icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841428
MKMadesh Kumar TiwariFollow7 Sept 2024, 07:30 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवसारी के छापर गांव में संघर्ष समिति के युवाओं के बीच हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल

Navsari, Gujarat:નવસારી જિલ્લાના ગણદેવી તાલુકાના છાપર ગામે પુર સંઘર્ષ સમિતિના સભ્યો વચ્ચે ઝપાઝપી ગતરોઝ મળેલી સંઘર્ષ સમિતિના યુવાનો વચ્ચે થઈ હતી મારામારી સંઘર્ષ સમિતિના સભ્યો વચ્ચે થયેલી ઝપાઝપી અને મારામારી ના વિડીયો સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ આંબિકા કાંઠાના ગામોમાં દર વર્ષે પૂરની પરિસ્થિતિ સામે લડવા બનેલી સમિતિના સભ્યો ઝઘડયા સંઘર્ષ સમિતિના Whatsapp ગ્રુપમાં લોકો જાણ ન કરાતા કેટલાક યુવાનો ભડક્યા પૂરની પરિસ્થિતિ સામે કાયમી ઉકેલ મેળવવાના બદલે યુવાનો અંદરો અંદર જ બાખડયા વાતાવરણ તંગ થતા પોલીસ પણ બોલાવવાની પડી હતી ફરજ
0
0
Report

माधोसिंह ओवरब्रिज पर कार में आग, पिता-पुत्र ने समय रहते बचाई अपनी जान

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में माधोसिंह ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में सवार पिता-पुत्र ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वीओ1–मामला औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह ओवरब्रिज का है, जहां वाराणसी से प्रयागराज जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग की लपटों से घिर गई,कार में वाराणसी निवासी 48 वर्षीय मंगल सिंह यादव अपने 21 वर्षीय बेटे अमन यादव के साथ सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार माधोसिंह ओवरब्रिज पर पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई,आग लगते ही पिता-पुत्र ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में पिता-पुत्र समेत किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहींचल सका है, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पे काबू पा लिया है।
0
0
Report

नावाँ में अवैध पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Didwana, Rajasthan:नावां के खारड़िया पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई चल रही थी और 50 से 100 बीघा क्षेत्र में हजारों पेड़ काट दिए गए। मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने वन विभाग और पंचायत से एनओसी होने की बात कही थी, लेकिन जानकारी लेने पर अधिकारियों ने किसी भी एनओसी से इनकार किया। वन क्षेत्रपाल अश्वनी पारीक ने मौके का निरीक्षण कर अवैध कटाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ नावां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। साथ ही विभागीय कर्मचारी की संलिप्ता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने वनरक्षक पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर में नवपदस्थ पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित का क्राइम कंट्रोल के लिए सख्त प्रदर्शन

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में नव पदस्थापित पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित जिले में क्राइम कंट्रोल को ले एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। कल रात पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित के द्वारा उदवंतनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओडी एवं संतरी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। थाना निरीक्षण के उपरांत जीरो माइल में रात्रि गश्ती में तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। इसके बाद नवादा थाना क्षेत्र का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस कप्तान के इस तेवर से भोजपुर जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

सीकर के चांदपोल चौकी के पास चोरी, CCTV में रिकॉर्ड दो बाइक चोरी

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर के कोतवाली थाना इलाके में चांदपोल चौकी से 100 मीटर दूर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने यहां पर एक भाई के घर के बाहर खड़ी दो बाइक चोरी कर ली। चोर अपने हाथों से बाइक को उठाकर ले गए। इसके बाद उसी के दूसरे भाई के घर के ताले तोड़े। चोरों ने एक बाइक यहां सामने खड़ी कर दी। चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सीकर में चांदपोल चौकी के सामने स्थित राधामोहन जाव की है। रात करीब 2 बजे के लगभग 3 चोर आए। जिन्हों ने पहले तो यूनुस बड़गुजर के घर के बाहर खड़ी 2 बाइक चोरी की। एक बाइक को तो 2 चोर हाथों से उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि तीसरा चोर पैदल बाइक को लेकर जा रहा है। इसके बाद चोर यूनुस के छोटे भाई अयूब के घर के बाहर आते हैं। यहाँ पर चोर एक बाइक को सामने खाली प्लॉट में खड़ा करते हैं। इसके बाद अयूब के घर के ताले तोड़कर अंदर घुसते हैं और दो कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करते हैं। इसके बाद चोर यहां से फरार हो जाते हैं। अयूब का परिवार मुंबई रहता है। ऐसे में परिवार के आने के बाद ही चोरी हुए सामान का पता लग सकेगा। जहां पर चोरी की यह वारदात हुई वहां से चांदपोल पुलिस चौकी केवल 100 मीटर दूर है। गली में रात के समय शराबियों का जमावड़ा का लगा रहता है। ऐसे में अब पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।
0
0
Report

सोनीपत कुंडली इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिसprobe तेज

Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत के कुंडली इलाके में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक की पहचान नरेंद्र उम्र लगभग 32 साल जो सोनीपत के कुंडली इलाके का ही रहने वाला。 दिल्ली पुलिस को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से युवक पर गन शॉर्ट की मिली थी सूचना。 सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची पाया की मामला कुंडली थाना इलाके का。 गोली लगने के बाद मृतक के भाई नें दिल्ली के SRHC हॉस्पिटल में लाकर करवाया था भर्ती。 जहाँ ईलाज के दौरान डॉक्टरों नें किया मृत घोषित, कुंडली थाना पुलिस माममें की जांच में जुटी。 सुरुवाती जांच में थाना पुलिस को पुरानी आपसी रंजिश की हैँ असंका, मामले की जांच जारी。 घटना के बाद से ही कुंडली इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल, घटना के बाद आरोपी फरार。 आरोपी की तलाश में लगी हरियाणा पुलिस की कई टीमें पुलिस का दावा जल्द होंगा गिरफ्तारी。
0
0
Report
Advertisement

सुरनकोट में रोमियो फोर्स की मुफ्त सेना भर्ती ट्रेनिंग ग्रामीण युवाओं के लिए उपलब्ध

Chikri Ban, पुंछ के सुरनकोट में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स की ओर से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का लाभ सुरनकोट के साथ-साथ मेंढर, राजौरी और सुंदरबनी के युवा भी उठा रहे हैं। युवाओं ने सेना की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद मददगार बताया। सुरनकोट में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स की ओर से बेरोजगार और सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को सेना भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी शारीरिक और अन्य तैयारियों में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा इस पहल का लाभ उठा रहे हैं। युवाओं ने कहा कि पहले उन्हें सेना भर्ती की तैयारी के लिए जम्मू या उधमपुर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, जहां प्रशिक्षण के साथ-साथ आने-जाने और रहने का भी खर्च उठाना पड़ता था। लेकिन सुरनकोट में मुफ्त प्रशिक्षण मिलने से उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है। प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने भारतीय सेना और रोमियो फोर्स का आभार जताते हुए कहा कि सेना की यह पहल उन्हें अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर दे रही है। युवाओं का कहना है कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई उम्मीदवार आर्थिक परेशानियों के कारण बेहतर प्रशिक्षण हासिल नहीं कर पाते। ऐसे में सेना की ओर से दी जा रही मुफ्त ट्रेनिंग उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है.
0
0
Report

बारामती: राजू शेट्टी की साखर घोटाले पर मांग, कीमतों में उछाल से सरकार पर सवाल

Rui, Maharashtra:बारामती माजी खासदार राजू शेट्टी पत्रकार परिषद बारामती सेंटर: साखरेचे दर वाढल्याने संशय उभरतो. साखरेचे दर वाढले असल्यामुळे फायदा शेतकऱ्यांना झाला असता तर आम्हाला आनंद झाला असता. अकारणच बिनहानी निर्णय घेऊन 10 लाख टन साखर आयात करण्याचा निर्णय घेतला गेला. ऑक्टोबरमध्ये साखर येणार असून त्या काळात साखर कारखाने सुरू होणार असल्याने दर कमी होण्याची शक्यता आहे. महिन्याला साखरेचा 22 लाख टन कोटा दिला जातो. सरकारने दिलेल्या 45 ते 48 लाख टन साखरेचा हिशेब लागत नाही. रिकव्हरी चोरून, साठवून ठेवलेल्या साखरेची विक्री उच्च दराने केली जाते, असा धोरण दिसत आहे. काही कारखान्यांनी टेंडर काढलं पण साखर विकली नाही. साखरेचा भाव वाढवायचा हा आधीच ठरवलेला होता. देशात साखर घोटाळा झाला; सरकारचे नियंत्रण नाहीत. सरकारने जर नियंत्रण ठेवले असते तर बाजारात घोडा झाला नसता. सणांच्या काळात दर वाढवायचेच होते. सरकारने दिलेल्या आकडेवारीवरून साखरेची कमतरता नाही. पुढच्या वर्षी 300 लाख टन साखर उत्पादन होईल. प्रधानमंत्री यांना पत्र लिहिले गेले आहे; साखर मिळत नसल्यामुळे लोक अस्वस्थ झाले नाहीत; साखरेची किंमत वाढली आहे, साखरेचे गोडाऊन तपासले पाहिजे. गोडाऊनमध्ये किती स्टॉक आहे, कागदावर किती आहे आणि रेकॉर्डवर नसलेली साखर जप्त केली पाहिजे अशी मागणी. केंद्र सरकारने निर्यातवर बंदी घातली. चोरट्या मार्गाने साखर बांग्लादेश व पाकिस्तानमध्ये गेली का? जर साखर बाहेर गेली तर गृह खात्या काय करणार? ग्राहकांच्या खिशावर दरोडा पडतोय; देशाबाहेर साखर गेली याची जबाबदारी अमित शहा व प्रल्हाद जोशी यांच्यावर आहे. काहींचे दुबईमध्ये ऑफिस आहे; काही मूठभर लोक आहेत त्यांनी हे केलं. इथेनॉल आणि साखरेचे काहीही संबंध नाही. मोदी है तो सब मुंकिन है. केंद्र सरकारच्या सांगण्यावर इथेनॉल 45 हजार कोटींची गुंतवणूक केली; त्याची जबाबदारी कोणाची? बाबासाहेब पाटील यांनी शेतकऱ्यांची FRP द्यावी. सरकार कमी पडते; वेळप्रसंगी कायदा हातात घेऊ. तुकाराम मुंढे यांनी घेतलेला निर्णय चुकीचा असं मला वाटत नाही. सुर्यतेल नावाखाली पामतेल मिक्स केल जाते याची चौकशी केली पाहिजे. शक्तीपीठ महामार्गाबाबत आम्ही एकत्रित निर्णय घेतला आहे, हा महामार्ग आम्हाला नकोय. 26 हजार एकर जमीन जाणार आहे; त्यातील 19 हजार एकर बागायती आहेत. देवाचे नाव घेऊन सरकार रस्ता बनवत आहेत; सावता माळी यांच्या गावातून त्यांच्या स्मारकावरून रस्ता नेत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में जर्जर पंचायत भवन गिरने से हादसा टला; सरपंच और सचिव सतर्क थे

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत कुकुरमुड़ा में बड़ा हादसा टल गया। करीब 18 साल पहले वर्ष 2008 में बना पंचायत भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। पिछले करीब पांच वर्षों से नए भवन की मांग की जा रही थी, लेकिन पंचायत का संचालन उसी जर्जर भवन में किया जा रहा था。 हादसे के वक्त पंचायत भवन के अंदर सरपंच और सचिव मौजूद थे। अचानक भवन का मलबा नीचे गिरने लगा। खतरा भांपते ही सरपंच और सचिव तत्काल बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलने के महज दो मिनट के भीतर पूरा पंचायत भवन भरभराकर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि समय रहते दोनों बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। भवन गिरने से पंचायत के महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और अन्य सामग्री मलबे में दब गई है। अब इन्हें निकालने की चुनौती पंचायत के सामने है。 सरपंच प्रतिनिधि गोलू पाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं तीन-चार बार नए पंचायत भवन की मांग की थी। इससे पहले रहे सरपंच भी कई बार जर्जर भवन की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराकर नए भवन की मांग कर चुके थे। बावजूद इसके समय रहते नया भवन नहीं बन सका。 घटना ने पंचायत भवनों की सुरक्षा और जर्जर शासकीय भवनों को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद प्रशासन कब तक नए भवन की व्यवस्था करता है। बाइट - गोलू पाल सरपंच प्रतिनिधि
0
0
Report

गुरुर्ग्राम FIR के विरोध पर अंबाला कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए

Ambala, Haryana:गुरुग्राम में दो दिन पहले मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर अंबाला कांग्रेस में रोष देखने को मिला। अंबाला में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि गुरुग्राम में दर्ज FIR रद्द नहीं की गईं तो पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुग्राम में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर अंबाला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताना हर नागरिक का अधिकार है, ऐसे में प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा में जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे。 अब देखना होगा कि कांग्रेस की इस चेतावनी के बाद सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
0
0
Report
Advertisement

बुराड़ी विजय चौक पर खुला नाला, हादसे का खतरा बढ़ा

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी में सड़क, ट्रैफिक और खुले नाले ने राहगीरों की मुश्किल बढ़ा दी है। विजय चौक पर खुला नाला और खुले होलपास के ढक्कन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। जसोला में खुले नाले में मासूम की मौत के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली है। देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट। उत्तरी दिल्ली के बादली व बुराड़ी विधानसभा के विजय चौक की तस्वीरें इस तरह के खुले नाले को दिखाती हैं, जो किसी भी वक्त जानलेवा हादसे की वजह बन सकता है। नाले के आसपास सुरक्षा के नाम पर पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आते। सड़क टूटी हुई है और वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों को फुटपाथ का सहारा लेना पड़ता है। जिस फुटपाथ को राहगीरों की सुरक्षा का रास्ता होना चाहिए, वही खतरे का रास्ता बन गया है। नाले के ऊपर लगे होलपास के कई ढक्कन खुले पड़े हैं। एक तरफ टूटी सड़क और दूसरी तरफ खुला नाला, बीच में आम आदमी फंसा है। जरा सी चूक और गहरे नाले में गिरने का खतरा है, खासकर रात के वक्त रोशनी कम होती है तो खतरा और बढ़ जाता है। सबसे बड़ा सवाल स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है, क्योंकि इसी रास्ते से रोज बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय लोग गुजरते हैं। अगर भीड़ या ट्रैफिक से बचने के दौरान किसी बच्चे का पैर खुले होलपास में चला जाए या कोई राहगीर नाले में गिर जाए, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? यह सवाल इसलिए भी गंभीर है क्योंकि दिल्ली के जसोला इलाके में खुले नाले में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत के बाद खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। हादसे के बाद यह दावा किया गया कि खुले नालों को सुरक्षित किया जाएगा, लेकिन बुराड़ी विजय चौक की तस्वीरें इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों की मांग है कि खुले नाले को तत्काल ढका जाए, होलपास के ढक्कन लगाए जाएं, टूटी सड़क की मरम्मत हो और नाले के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग की जाए, साथ ही पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाए ताकि अंधेरे में कोई अनहोनी न हो। फिलहाल बुराड़ी विजय चौक का यह खुला नाला सिस्टम की लापरवाही का बड़ा उदाहरण बना हुआ है। वक्त रहते इंतजाम किए जाएं तो जिंदगी बचाई जा सकती है।
0
0
Report

बैंक लोन घोटाला: कंपनी मालिक फरार, गिरवी संपत्ति और सामान गायब

Noida, Uttar Pradesh:बैंक से 89.46 लाख रुपये का लोन लेकर कंपनी मालिक फरार सेक्टर-22 स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से लिया था करीब 89.46 लाख रुपये का लोन कंपनी मालिक पर बैंक में गिरवी रखी संपत्ति और सामान बेचने का आरोप वर्ष 2024 में लोन लेकर बैंक के पास कंपनी का भंडार, संयंत्र और मशीनें गिरवी रखी थीं तीन लोगों को बनाया गया था लोन का गारंटर तय समय पर लोन की रकम वापस नहीं करने पर बैंक ने कार्रवाई शुरू की वर्ष 2025 में कानूनी कार्रवाई के बाद गिरवी संपत्ति कुर्क करने के आदेश हुए पुलिस की मदद से कुर्की के दौरान कंपनी मालिक मौके से गायब मिला बैंक के पास गिरवी रखी गई संपत्ति भी गायब मिली फोन पर संपर्क करने पर कंपनी मालिक का पता नहीं चला सेक्टर-24 थाने में कंपनी मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस मामले की जांच में जुटी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top