थाना के आखिरी हिंदू थानेदार थे। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 1987 से 23 मार्च 1990 तक रहा। इसके बाद 23 मार्च 1990 को जेड अहमद की नियुक्ति हुई और यहीं से इस थाने में मुस्लिम थानेदारों की लगातार पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो गया。 1990 से लगातार मुस्लिम थानेदारों की तैनाती 10 मार्च 1990 को लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पीरबहोर थाना में मुस्लिम अधिकारियों की नियुक्ति का दौर शुरू हुआ। जेड अहमद पहले मुस्लिम थानेदार बने और उसके बाद लगातार मुस्लिम थानेदारों की तैनाती होती रही। हाल ही में सज्जाद गद्दी इस थाने के 22वें मुस्लिम थानेदार के रूप में पदस्थापित थे। उन्होंने 29 जुलाई 2025 को योगदान दिया था, लेकिन 21 जून 2026 को उनका तबादला कर दिया गया。 कांग्रेस शासनकाल में विभिन्न समुदायों के अधिकारी को मिली जिम्मेदारी पीरबहोर थाना के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान विभिन्न जाति और समुदायों के अधिकारियों को थानेदार बनाया जाता रहा। एल.पी. तिवारी की पहली नियुक्ति 6 जनवरी 1976 को हुई थी और वे 24 मार्च 1980 तक इस पद पर रहे। उनके बाद आर.एल. सिंह, एल.एम. प्रसाद, एस.के. गुप्ता, आर.एस. सिंह और जी कुमार समेत कुल छह हिंदू अधिकारियों ने इस थाना का नेतृत्व किया。 नई पोस्टिंग पर पुलिस महकमे में चर्चा राज कुमार सिंह की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। लंबे अंतराल के बाद हुए इस बदलाव को कई लोग प्रशासनिक निर्णय मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे बदलते राजनीतिक और प्रशासनिक समीकरणों से जोड़कर भी देख रहे हैं। फिलहाल राज कुमार सिंह ने पीरबहोर थाना की कमान संभाल ली है और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।0
0
Report
मयूर शुक्ला की लाइव रिपोर्टिंग जोरों पर, देखें क्या हो रहा है
Lucknow, Uttar Pradesh:इस आईडी में रिपोर्टर मयूर शुक्ला का लाइव इंजेस्ट हो रहा है ।0
0
Report
योगी की फाइल वीडियो: पंकज के लिए क्या है राज़
Noida, Uttar Pradesh:योगी की फाइल वीडियो पंकज के लिए0
0
Report
Advertisement
मनीषा मर्डर: पिता 29 जून को DC के बाहर आमरण अनशन पर
Bhiwani, Haryana:हर हाल में आमरण अनशन पर बैठेंगे पिता टिचर मनीषा का बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री केस मृतका मनीषा के पिता 29 जून को DC ऑफिस के बाहर बैठेंगे आमरण अनशन पर आज DC से आमरण अनशन की अनुमति लेने लघु सचिवालय पहुंचे थे पिता संजय DC कार्यालय में नहीं मिले, PA को सौंपा अनुमति पत्र पिता संजय बोले, अनुमति मिले या ना मिले, मैं हर हाल में 29 जून को आमरण अनशन करूंगा कहा, 10 महिने बीत गए, अब तक जांच में क्या मिला, कोई नहीं बता रहा कहा, मैं नहीं, सभी को पता है ये सुसाइड नहीं, मर्डर है ये शादी नहीं, मैंने किसी को नहीं बुलाया, कोई आए या ना आए, मैं ज़रूर अनशन पर बैठूँगा बीते साल 11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा, 13 अगस्त को नहर किनारे मिला था शव फिलहाल CBI कर रही है मनीषा केस की जांच0
0
Report
HRAR की 36वीं आमसभा: हेमंत मित्तल बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने क्या रखा आगे?
Jaipur, Rajasthan:HRAR की 36वीं वार्षिक आमसभा बैठक हुई. बैठक में हेमंत मित्तल अध्यक्ष चुने गए, महासचिव अधिराज सिंह शाहपुरा और कोषाध्यक्ष असीम पारख पुन: चुने गए. संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ होटल व्यवसायी, रेस्टोरेंट संचालक, पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि और प्रदेशभर से आए सदस्य मौजूद रहे. सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. तरुण बंसल को इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई. वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड वित्तीय प्रतिवेदन और आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया.0
0
Report
भदोही पुलिस ने 117 गुम मोबाइल लौटाकर बड़ी सफलता पाई
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने 117 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए हैं बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 19 लाख 89 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 117 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने भदोही पुलिस का आभार जताया। साथ ही आमजन को CEIR पोर्टल और साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: स्पोर्ट्स बाइक स्नैचर्स गैंग पकड़ा गया, 4 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में ‘स्पोर्ट्स बाइक स्नैचर्स गैंग’ का पुलिस ने किया भंडाफोड़ अयोध्यानगर थाना पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार आरोपियों से 22 मोबाइल, 4 स्पोर्ट्स बाइक और एक छुरी बरामद जब्त माल की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपए आंकी गई KTM और पल्सर बाइक से वारदातों को देते थे अंजाम मोबाइल लेकर चल रहे लोगों को बनाते थे निशाना विरोध करने पर छुरी दिखाकर मोबाइल लूटते थे बदमाश पुलिस से बचने के लिए बदल देते थे बाइक की नंबर प्लेट अयोध्यानगर समेत 6 थाना क्षेत्रों की 12 वारदातों का खुलासा गैंग का मास्टरमाइंड सबदर ईरानी फरार, तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
बरेली जेल फार्म हाउस से कैदी फरार, फार्महाउस निगरानी चूक, वार्डर निलंबित
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) से एक कैदी भाग गया। यह घटना सोमवार दोपहर उस वक्त हुई, जब जेल के फार्म हाउस में कैदी काम कर रहे थे। कैदी फरार होने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच जेल वार्डर और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। फरार कैदी की पहचान दिनेश पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। वह अमरोहा के नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली का निवासी है। दिनेश को बिजनौर जनपद से पॉक्सो एक्ट के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। वह छह साल से बरेली सेंट्रल जेल में बंद था। সোমবার को कई कैदियों को जेल के फार्म हाउस में काम कराने के लिए ले जाया गया था। यह सभी कैदी जेल के फार्म हाउस में काम करने के लिए गए थे। करीब 40 कैदी काम कर रहे थे, जिनकी निगरानी के लिए करीब 10 से 12 वार्डर तैनात थे जेल के फार्म हाउस की कोई चाहरदीवारी नहीं है। पहले भी एक कैदी ट्रैक्टर चलाते हुए भाग गया था। इस बार भी निगरानी में चूक से यह घटना हुई है। जिन वार्डर की जिम्मेदारी उस साइड में निगरानी की थी जहां कैदी काम कर रहा था उनको प्राथमिक तौर पर निलंबित किया गया है। जेल प्रशासन के बताने पर बिजनौर जिले की पुलिस कैदी के घर भी गई है।0
0
Report
परिमल नाथवानी की जीत के बाद झारखंड में बयानबाज़ी तेज, गठबंधन में उथलपुथल
Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव का परिणाम भले ही आ चुका हो, लेकिन सियासी संग्राम अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। परिमल नाथवानी की जीत को लेकर अब बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भाजपा के साथ-साथ अपने ही गठबंधन के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए झारखंड के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी थी जिन्होंने झारखंड आंदोलन को खरीदा था और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उस आंदोलन को बेचा था। और आज सभी सहयोगी दल राज्य को चारागाह बना दिए हैं। बंधु तिर्की द्वारा उठाए गए सवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कभी भी राज्य का भला नहीं हो सकता और अगर किसी विधायक ने पार्टी से ऊपर उठकर वोट दिया है तो उन्होंने राज्य का विकास देखा है। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के अंदर सिर फुटौवल होगा और सरकार गिरेगी। इधर राष्ट्रीय जनता दल ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों को भी बेबुनियाद बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की सिद्धांत वाली पार्टी है और कभी भी लालू प्रसाद यादव ने सिद्धांत के साथ समझौता नहीं किया। लालू प्रसाद यादव कभी विरोधियों के सामने झुके नहीं। रही बात राजद पर उंगली उठाने की तो उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
