गोपालगंज में अपराधियों को थाने में लगाना होगा हाजिरी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी अवधेश दीक्षित ने गुंडा परेड शुरू कराया है। जिले के सभी थानों में रविवार को गुंडा परेड होगा, इस दौरान जमानत पर रिहा अपराधियों, असमाजिक तत्वों, शराब तस्करों को परेड कराया जायेगा। इस दौरान शिकायत मिलने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा कानून के तहत करवाई की जायेगी. रविवार को सभी थानों से जमानत पर रिहा अपराधियों को नोटिस दिया गया व गुंडा परेड कराया गया। यदि कोई शिकायत पाई जाती है तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत करवाई की जायेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
