icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841428
Hathua Halchal NewsHathua Halchal NewsFollow24 Aug 2024, 11:07 am

सिविल कोर्ट गोपालगंज चेहल्लुम पर आज कोर्ट रहेगा बंद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दी जानकारी

Gopalganj, Bihar:सिविल कोर्ट गोपालगंज में अब शनिवार को ही चेहल्लुम की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बताया जाता है कि पहले से चेहल्लुम की छुट्टी रविवार को निर्धारित थी। लेकिन, शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के वकीलों ने जिला जज को आवेदन देकर बताया कि शनिवार को ही चेहल्लुम का पर्व पड़ रहा है। इसलिए रविवार की जगह शनिवार को ही कोर्ट बंद कर दिया जाय। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने रविवार की जगह शनिवार को कोर्ट बंद रखने का आदेश जारी किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे, स्नूकर चैम्पियनशिप में शॉट लगाए

Indore, Madhya Pradesh:सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे जहाँ वे इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप में पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और गीत सेठी के साथ बिलियर्ड्स टेबल पर स्टिक लेकर शॉट भी लगाया। वही इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैन मुनि सुधासागर जी मुनिराज से आशीर्वाद भी लिया। वहीं इंदौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्वांचल वासियों सहित छठ पूजा की बधाई शुभकामनाएं दी वही सीएम ने पत्रकार दिवस की भी बधाई दी।
0
0
Report

दिल्ली में कपिल मिश्रा के कैंप के बाहर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, दहशत फैल गई

New Delhi, Delhi:कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर बदमाशों ने बरसाया पीतल, 18 से 20 राउंड फायरिंग से दहली राजधानी दिल्ली! राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। थाना सोनिया विहार इलाके में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के ठीक बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि कैंप कार्यालय के afuera करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के सामने ही सरेआम गोलियां चलाकर पुलिस और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और फायरिंग के पीछे की वजह तथा आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर ही बदमाश बेखौफ होकर गोलियां बरसा सकते हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कितनी महफूज है?
0
0
Report
Advertisement

पटवारी का आरोप: स्मार्ट मीटर से भाजपा पर लूट-चोरी के संकेत

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को शिवपुरी पहुंचे। यहां आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए स्मार्ट मीटर, बिजली बिल और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखे बयान दिए। स्मार्ट मीटर को लेकर जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्री सिंधिया जी के खास हैं। उनके सामने दंडवत करते हुए कई वीडियो सामने आए हैं। पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि स्मार्ट मीटर वाकई फायदे का होता तो 350 कमरों वाले सिंधिया के महल में भी स्मार्ट मीटर लगा होता, जहां 1500 रुपये का बिल आता है। उन्होंने आगे भाजपा पर हमला बोलते हुए पार्टी को 'लूट की पार्टी' और 'अलीबाबा चालीस चोर की पार्टी' करार दिया। पटवारी के इस बयान से कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की राजनीति और बिजली व्यवस्था को लेकर सियासी माहौल गर्म होता नजर आया।
0
0
Report

नीमकाथाना में सरपंच चुनाव के दौरान हिंसा, पूर्व सरपंच की मौत

Noida, Uttar Pradesh:जिला: सीकरविधानसभा: नीमकाथाना स्थानीय रिपोर्टर: सद्दाम हुसैन लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर सरपंच चुनावों में खेतड़ी में बबाल । चुनाव के दौरान दो पक्षों में बूथों पर हुआ झगड़ा। पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की हुई मौत।तीन चार लोग हुए घायल जिन्हें करवाया गया है नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती।विजय नगर से पुत्रवधू सुमन लड़ रही थी सरपंच पद का चुनाव।घटना की सूचना पर नीमकाथाना डीएसपी सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह पहुंचे मौके पर।शव नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे अस्पताल, घटना की कड़े शब्दों में की निंदा।शव को खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाने ओर आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने झुंझुनूं कलेक्टर, एसपी और गृह राज्य मंत्री से फोन पर की वार्ता। पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल।
0
0
Report

दूदू- मालपुरा हाईवे पर भीषण हादसा: तीन की मौत, एक घायल

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) बाइक सवार और कार के बीच भीषण सड़क हादसा, एक पुरुष और दो युवतियों की हुई मौत। दूदू से मालपुरा हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर कार बाइक सवारों को कुचला। तीन की हुई दर्दनाक मौत, एक युवती हुई गंभीर स्थिति, घायल को जयपुर किया रेफर। एक ही परिवार के तीन जनों की मौत के बाद गांव में छाया मातम। मृतक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौटते वक्त हुआ हादसा। सूचना पर दूदू एसएचओ संजय मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का लिया जायजा। एंबुलेंस की मदद से शवों को दूदू उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, घायल को जयपुर किया रेफर。
0
0
Report
Advertisement

कालवाड़ थाना क्षेत्र के चोरों से ग्रामीणों का आक्रोश: 24 वारदात और 80 लाख के चोरी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर: कालवाड़ थाना इलाके में चोरों की धमाचौकड़ी के चलते ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीण दो दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं; जोरपुरा सुंदरियावास गांव में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। पिछले छह महीनों में गांव में 24 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। एक घटना में चोर जेवरात सहित 80 लाख रुपए तक ले गए। चोर ट्रांसफॉर्मर की डीपी, फव्वारे, केबल, बकरियां तक चुरा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक एक भी वारदात नहीं खोली; पुलिस अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
0
0
Report

राजस्थान HC ने आयोग-सीडब्ल्यूसी नियुक्तियों के लिए सरकार को समय दिया; सुनवाई जनवरी 2027

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। Rajasthan हाईकोर्ट ने राज्य में विभिन्न आयोगों और बाल कल्याण समितियों (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियों के मामले में राज्य सरकार को राहत देते हुए समय प्रदान किया है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने स्वप्रेरित याचिका व अन्य संबद्ध याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. प्रवीण खंडेलवाल ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनावों के मद्द्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस कारण कोर्ट द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को पारित पूर्व आदेश की पालना में नियुक्तियां नहीं की जा सकी हैं। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि आयोग और बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और वर्तमान में यह फाइल उच्चतम स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द से जल्द नियुक्तियां कर दी जाएंगी। आचार संहिता के लागू होने का हवाला देते हुए उन्होंने उचित आदेश पारित करने के लिए सरकार को कुछ और समय देने का आग्रह किया। खंडपीठ ने राज्य सरकार के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय दे दिया है। अब इस महत्वपूर्ण मामले पर अगली सुनवाई जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होगी.
0
0
Report
Advertisement

मैहर अमरपाटन में अतिक्रमण हटाने के लिए चालान और ठेला जप्ती की संयुक्त कार्रवाई

Maihar, Madhya Pradesh:नगर परिषद व राजस्व अमले द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, अतिक्रमण कारियों के कटे चालान। मैहर जिले में आज एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसील प्रवीण त्रिपाठी, नगर परिषद सीएमओ सुषमा मिश्रा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर परिषद अमले द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर आवागमन अवरुद्ध करने वालों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर चालान काटे हैं। मैहर के अमरपाटन नगर में रीवा रोड मैहर रोड व मुख्य मार्ग पर लगातार ठेला लगाकर व दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे अतिक्रमण कर मार्गों का अवरुद्ध किया जा रहा था, जिसकी शिकायत नगर के व्यापारीयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले भी नगर परिषद को की गई थी, जिसके बाद आज अमरपाटन एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, नगर परिषद सीएमओ सुषमा मिश्रा, पुलिस बल ने आज संयुक्त टीम बनाकर नगर में पहुंची थी, जहां पर उनके द्वारा मैहर रोड, रीवा रोड व सतना चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, साथ ही सड़क किनारे ठेला लगाकर अतिक्रमण करने वालों की ठेलों को भी जप्त की है, और दुकान के आगे बढ़ाकर सड़क में दुकान लगाने वालों पर 1000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है, वहीं तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने सभी अतिक्रमणकारियों व दुकानदारों को दुकान के सामने ठेका खड़ा न करवाने, अतिक्रमण हटाने, व टिन शेड को हटाने की हिदायत दी, साथ ही मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है, तहसीलदार के अनुसार यह एक नियमित करवाई है जो अब प्रतिदिन चलेगी ताकि मुख्य मार्ग अवरुद्ध न हो और ऐसी कार्यवाही हमेशा चलती रहे ताकि लोग अतिक्रमण न कर सकें।
0
0
Report

उज्जैन महाकाल के सवारी: कार्तिक-अगहन में नगर भ्रमण, भक्तों की भीड़

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - महाकाल सवारी, सावन की तरह कार्तिक और अगहन माह में भी नगर भ्रमण पर निकलते है बाबा महाकाल, मन्दिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कार्तिक मास के सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया। उज्जैन में सावन माह की तरह ही कार्तिक - अगहन माह में भी महाकाल की सवारी निकालने की परम्परा है | कार्तिक अगहन माह की यह पहली सवारी है | आज महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुची। मान्यता हे की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया । सवारी के आगे घोडा , बेंड , पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी।
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव में मतपेटी में आग लगने की सूचना से हड़कंप! - मतदान केंद्रों में हड़कम्प

Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव में मतपेटी में आग लगने की सूचना से हड़कंप! निवाई के दतवास क्षेत्र में मतदान के बीच मचा हड़कंप! रामनगर धतूरी गांव के वार्ड नंबर 4 की मतपेटी में आग लगने की सूचना! घटना की सूचना से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे! सूचना मिलते ही पहुंचे मतदान केंद्र आला अधिकारी भी पहुंचे मौके पर! मतपेटी में आग लगने के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं! घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का दौर, प्रशासन जुटा जानकारी लेने में! ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद
0
0
Report

शाहजहांपुर: तिलहर में भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow45m ago
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल तिलहर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सोमवार दोपहर में तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष गेंदनलाल लोधी के नेतृत्व में यहां इकट्ठे हुए थे। इस दौरान किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से तिलहर से रुजवारी मार्ग की मरम्मत, किसानों की क्षतिपूर्ति मुआवजा की जांच करवाने की मांग की। इसके अलावा धान खरीद की जांच करवाने, गोवंशों को गौशाला भिजवाए जाने और गौशालाओं और नन्दी शालाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से 11 समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। उनका कहना है कि सभी समस्याओं का 15 दिन के अन्दर निस्तारण कराया जाए। समस्याओं का निस्तारण न होने पर संगठन आंदोलन करने को लेकर बाध्य होगा। इस मौके पर रमेश चंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, दिनेश, प्रेमपाल, रमेश सिंह, वेदपाल, प्रेमवती और हरिओम मौजूद रहे।
0
0
Report

चंदौली के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और शिशु की मौत, लापरवाही के आरोप

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप - कंदवा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप - गलत ब्लड चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ने का आरोप - महिला के ससुर ने hospital संचालक कुशहाल बिंद और उनकी पत्नी रेखा के खिलाफ दी तहरीर - मौत के बाद अस्पताल संचालक पर शव को दूसरे अस्पताल ले जाने और निजी अस्पताल में ताला बंद कर जाने का आरोप - परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने, कार्रवाई हेतु दी पुलिस को तहरीर - सीओ सदर नामेंद्र कुमार बोले- तहरीर के आधार पर पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी गई रिपोर्ट - कंदवा थाना क्षेत्र के अदसठ (जगदीशपुर) गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top